Live

UP Board Result 2026 Live: क्या इस दिन आएगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, छात्रों के लिए बड़ी खबर

Vijay Pratap Singh
Apr 16, 2026, 07:17 IST

UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द  ही यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र जिसने यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा छात्रों के लिए जागरण जोश पर भी रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट कब आएगा, इसे कहां और कैसे चेक कर सकेंगे, इसके बारे में सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट इस लेख से प्राप्त करें।

UP Board Result 2026 Live
UP Board Result 2026 Live

HIGHLIGHTS

  • यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा, संभावित तारीख 20 अप्रैल 2026 मानी जा रही है
  • रिजल्ट upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in सहित अन्य पोर्टल्स पर भी उपलब्ध रहेगा, छात्रों को DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी
  • इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे

UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के रिजल्ट 2026 घोषित करेगा। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in, upresults.upmsp.edu.in और jagranjosh.com/results पर भी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही, छात्र DigiLocker (results.digilocker.gov.in) और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी जाएगी।

इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक चलीं। इन परीक्षाओं में कुल 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें लगभग 27.6 लाख छात्र कक्षा हाईस्कूल के और 25.8 लाख छात्र इंटर के थे।

 UP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होने की उम्मीद है। लेकिन UPMSP की ओर से रिजल्ट जारी करने के संबंध में अभी तक कोई लेटेस्ट जानकारी सामने नही आई है। बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले तिथि और समय की घोषणा करता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट-@upboardpryj देखते रहें।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12 के नतीजे घोषित होने के बाद, छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।

  • छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  • और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • UP Board दसवीं और बारहवीं के नतीजे 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

  • अपने मार्क्स चेक करें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट 2026 के बारे में सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज को सेव करें और रिफ्रेश करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 16, 2026, 07:17 IST

    UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट तिथि और समय की घोषणा कहां होगी?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 की तिथि और समय की जानकारी पहले ही जारी करेगा। बोर्ड रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल @upboardpryj पर करेगा।

  • Apr 16, 2026, 06:40 IST

    UP Board 10th, 12th Result 2026 कब आएगा?

    यूपी बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने की पूरी संभावना है। ताजा अपडेट के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

    मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 को जारी किया जा सकता है।  हालांकि, अभी तक UPMSP की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे।

  • Apr 16, 2026, 06:33 IST

    UP Board Result 2026 Live: दवसीं और बारहवीं की परीक्षा पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

    यूपी बोर्ड (UPMSP) की 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय का पूर्णांक 100 है, तो छात्र को पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाने होंगे। 

  • Apr 16, 2026, 06:30 IST

    UP Board Result 2026 Live: हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स क्या है?

    यूपी बोर्ड (UPMSP) 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी।

    • जिला

    • वर्ष

    • रोल नंबर 

    • कैप्चा कोड

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News