UPTET Answer Key 2026: आज जारी हो सकती है यूपीटीईटी उत्तर कुंजी? यहां मिलेगा पेपर 1 और पेपर 2 उत्तर कुंजी PDF लिंक

Last Updated: Jul 7, 2026, 19:26 IST

UPTET Answer Key 2026: यूपी टेट (UPTET) पेपर 1 और पेपर 2 की उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से अपनी सेट-वाइज उत्तर कुंजी (Answer Key PDF) डाउनलोड कर सकेंगे।

UPTET Answer Key 2026: यूपीटीईटी आंसर की कब होगी जारी? यहां मिलेगा पेपर 1 और पेपर 2 उत्तर कुंजी PDF लिंक
UPTET Answer Key 2026: यूपीटीईटी आंसर की कब होगी जारी? यहां मिलेगा पेपर 1 और पेपर 2 उत्तर कुंजी PDF लिंक

UPTET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह परीक्षा राज्यभर के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी होने का इंतजार है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके माध्यम से वे अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकेंगे।

Official UPTET Answer Key 2026

UPTET 2026 के लिए इस बार 19,94,661 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और कुल उपस्थिति 88.77% रही। अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) पेपर के लिए 12,11,459 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,57,055 (87.25%) ने परीक्षा दी। वहीं प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) के लिए 7,83,202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 7,13,659 (91.12%) उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यानी इस बार प्राइमरी पेपर में उम्मीदवारों की उपस्थिति अपर प्राइमरी के मुकाबले ज्यादा रही। अब सभी अभ्यर्थियों की नजर ऑफिशियल UPTET 2026 प्रोविजनल आंसर की पर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर आंसर की जारी करेगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो तय समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। 

यूपीटीईटी आंसर-की 2026 के मुख्य बिंदु

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आंसर की से जुड़ी सभी मुख्य बातें देख सकते हैं।

  • परीक्षा का नाम: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026

  • आयोजक: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

  • परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026

  • आंसर की: 7 जुलाई 2026 (संभावित) 

  • आंसर की मोड: ऑनलाइन (PDF)

  • आधिकारिक वेबसाइट: upessc.up.gov.in

यूपीटीईटी आंसर की 2026 कब जारी होगी?

Uptet ki Answer Key kab Aayegi: चयन आयोग ने अभी तक यूपीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, पिछले ट्रेड और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UPTET प्रोविजनल आंसर की 2026 आज 7 जुलाई 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। उत्तर कुंजी जारी होते ही उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। UPTET उत्तर कुंजी 2026 जारी होते ही पेपर 1 और पेपर 2 के सेट-वाइज PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा।

यूपीटीईटी आंसर-की PDF कैसे डाउनलोड करें?

यूपी टीईटी आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर  NOTICE BOARD सेक्शन में यूपी टीईटी लिखित (UPTET) की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब पेपर 1 (Primary) या पेपर 2 (Upper Primary) का चयन करें।

  4. संबंधित सेट (A, B, C, D) की उत्तर कुंजी PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  5. PDF डाउनलोड करें और उत्तरों को मिलान करें।

आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

प्रोविजनल यूपी टीईटी आंसर की जारी होने के बाद आयोग उम्मीदवारों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर देगा। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन मोड में आवश्यक प्रमाणों के साथ आपत्ति दर्ज कर सकेगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा।

UPTET आंसर की 2026 का उपयोग करके स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

उम्मीदवार अपनी OMR शीट को आधिकारिक आंसर की से मिलाकर आसानी से संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत जवाब देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार जितने सवालों के सही जवाब हैं, उतने ही उनके संभावित अंक होंगे। यानी अगर आपने 120 सवाल सही किए हैं, तो आपका संभावित स्कोर 120 अंक होगा।

UPTET Minimum Qualifying Marks: पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?

यूपी टीईटी 2026 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हासिल करना जरूरी होगा। पास होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों (Category) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक अगल-अलग होते हैं। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार जरूरी क्वालिफाइंग मार्क्स नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

वर्ग

क्वालीफाइंग प्रतिशत

पासिंग मार्क्स (150 में से)

सामान्य (यूआर)

60%

90

अन्य पिछड़ा वर्ग

55%

82

अनुसूचित जाति

55%

82

अनुसूचित जनजाति

55%

82

PwD

55%

82

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 6, 2026, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News