MP Board 10th Result 2026 Direct Link
MP Board 12th Result 2026 Direct Link
mpresults.nic.in Result 2026 OUT LIVE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं (HSC) और 12वीं (HSSC) का रिजल्ट 2026 आज ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऑनलाइन मार्कशीट कॉलेज एडमिशन, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य कार्यों के लिए उपयोगी होती है। साथ ही छात्र जागरण जोश पर भी अपना रिजल्ट बिना किसी रुकावट के देख और डाउनलोड कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जानकारी दी है कि छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker और MPBSE के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आसानी से देख सकेंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत इस वर्ष 73.42% दर्ज किया गया। पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026
बताते चलें कि राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया।
MP Board 10th Result 2026 Link
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक जागरण जोश के रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। छात्र Madhya Pradesh Board of Secondary Education की ऑफिशियल पोर्टल पर भी mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।
MP Board 12th Result 2026 Link
MPBSE एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर और जागरण जोश पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें विषयवार अंक, कुल प्रतिशत और पास/फेल स्टेटस दिया होगा।
रोल नंबर से MP Board रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक
यहां बताये गए स्टेप के माध्यम से आप अपना एमपी 10वीं या 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले देख सकते है-
स्टेप 1: सबसे पहले ब्राउज़र खोलें और mpresults.nic.in या mpbse.nic.in रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर “MP Board Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब स्क्रीन पर रिजल्ट लॉगिन पेज खुलेगा
स्टेप 4: अब रोल नंबर (कभी-कभी) जन्मतिथि या कैप्चा दर्ज करें
स्टेप 5: अब “Submit” या “View Result” पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: “Download” या “Print” पर क्लिक करके मार्कशीट PDF सेव कर लें।
.png)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation