Live

[OUT] RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026 LIVE: सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी, SSO ID से डाउनलोड करें सीनियर टीचर हॉल टिकट PDF

Vijay Pratap Singh
Jul 9, 2026, 16:35 IST

RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 OUT: आरपीएससी सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइटों rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर आज 9 जुलाई को जारी कर दिया गया है। आरपीएससी सेकंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार SSO पोर्टल पर जाकर अपनी SSO ID का इस्तेमाल करके भी आरपीएससी द्वितीय श्रेणी का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Direct Link यहां
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Direct Link यहां

HIGHLIGHTS

  • RPSC 2nd Grade एडमिट कार्ड 2026 आज 9 जुलाई को rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी हुआ।
  • 12 से 18 जुलाई 2026 तक होने वाली सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) परीक्षा के लिए उम्मीदवार Application Number, Password/Date of Birth या SSO ID से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आज 9 जुलाई को जारी कर दिए हैं। आरपीएससी 2nd ग्रेड परीक्षा 12 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने लॉगिन डिटेल्स या SSO ID के माध्यम से ऑफिशियल साइटों rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करके सीनियर टीचर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में एंट्री करने के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो ID भी साथ में लेकर आना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

RPSC 2nd ग्रेड एडमिट कार्ड 2026 Download Link

आरपीएस 2nd ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। यह परीक्षा कुल 10537 पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। आरपीएससी द्वितीय श्रेणी का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए RPSC 2nd Grade Admit Card का डायरेक्ट लिंक यहां अपडेट कर दिया जाएगा।

यहां क्लिक करें:- RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Link-1 (Active)

यहां क्लिक करें:- RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card Link-2 (Active

आरपीएससी सेकंड ग्रेड सीनिटर टीचर एग्जाम 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड) भर्ती परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी दोपहर 3:00 बजे से आयोजित की जाएगी। आरपीएससी 2nd ग्रेड एडमिट कार्ड से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

आयोग का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

परीक्षा का नाम

आरपीएससी सेकंड ग्रेड परीक्षा 2026

कुल रिक्त पद

10,537

आरपीएससी द्वितीय श्रेणी परीक्षा तिथि 2026

12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक

एग्जाम सिटी 

5 जुलाई 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

9 जुलाई 2026 (जारी)

लॉगिन के लिए डिटेल्स

एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि या SSO ID

आधिकारिक वेबसाइट

rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in

RPSC Second Grade Admit Card कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in ओपन करें। 

  • फिर एडमिट कार्ड सेक्शन में 2nd Grade SR. TEACHER Recruitment Admit Card Link पर क्लिक करें।

  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सही से दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करें।

  • अंत में परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 9, 2026, 16:35 IST

    RPSC 2nd Grade Exam Pattern 2026:

    RPSC 2nd Grade Paper 1 परीक्षा पैटर्न

    विषयप्रश्नअंक
    राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान 40 80
    राजस्थान के समसामयिक विषय 10 20
    भारत एवं विश्व का सामान्य ज्ञान 30 60
    शैक्षिक मनोविज्ञान 20 40
    कुल 100 200

    RPSC 2nd Grade Paper 2 परीक्षा पैटर्न

    विषय/सेक्शनप्रश्नअंक
    संबंधित विषय (सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी स्तर) 90 180
    संबंधित विषय (ग्रेजुएशन स्तर) 40 80
    संबंधित विषय की शिक्षण विधि (Pedagogy) 20 40
    कुल 150 300

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पेपर 1 कुल 200 अंकों का होगा, जिसमें राजस्थान सामान्य ज्ञान, भारत एवं विश्व का सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और शैक्षिक मनोविज्ञान से 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 कुल 300 अंकों का होगा, जिसमें संबंधित विषय और उसकी शिक्षण विधि (Pedagogy) से 150 MCQ प्रश्न होंगे। दोनों पेपर मिलाकर परीक्षा 500 अंकों की होगी।

  • Jul 9, 2026, 16:28 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Live: सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख क्या है?

