Army Agniveer Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर होगा घोषित, यहां मिलेगा Zone-Wise Merit List PDF
Indian Army Agniveer Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का रिजल्ट जल्द ही Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से जोन-वार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे और उसमें अपना रोल नंबर/नाम चेक कर पाएंगे।
Indian Army Agniveer Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल लाखों उम्मीदवारों का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी Join Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर जोन-वार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर/नाम शामिल होंगे। अग्निवीर परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स
-
भर्ती संगठन का नाम: भारतीय सेना (Indian Army)
-
परीक्षा का नाम: अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026
-
पोस्ट: अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क/SKT, ट्रेड्समैन, महिला सैन्य पुलिस (WMP)
-
परीक्षा तिथि: 1 जून से 16 जून 2026
-
रिजल्ट: जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह तक (संभावित)
-
मेरिट लिस्ट: ARO/Zone और Category-wise PDF
-
आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट कब आएगा?
Army Agniveer Result 2026 Date: पिछले ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर, इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE 2026 का रिजल्ट जुलाई 2026 के दूसरे वीक तक कभी भी जारी होने की संभावना है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Army Agniveer Result PDF
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट अलग-अलग स्कोरकार्ड के रूप में जारी नहीं किया जाएगा। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें जोन-वार चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर या नाम दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने संबंधित ARO/Zone की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
ऐसे चेक करें आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आर्मी अग्निवीर मेरिट लिस्ट को जोन वाइज डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले joinindianarmy.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Army Agniveer Result 2026लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने ARO/Zone का चयन करें।
-
संबंधित मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
-
PDF खोलकर Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
-
अंत में मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
आर्मी अग्निवीर CEE परीक्षा कब हुई थी?
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती रैली के अगले राउंड में शामिल होना होगा। इसके तहत अभ्यर्थियों को निम्न चरणों से गुजरना होगा।
-
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
-
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल एग्जामिनेशन
इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.