MP Police SI, Subedar Final Result 2026 OUT: एमपी पुलिस SI, सूबेदार भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Jul 7, 2026, 22:27 IST

MP Police SI Subedar Final Result 2026 OUT: MPESB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उप निरीक्षक (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब esb.mp.gov.in पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

MP Police SI, Subedar Final Result 2026 OUT
MP Police SI, Subedar Final Result 2026 OUT

MPESB Police SI and Subedar Final Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आज 7 जुलाई को एमपी पुलिस एसआई ( Sub Inspector) और सूबेदार भर्ती 2025 परीक्षा का फाइनल (फेज-2) रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि तथा मां के नाम के पहले दो अक्षर और आधार नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने होंगे।

MP Police SI and Subedar Final Result 2026 Download Link Active

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस SI और सूबेदार भर्ती 2025 के Phase-2 (मुख्य परीक्षा)  रिजल्ट का डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे लिंक पर क्लिक कर  अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स

 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न जानकारी होनी चाहिए:

  • एप्लीकेशन नंबर

  • जन्मतिथि

  • मां के नाम के पहले दो अक्षर

  • आधार संख्या के अंतिम 4 अंक

एमपी पुलिस SI और सूबेदार फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें।

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • अब English/Hindi का चयन करें।

  • वेबसाइट के होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में  Final Result - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test - 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और मां के नाम के पहले दो अक्षर व आधार के अंतिम चार अंक दर्ज करें।

  • कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

  • भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 7, 2026, 22:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News