    RPSC सेकंड ग्रेड सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।

  • Jul 9, 2026, 13:48 IST

    2nd Grade Admit Card 2026: परीक्षा के दिन के नियम और निर्देश

    • परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार की एंट्री नही होगी।

    • अभ्यर्थी को OMR शीट में 5वां विकल्प भरने के लिए प्रत्येक पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    • जयपुर, भीलवाड़ा और ब्यावर के कुछ उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र बदले गए हैं। यात्रा से पहले SSO पोर्टल पर नया परीक्षा केंद्र जरूर चेक कर लें।

    • यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर परीक्षा पास कराने या अनुचित सहायता देने का दावा करे, तो इसकी सूचना तुरंत RPSC कंट्रोल रूम 0145-2635200, 0145-2635212 या 0145-2635255 पर दें।

  • Jul 9, 2026, 13:32 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?

    RPSC सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि अपने पास रखनी होगी। साथ ही, SSO पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपनी SSO ID और पासवर्ड भी तैयार रखें। एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए इन सभी विवरणों को पहले से सुनिश्चित कर लें।

  • Jul 9, 2026, 12:39 IST

    RPSC 2nd Grade Exam 2026: रिक्त पदों की संख्या और शिफ्ट का समय

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा में कुल 10,537 पदों के लिए उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा OMR शीट पर होगी। आयोग ने इस बार OMR शीट में पांचवां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया है।

  • Jul 9, 2026, 12:13 IST

    RPSC सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड लाइव: ऑफलाइन मोड में होगी सीनियर टीचर परीक्षा

    आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों को उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

  • Jul 9, 2026, 11:58 IST

    Second Grade Admit Card: आरपीएससी द्वितीय श्रेणी परीक्षा केंद्र

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2026 तक राजस्थान के कई शहरों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी उनके एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप में उपलब्ध होगी।

    परीक्षा शहरों की सूची:
    अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर।

  • Jul 9, 2026, 11:31 IST

    2nd Grade Admit Card 2026 Live: इन आसान तरीकों से डाउनलोड करें हॉल टिकट

    उम्मीदवार RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड तीन तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं।

    तरीका 1: RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से

    • rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • News and Events में जाकर 2nd Grade Teacher Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

    • आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

    तरीका 2: SSO पोर्टल से

    • sso.rajasthan.gov.in पर SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।

    • Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal खोलें।

    • Senior Teacher Grade 2 परीक्षा का विकल्प चुनें।

    • अपना एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी देखें।

    तरीका 3: भर्ती पोर्टल से

    • recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

    • Senior Teacher Admit Card विकल्प चुनें।

    • आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करके Get Admit Card पर क्लिक करें।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

  • Jul 9, 2026, 11:26 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या साथ ले जाएं?

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड जरूर साथ ले जाना होगा। इसके अलावा एक वैध फोटो पहचान पत्र की प्रिट कॉपी भी अनिवार्य है। 

  • Jul 9, 2026, 11:20 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Live: राजस्थान 2nd ग्रेड एडमिट कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट

    उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइटों से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • www.rpsc.rajasthan.gov.in

    • www.sso.rajasthan.gov.in

    • www.recruitment.rajasthan.gov.in

  • Jul 9, 2026, 11:14 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card Live: अगर आपके एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

    अगर उम्मीदवारों को RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है या उसमें कोई गलती दिखती है, तो वे तुरंत कमीशन से संपर्क कर सकते हैं। सामान्य मदद के लिए, RPSC हेल्पलाइन नंबर 0145-2635212 या 0145-2635200 पर कॉल करें, या feedback.rpsc@rajasthan.gov.in पर ईमेल भेजें। रिक्रूटमेंट पोर्टल, तकनीकी मामलों या पेमेंट से जुड़ी समस्याओं के लिए, कृपया 9352323625 या 7340557555 पर संपर्क करें, या recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल करें।

  • Jul 9, 2026, 11:08 IST

    RPSC 2nd ग्रेड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    • अभ्यर्थी सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

    • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card टैब में SR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 2025 (RPSC) लिंक पर क्लिक करें। 

    • अब एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां पर Admit Card For में एग्जाम सिलेक्ट करें, Application No और पासवर्ड दर्ज करें।

    • अब नीचे सही कैप्चा कोड भर कर Get Admit Card पर क्लिक करें। 

    • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

    • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

  • Jul 9, 2026, 10:59 IST

    2nd Grade Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

    RPSC सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो तुरंत RPSC से संपर्क करें।

  • Jul 9, 2026, 10:54 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Link Active

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

    https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet

  • Jul 9, 2026, 10:51 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 जारी हुआ

    आरपीएससी सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड आज 9 जुलाई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बिना देरी किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

  • Jul 9, 2026, 10:27 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Live: हॉल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर कौन-सी चीज़ें लाना ज़रूरी है?

