SSB हेड कॉन्स्टेबल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन लिंक एक्टिव; यहां से तुरंत करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 9, 2026, 17:51 IST

SSB HC Ministerial Answer Key 2026: एसएसबी द्वारा कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। साथ ही, छात्र इसमें ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए 12 जुलाई 2026 तक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

SSB हेड कॉन्स्टेबल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन लिंक एक्टिव; यहां से तुरंत करें डाउनलोड
SSB हेड कॉन्स्टेबल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन लिंक एक्टिव; यहां से तुरंत करें डाउनलोड

SSB Head Constable Answer Key 2026 Out: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्टिरियल भर्ती एग्जाम 2020 की प्रोविजनल आंसर-की आज 09 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जारी कर दी है।

SSB द्वारा हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल एग्जाम इस साल 7 जुलाई 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के मोड में आयोजित किया गया था। एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अब आंसरो को चेक करने के लिए वेबसाइट पर दी गई प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड करके मिला सकते हैं। साथ ही, किसी प्रश्न पर कोई गलती मिलने पर वह ऑनलाइन ऑब्जेक्शन को फिल कर सकते हैं।  

Objection Window: 12 जुलाई तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो 

सशस्त्र सीमा बल यानी SSB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ऑब्जेक्शन पोर्टल सभी छात्रों के लिए 9 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से एक्टिव रहेगा। साथ ही, छात्रों को ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए 12 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी भी छात्र के ऑब्जेक्शन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

SSB Head Constable Exam 2026 से जुड़ी सभी अपडेट्स 

SSB Head Constable Exam 2026 की प्रोवेजनल आंसर-की से लेकर सभी इंपोर्टेंट डेट्स की जानकारी दी गई है। छात्र नीचे दी गई इस टेबल से सभी जानकारी के बारे में जानें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नाम

सशस्त्र सीमा बल (SSB)

पोस्ट का नाम

हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टिरियल) - 2020

कुल पोस्ट 

115 पोस्ट 

एग्जाम डेट 

7 जुलाई 2026

आंसर-की जारी होने की डेट

9 जुलाई 2026

ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 

12 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे तक)

ऑफिशियल वेबसाइट 

recruitment.ssb.gov.in

SSB Head Constable Answer Key 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें 

आंसर-की डाउनलोड करने और ऑब्जेक्शन फिल करने के स्टेप्स

छात्र SSB Head Constable Exam 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स को जानें। साथ ही, ऑब्जेक्शन को फिल करने के भी आसान स्टेप्स पर नजर डालें। 

  1. SSB की ऑफिशियल भर्ती वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Objection Management Portal for CBT held on 07.07.2026’ या आंसर-की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, लॉगिन विंडो पर रोल नंबर, पासवर्ड (DOB) और कैप्चा कोड को फिल करें। 
  4. लॉगिन करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी।
  5. यदि आपको किसी प्रश्न पर ऑब्जेक्शन है, तो वहीं दिए गए 'Raise Objection' के ऑप्शन को चुनकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और सबमिट करें।

यहां भी पढ़े: [OUT] BBOSE Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं-12वीं डमी एडमिट कार्ड जारी, bboseonline.com पर जानें कब तक करें करेक्शन

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 9, 2026, 17:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News