RPSC SI Re-Exam Notice 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने (RPSC) उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2021 के लिए नोटिस जारी किया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 13 से 15 सितंबर 2021 की परीक्षा का निरस्त कर दिया गया है।
प्रश्नपत्र लीक और फर्जी उम्मीदवारों के आरोपों के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है।
अब सितंबर में दोबारा आयोजित होगी परीक्षा
आरपीएससी के अनुसार, कुल 3,83,097 उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस SI भर्ती परीक्षा 2026 में वही उम्मीदवार शामिल होंंगे जो पहले परीक्षा दे चुके हैं।
13 सितंबर से 15 सितंबर, 2021 के बीच आयोजित पेपर-I और पेपर-II दोनों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए पात्रता भी सीमित रहेगी।
जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए, या जिन्होंने केवल एक ही परीक्षा दी, उन्हें नई परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
करेक्शन विंडो 16 मई को ओपन होगी
आरपीएससी की ओर से 16 मई, 2026 को फॉर्म में करेक्शन की विडों दोबारा ओपन की जाएगी। जिसमें उम्मीदवार अपने फॉर्म में पर्सनल डिटेल, पता और डॉक्यूमेंट संबंधी गलतियों में सुधार कर पाएंगे।
आरपीएससी एसआई रिएग्जाम नोटिस 2026 पीडीएफ