MP Board 10th Result 2026 Direct Link
MP Board 12th Result 2026 Direct Link
MP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates, Sarkari Result [OUT]: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। CM डॉ. मोहन यादव स्वयं मुख्यमंत्री आवास (समत्व सभागार) से रिजल्ट की घोषणा कर दिया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है जिसमें बोर्ड के आधिकारियों द्वारा पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट, साइंस- कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स के नाम सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी। इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं 2025 लिंक आधिकारिक वेबसाइटों-mpbse.mponline.gov.in और digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा छात्र MPBSE MOBILE App और MP Mobile App के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। आपको बता दें MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट और पास/फेल स्टेटस जागरण जोश पोर्टल-jagranjosh.com/results पर भी देखा जा सकते हैं।
MP Board परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। एमपी बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को भविष्य के उपयोग के लिए संभालकर रखें, क्योंकि बाद में बोर्ड द्वारा मूल प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
पिछले शैक्षणिक सत्र में कक्षा 12 का पास प्रतिशत 74.48% रहा था। विज्ञान-गणित समूह में प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं, कक्षा 10 में 76.22% छात्र परीक्षा में सफल हुए, जिनमें से 4,29,042 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। नियमित उम्मीदवारों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया—लड़कों का पास प्रतिशत 73.21% रहा, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 79.27% दर्ज किया गया।
एमपी बोर्ड सेकेंड चांस एग्जाम 2026
एमपी बोर्ड इस साल भी 10वीं और 12वीं के लिए सेकेंड चांस एग्जाम आयोजित करेगा। अब सप्लीमेंट्री परीक्षा को खत्म कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था में फेल और पास दोनों तरह के छात्र शामिल हो सकते हैं। छात्र केवल फेल विषयों के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर अंक लाने के लिए भी दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी।
एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 कैसे और कहां देखें?
MP Board 10th 12th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या की जरूरत होगी।
-
mpresults.nic.in
-
mpbse.nic.in
-
jagranjosh.com/results
होमपेज पर “Exam Results” सेक्शन में जाकर छात्र 10वीं के लिए “High School Certificate Examination” और 12वीं के लिए “Higher Secondary Examination” लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक इस लेख में अपडेट किया जाएगा।
मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
MP Board ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के कई विकल्प दिए हैं। छात्र Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप या MP Mobile App डाउनलोड करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं। ऐप में “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इसके अलावा, DigiLocker के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है। छात्र सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि यह प्रोविजनल मार्कशीट होती है

Comments
All Comments (0)
Join the conversation