JAC 9th Result 2026 Jharkhand: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9 की परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला हैं। छात्र जिसने झारखंड बोर्ड 9वीं कक्षा की परीक्षा दी है, वे जैक बोर्ड की अब आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल — jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in से अपने प्रोविजनल स्कोरकार्ड देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) हैं। अंतिम, प्रमाणित मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद छात्र अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
JAC 9th Result 2026 Jharkhand लॉगिन डिटेल्स क्या है?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 9वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी। झारखंड बोर्ड 9th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। ये दोनों डिटेल्स स्कूल से मिले एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होते हैं।
JAC 9th Result 2026 Jharkhand कैसे चेक करें?
झारखंड बोर्ड 9वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के लिए आसान स्टेप्स नीचे लेख में दिए गए है जिनको फॉलो करके आप आसानी से अपना स्कोरकार्ड (मार्कशीट) डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले आप जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट -jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब आप Results of Class IX Annual Examination - 2026 लिंक पर क्लिक करें
आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा। जहां रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें। -
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसमें अपने अंको को चेक करें और डाउनलोड करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation