भारत का पहला एयर रूट कौन-सा था, जानें

Last Updated: Apr 17, 2026, 17:11 IST

भारत का एयर रूट दो तरह से जाना जा सकता है। इसमें एक डाक रूट है, जबकि दूसरा यात्री रूट था। डाक रूट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नैनी तक था। वहीं, यात्री रूट भारत से पाकिस्तान के बीच हुआ करता था। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

भारत का पहला हवाई रूट
भारत का पहला हवाई रूट

भारत में वर्तमान में कई हवाई रूट हैं। इनमें से कई छोटे हवाई रूट हैं, तो कई लंबे हवाई रूट हैं। हालांकि, यदि भारत के सबसे पहले हवाई रूट की बात करें, तो यह दो तरह से जाना जा सकता है।

इसमें पहला हवाई डाक रूट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नैनी तक था। वहीं, पहले यात्री रूट की बात करें, तो यह कराची से मुंबई के बीच रहा था। उस समय किसने उड़ाया इस रूट पर हवाई जहाज, कितने किलोमीटर का था रूट और कब शुरू हुआ था पहला हवाई रूट, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।  

भारत में शुरू हुई थी दुनिया की पहली एयरमेल सेवा

भारत, दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां पहली एयरमेल सेवा शुरू की गई थी। यह सेवा 18 फरवरी, 1911 को शुरू हुई थी, जो कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नैनी के बीच शुरू हुई थी।

कितने किलोमीटर की थी एयरमेल सेवा

उस समय यह एयरमेल सेवा सिर्फ 10 किलोमीटर की हुआ करती थी। फ्रांसीसी पायलट हेनरी पिकेट ने करीब 6500 पत्र लेकर गंगा नदी को पार किया था।

कब शुरू हुई थी भारत का पहली यात्री हवाई सेवा

भारत का पहला यात्री हवाई रूट कराची से मुंबई के बीच हुआ करता था। यह सेवा साल 1932 में 15 अक्टूबर को शुरू की गई थी, जिसकी शुरुआत जे.आर.डी. टाटा ने की थी। यह रूट अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक आता था। हालांकि, बाद में इस रूट को चेन्नई तक बढ़ा दिया गया था।

किस विमान कंपनी ने शुरू किया था एयर रूट

भारत का पहला एयर रूट टाटा एयर सर्विसेज ने शुरू किया था। बाद में यह कंपनी सरकार के पास चली गई और इसका नाम एयर इंडिया कर दिया गया। वहीं, इस रूट पर पहला यात्री विमान डी हैवीलैंड पुस मोथ का उपयोग किया गया था।

कितने रूपये का था टिकट और कौन था पहला यात्री

टाटा एयरलाइंस में उस समय मुंबई से कराची तक का किराया 50 रुपये हुआ करता था। हालांकि, यह रकम उस समय बहुत अधिक हुआ करती थी। वहीं, यात्री विमान के पहले यात्री सेठ फुनथुमजी थे।

पढ़ेंः एशिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, भारत के इस राज्य में है मौजूद


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 17, 2026, 17:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News