West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, यहां देखें

Last Updated: Apr 17, 2026, 19:01 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान किया जाएगा। इस कड़ी में पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। वहीं, मतगणना 4 मई को की जाएगी। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर सीट से उतारा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है।

वहीं, पूर्व सांसद मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगी। दरअसल, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। इसमें पहला चरण 23 अप्रैल को है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इसके बाद 4 मई को मतगणना की जाएगी। ऐसे में इस दिन यह तय हो जाएगा कि बंगाल के चुनावी रण में जीत का ताज किसके सिर सजेगा। 

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट 

कांग्रेस ने मेखलीगंज से इला रानी रॉय को मैदान में उतारा है। वहीं, माथाभांगा से खितेंद्र नाथ बर्मन सीट पर हैं। कूचबिहार उत्तर से पार्थ प्रतिम ईशोर और कूचबिहार दक्षिण से खोकन मियां सीट चुनावी रण में हैं।

क्र. सं.

निर्वाचन क्षेत्र संख्या एवं नाम

चयनित उम्मीदवार

1

1 - मेखलीगंज (SC)

श्रीमती इला रानी रॉय

2

2 - माथाभांगा (SC)

खितेंद्र नाथ बर्मन

3

3 - कूचबिहार उत्तर (SC)

पार्थ प्रतिम ईशोर

4

4 - कूचबिहार दक्षिण

खोकन मियाँ

5

5 - सीतलकुची (SC)

सुकमल बर्मन

6

6 - सिताई (SC)

राबिन रॉय

7

7 - दिनहाटा

हरिहर राय सिंघा

8

8 - नाटाबाड़ी

विश्वजीत सरकार

9

9 - तूफानगंज

देबेंद्र नाथ बर्मा

10

10 - कुमारग्राम (ST)

सुधाम लामा

11

11 - कालचीनी (ST)

अंजन चिक बड़ाईक

12

13 - फालाकाटा (SC)

अक्षय कुमार बर्मन

13

14 - मदारीहाट (ST)

डॉ. जोय प्रफुल्ला लाकड़ा

14

15 - धुपगुड़ी (SC)

हरीश चंद्र रॉय

15

16 - मयनागुड़ी (SC)

जोगेन सरकार

कब कितनी सीटों पर होगा मतदान 

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए वोटर लिस्ट को 9 अप्रैल को ही फ्रीज कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल से कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःभारत से होकर गुजरता है एशिया का सबसे लंबा हाईवे, 14 देशों की कम करता है दूरी


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 19:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News