फीफा विश्व कप के इतिहास में सिर्फ ये 2 टीमें ही डिफेंड कर सकीं हैं अपना टाइटल

Last Updated: Jul 9, 2026, 15:39 IST

फीफा विश्व कप इतिहास में इटली और ब्राजील ही दो ऐसी टीमें है जिन्होंने अपने ख़िताब का बचाव किया है. इस बार देखने वाली बात होगी कि क्या यह कारनामा मेसी की अर्जेंटीना कर पाती है या नहीं। गौरतलब है कि 2022 में अर्जेंटीना ने रोमांचक फाइनल में फ्रांस को हराकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

लगातार दो बार चैंपियन बनने का कारनामा
लगातार दो बार चैंपियन बनने का कारनामा

फीफा वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो केवल दो टीमें ही अपना वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड का पाई है, हर चार साल में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीमों को एक मंच पर लाता है. इस बार भी करोड़ों प्रशंसकों की निगाहें इस महाकुंभ पर टिकी हुई हैं, जहां हर मैच शानदार रूप से खेला जा रहा है। यहां हम ऐसी ही टीमों की चर्चा करने जा रहे है जिन्होंने इतिहास में यह टाइटल लगातार दो बार अपने नाम किया है।

कौन है डिफेंडिंग चैंपियन

कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना ने रोमांचक फाइनल में फ्रांस को हराकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लियोनेल मेसी की अगुवाई में मिली यह जीत फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार पलों में गिनी जाती है।

ब्राजील का दबदबा, पेले का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल टीम ब्राजील रही है। ब्राजील ने रिकॉर्ड पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994 और 2002) विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। इतना ही नहीं, वह अब तक खेले गए हर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाला एकमात्र देश भी है।

ब्राजील की पहली ट्रॉफी 1958 में आई थी। उस समय सिर्फ 17 साल के पेले ने अपने शानदार खेल से पूरी दुनिया को प्रभावित किया था। बता दें कि पेले आज भी एकमात्र ऐसे फुटबॉलर हैं, जिन्होंने तीन बार वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

वर्ल्ड कप के सफर में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

साल 1930 में उरुग्वे ने पहला फीफा वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास की शुरुआत की। इसके बाद इटली ने 1934 और 1938 में लगातार दो खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम किया। 1950 में उरुग्वे दूसरी बार चैंपियन बना, जबकि 1954 में पश्चिम जर्मनी ने पहली बार ट्रॉफी उठाई। 1966 में इंग्लैंड ने अपने इतिहास का पहला और अब तक का इकलौता वर्ल्ड कप जीता। 

साल 1978 में अर्जेंटीना ने पहली बार विश्व कप जीता और 1986 में डिएगो माराडोना की कप्तानी में दूसरी बार चैंपियन बना था। इसके बाद 2022 में लियोनेल मेसी ने टीम को तीसरी बार विश्व विजेता बनाकर देश के फुटबॉल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया था।

लगातार दो बार चैंपियन बनने का कारनामा

फीफा वर्ल्ड कप के लगभग एक सदी लंबे इतिहास में सिर्फ दो टीमें ही अपने खिताब का सफल बचाव कर सकी हैं।

इटली- 1934 और 1938

ब्राजील- 1958 और 1962

फीफा वर्ल्ड कप अब तक के विजेताओं की लिस्ट 

अब तक के फीफा विजेताओं की लिस्ट आप यहां देख सकते है- 

वर्ष

विजेता

उपविजेता

1930

उरुग्वे

अर्जेंटीना

1934

इटली

चेकोस्लोवाकिया

1938

इटली

हंगरी

1950

उरुग्वे

ब्राजील

1954

पश्चिम जर्मनी

हंगरी

1958

ब्राजील

स्वीडन

1962

ब्राजील

चेकोस्लोवाकिया

1966

इंग्लैंड

पश्चिम जर्मनी

1970

ब्राजील

इटली

1974

पश्चिम जर्मनी

नीदरलैंड

1978

अर्जेंटीना

नीदरलैंड

1982

इटली

पश्चिम जर्मनी

1986

अर्जेंटीना

पश्चिम जर्मनी

1990

पश्चिम जर्मनी

अर्जेंटीना

1994

ब्राजील

इटली

1998

फ्रांस

ब्राजील

2002

ब्राजील

जर्मनी

2006

इटली

फ्रांस

2010

स्पेन

नीदरलैंड

2014

जर्मनी

अर्जेंटीना

2018

फ्रांस

क्रोएशिया

2022

अर्जेंटीना

फ्रांस

2026

-

-

बता दें कि फ्रांस ने 1998 में अपने घरेलू मैदान पर पहली बार वर्ल्ड कप जीता और खुद को विश्व फुटबॉल की बड़ी ताकतों में शामिल कर लिया। इस साल यह मौका 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना के पास है और अब देखने वाली वाली बात यह है कि क्या अर्जेंटीना ख़िताब का बचाव कर लेती है या नहीं।  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 9, 2026, 15:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News