UP Board Scrutiny Results 2026 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट जारी, इन छात्रों के बदले अंक, यहां देखें Region Wise Result

Last Updated: Jul 8, 2026, 09:21 IST

UP Board Scrutiny Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के स्क्रूटनी 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र जिसने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अब UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है जिसमें पास छात्रों के रोल नंबर उल्लिखित हैं। 

UP Board Scrutiny Result 2026 यहां देखें।
UP Board Scrutiny Result 2026 यहां देखें।

UP Board Scrutiny Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 6 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2026 की स्क्रूटनी का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने अपने अंकों से खुश नही थे जिन्होने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अब संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। स्क्रूटनी के बाद जिन छात्रों के अंक बदले हैं, केवल उन्हीं के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई पीडीएफ में उपलब्ध है। 

UP Board Scrutiny Result 2026 PDF Link 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद अंकों से असंतुष्ट छात्रों को स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। इस प्रक्रिया के तहत हाईस्कूल के 4,450 और इंटरमीडिएट के 21,170 छात्रों ने आवेदन किया। स्क्रूटनी रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से UP Board Scrutiny Result 2026 PDF डाउनलोड कर अपना संशोधित परिणाम देख सकते हैं। संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय परिणाम पीडीएफ लिंक नीचे दिए गए हैं।

UP Board Class 10 Scrutiny Result :

UP Board Class 12 Scrutiny Result:

स्क्रूटनी में कितने छात्रों के अंक बदले?

स्क्रूटनी के दौरान संबंधित विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं में दिए गए अंकों की दोबारा गणना क्षेत्रीय कार्यालयों में की गई। इस प्रक्रिया के बाद हाईस्कूल के 627 और इंटरमीडिएट के 4,258 छात्रों के अंकों में संशोधन किया गया।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं छात्रों के रोल नंबर वेबसाइट पर जारी किए गए हैं, जिनके अंकों में बदलाव हुआ है। जिन छात्रों के अंक पहले जैसे ही रहे, उनके रोल नंबर प्रकाशित नहीं किए गए हैं।

Region Wise UP Board Scrutiny Result 2026

क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार अंकों में बदलाव का विवरण इस प्रकार है:

क्षेत्रीय कार्यालय

हाईस्कूल

इंटरमीडिएट

मेरठ

95

604

बरेली

45

354

प्रयागराज

387

2,252

वाराणसी

62

658

गोरखपुर

38

390

नोट: प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में सबसे अधिक छात्रों के अंकों में संशोधन किया गया।

UP Board Scrutiny Result 2026 कैसे चेक करें?

स्क्रूटनी परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं:

  1. UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर 'महत्वपूर्ण जानकारी और डाउनलोड' सेक्शन में, आपको हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं (वर्ष 2026) के स्क्रूटनी परिणामों के लिए क्षेत्र-वार PDF लिंक मिलेंगे।

  3. अपने क्षेत्रीय कार्यालय (मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी या गोरखपुर) का चयन करें।

  4. जारी की गई रोल नंबर लिस्ट में अपना अनुक्रमांक सर्च करें।

  5. यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आपके अंकों में संशोधन किया गया है।

UP Board Scrutiny Results से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • हाईस्कूल के 4,450 और इंटरमीडिएट के 21,170 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था।

  • हाईस्कूल के 627 और इंटरमीडिएट के 4,258 छात्रों के अंकों में बदलाव हुआ।

  • केवल उन्हीं छात्रों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, जिनके अंक बदले हैं।

  • सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों—मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर—ने 6 जुलाई 2026 को स्क्रूटनी परिणाम घोषित कर दिए।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 7, 2026, 08:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News