UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी हवलदार भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना 17 अप्रैल को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत हवलदार प्रशिक्षक (Havaldar Instructor) के कुल 209 रिक्त पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जून से शुरू की जाएगी। इसके लिए केवल पीईटी (Preliminary Eligibility Test -PET 2025) के अंक प्राप्त कर चुके योग्य उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ
लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड मुख्यालय के अंतर्गत हवलदार प्रशिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन 17 अप्रैल को जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से हवलदार प्रशिक्षक के 209 रिक्त पद (स्थायी और अस्थायी) को भरा जाएगा। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। जिसमें आवेदक की योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन सहित डिटेल दी गई है।
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ
UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश गृह शिक्षा विभाग, लखनऊ के अंतर्गत लेवल-3 के 209 हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि सहित डिटेल नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पोस्ट नाम | हवलदार प्रशिक्षक |
| विज्ञापन संख्या | 11 परीक्षा/2026 |
| कुल पदों की संख्या | 209 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 17 अप्रैल, 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 जून, 2026 |
| अंतिम तिथि | 9 जुलाई, 2026 |
| सुधार की अंतिम तिथि | 16 जुलाई, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: रिक्त पद
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए 88 पद, अनुसूचित जाति 39 पद शामिल हैं। अन्य वर्गों के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें।
| वर्ग | रिक्त पदों की संख्या |
| जनरल कैटेगरी | 88 |
| अनुसूचित जाति | 39 |
| अनुसूचित जनजाति | 05 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 57 |
| ईडब्ल्यूएस | 20 |
| कुल | 209 |
UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026: पात्रता मानदंड
-
हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष पास होना चाहिए।
-
आयोद द्वारा उन उम्मीदवारों को प्राथमिकताएं दी जाएगी जिनके पास प्रांतीय सेना में कम से कम 2 वर्ष तक सेवा की हो। जिनके पास NCC का ‘बी’ प्रमाण पत्र है। होमा गार्ड के रूप में कम से कम तीन साल तक सेवा की हो।
-
उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।