SSC JE Tier 2 Result 2026: एसएससी जेई टियर 2 रिजल्ट ssc.gov.in जारी, PDF डाउनलोड करें
SSC JE Tier 2 Result 2026: एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर टियर 2 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स के नाम सहित डिटेल्स शामिल हैं।
SSC JE Tier 2 Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 7 अप्रैल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में सिलेक्ट कैंडिडेट्स के नाम, रोल नंबर, मेरिट लिस्ट आदि डिटेल्स शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में है, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण DV में शामिल होना होगा।
SSC JE Tier 2 Result 2026 Download link: लिंक
एसएससी जेई टियर 2 का रिजल्ट आज 9 जुलाई, 2026 को जारी किया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शामिल होना होगा। उम्मीदवार अपना नाम पीडीएफ में Ctrl+F सर्च कर ढूंढ सकते हैं। पीडीएफ लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| एसएससी जेई टियर 2 रिजल्ट 2026 |
SSC JE Tier 2 Result 2026: हाइलाइट्स
एसएससी जेई टियर 2 रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेंट में जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़े अन्य डिटेल्स आप नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
| रिजल्ट का नाम | जूनियर इंजीनियर (Civil, Electrical, Mechanical) |
| भर्ती प्राधिकरण | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| एग्जाम स्टेज | टियर 2 |
| रिजल्ट डेट | 9 जुलाई, 2026 (जारी) |
| अगला स्टेज | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC JE Tier 2 Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
एसएससी जेई टियर 2 रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, “Results” पर जाएं।
स्टेप 3 अब “Junior Engineer Examination 2025–26” पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब SSC JE Tier 2 Result 2026 PDF पर क्लिक करें।
स्टेप 5 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा, Ctrl + F से अपना नाम रोल सर्च करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
SSC JE Tier 2 Result 2026: एसएससी जेई टियर 2 रिजल्ट के बाद क्या?
एसएससी जेई टियर 2 रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अब सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शामिल होना होगा। जिसके लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पहचान प्रमाण और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) लेकर जाने होंगे। जो उम्मीदवार सभी चरणों को क्वालिफाई कर लेंगे और जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाएगा। उन्हें सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस, बीआरओ और अन्य जैसे विभिन्न सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.