    RPSC सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो ID साथ ले जाना ज़रूरी है। पहचान के लिए स्वीकार्य दस्तावेज़ों में आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी परीक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करना होगा और तय रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुँचना होगा।

  • Jul 9, 2026, 10:11 IST

    RPSC Second Grade Admit Card: आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर परीक्षा शेड्यूल

    उम्मीदवार RPSC 2nd ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 की तारीख और शिफ्ट की जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

    ग्रुप

    विषय

    परीक्षा तिथि

    समय

    ग्रुप A

    सामान्य ज्ञान (GK)

    12 जुलाई 2026

    सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे

    ग्रुप A

    सामाजिक विज्ञान (SST)

    12 जुलाई 2026

    दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे

    ग्रुप B

    सामान्य ज्ञान (GK)

    13 जुलाई 2026

    सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे

    ग्रुप B

    हिंदी

    13 जुलाई 2026

    दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे

    ग्रुप C

    सामान्य ज्ञान (GK)

    14 जुलाई 2026

    सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे

    ग्रुप C

    विज्ञान

    14 जुलाई 2026

    दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे

    संस्कृत

    15 जुलाई 2026

    सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे

    ग्रुप D

    सामान्य ज्ञान (GK)

    16 जुलाई 2026

    सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे

    ग्रुप D

    गणित

    16 जुलाई 2026

    दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे

    अंग्रेजी

    17 जुलाई 2026

    सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे

    उर्दू

    17 जुलाई 2026

    दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे

    पंजाबी

    18 जुलाई 2026

    सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे

    सिंधी

    18 जुलाई 2026

    दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे

    गुजराती

    18 जुलाई 2026

    दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे

  • Jul 9, 2026, 09:48 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 OUT (Today): rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड  rpsc.rajasthan.gov.in या भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी SSO ID की मदद से अपने  हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 9, 2026, 09:32 IST

    RPSC Admit Card 2026 Live: recruitment.rajasthan.gov.in पर मिलेगा हॉल टिकट लिंक

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड जल्द ही भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य होगा।

  • Jul 9, 2026, 09:19 IST

    RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card​ 2026 Live: 12 से 18 जुलाई तक होगी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बचे हुए समय में अपनी तैयारी और रिवीजन पूरा कर लें। साथ ही, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी और आयोग द्वारा जारी सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • Jul 9, 2026, 09:02 IST

    RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card​ 2026 Live: आज जारी होगा सेकंड ग्रेड एडमिट कार्ड

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आज 9 July को सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट और SSO पोर्टल से अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 9, 2026, 09:01 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card​ 2026 Live: 6,500 से बढ़कर 10,537 हुए पद

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पहले सीनियर टीचर भर्ती के लिए 6,500 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया था। बाद में आयोग ने 4,037 नए पद जोड़ दिए, जिससे कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 10,537 हो गई। पदों की संख्या बढ़ने से अधिक उम्मीदवारों को चयन का अवसर मिलने की उम्मीद है।

  • Jul 9, 2026, 08:05 IST

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Live: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती के लिए 12.64 लाख उम्मीदवारों ने किए आवेदन

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। आयोग को कुल 10,537 पदों के लिए करीब 12.64 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुरुआत में भर्ती 6,500 पदों के लिए निकाली गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10,537 कर दिया गया। सबसे अधिक आवेदन सोशल साइंस (SST) और हिंदी विषय के लिए मिले हैं। अन्य विषयों के आवेदन आंकड़े नीचे दी गई टेबल में देखे जा सकते हैं।

    विषयआवेदन संख्या
    SST (सामाजिक विज्ञान) 3,69,563
    हिंदी 3,41,163
    विज्ञान 1,96,650
    गणित 1,49,604
    अंग्रेजी 98,996
    संस्कृत 92,892
    उर्दू 10,143
    पंजाबी 5,418
    कुल आवेदन 12,64,429
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News