रनों के लिहाज से टी20I में भारत की तीन सबसे बड़ी हार कौन-सी है? यहां देखें रिकॉर्ड

Last Updated: Jul 9, 2026, 17:13 IST

आयरलैंड के बाद भारत का इंग्लैंड दौरा भी कुछ खास अच्छा नहीं जा रहा है, भारत ने अभी तक एक भी मैच के जीत का स्वाद चख पाया है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है।  

टी20I में भारत की सबसे बड़ी हार
टी20I में भारत की सबसे बड़ी हार

इस साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। यह हार इसलिए भी शर्मनाक मानी जा रही है क्योंकि रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी हार है।     

भारत की सबसे बड़ी हार 

रनों के अंतर से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय हार है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन की हार का था। पहली बार भारत किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 100 से ज्यादा रन के अंतर से हारा है।  

इंग्लैंड ने दिया था 202 रनों का टारगेट 

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर 11.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे कम ऑलआउट स्कोर भी है। 

टी20I में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से)  

125 रन बनाम इंग्लैंड (ट्रेंट ब्रिज, 2026)

202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत महज 76 रन पर ढेर हो गया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सबसे बड़ी हार बन गई।

80 रन बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंग्टन, 2019)

टिम सिफर्ट की 84 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 219 रन बनाए। जवाब में भारत 139 रन पर सिमट गया और 80 रन से हार गया।

76 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (अहमदाबाद, 2026)

टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने 187 रन बनाए। डेविड मिलर के अर्धशतक और मार्को यानसन की घातक गेंदबाजी के सामने भारत 111 रन पर ऑलआउट हो गया और 76 रन से मुकाबला गंवा बैठा। 

जोफ्रा आर्चर ने किया कमाल 

भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। जोफ्रा आर्चर (3 विकेट) और जॉश टंग (4 विकेट) ने मिलकर सात विकेट झटके और भारत की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। आलम यह रहा कि कोई भी भारतीय बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

पांच मैचों की सीरीज में भारत 0-2 से पिछड़ गया है, अब देखने वाली बात यह है कि भारत कैसे वापसी करता है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 9, 2026, 17:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News