IPL 2026 Playoffs Race: कौन बनाएगा टॉप-2 में जगह? कौन-सी टीमों के पास अब भी चांस, देखें यहां

Last Updated: May 12, 2026, 16:07 IST

आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस बेहद रोमांचक हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स टॉप-2 में फिनिश करने की मजबूत दावेदार हैं। वहीं पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के पास अब भी अच्छा मौका बना हुआ है।

IPL 2026 प्लेऑफ रेस हाई लाइट्स
IPL 2026 प्लेऑफ रेस हाई लाइट्स

आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी फेज में पहुंच चुका है और हर मुकाबले के साथ प्लेऑफ की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। कुछ टीमें जहां शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप-4 में अपनी जगह लगभग पक्की करती दिख रही हैं, वहीं कुछ टीमों के लिए अब एक हार भी भारी पड़ सकती है। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करने की जंग इस समय बेहद रोमांचक हो गई है।

फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। तीनों टीमों के 14-14 अंक हैं और इनमें RCB की स्थिति सबसे ज्यादा मजबूत बताई जा रही है। 

IPL 2026 प्लेऑफ रेस हाई लाइट्स 

सबसे मजबूत दावेदार: सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स 14-14 अंकों के साथ प्लेऑफ के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। खासकर RCB के टॉप-4 में पहुंचने की संभावना लगभग 94% है।

प्लेऑफ की रेस में बनी हुई टीमें: पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बाकी बची प्लेऑफ जगहों के लिए कड़ी टक्कर दे रही हैं।

प्लेऑफ से बाहर हुई टीमें: MI और LSG आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

CSK की जीत से बदला पूरा समीकरण

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस को और दिलचस्प बना दिया। इस जीत के बाद CSK के 11 मैचों में 12 अंक हो गए और टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई। अब चेन्नई की नजर टॉप-4 में जगह बनाने पर है।

माना जा रहा है कि CSK को अपने बाकी तीन मुकाबलों में कम से कम दो जीत दर्ज करनी होंगी। अच्छे फॉर्म में दिख रही चेन्नई को मजबूत दावेदार माना जा रहा हैं।

RCB ने दिखाई चैंपियन वाली ताकत

दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं।

डिफेंडिंग चैंपियन RCB अब बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम को प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के लिए बाकी चार मैचों में सिर्फ एक जीत की जरूरत मानी जा रही है। लगातार अच्छा प्रदर्शन और संतुलित टीम संयोजन RCB को बाकी टीमों से अलग बना रहा है। 

किन टीमों के पास अब भी मौका?

पंजाब किंग्स अभी भी अच्छी स्थिति में है, लेकिन टीम को अपने बचे मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करनी होगी। वहीं गुजरात टाइटन्स के पास अंक तो हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट चिंता का विषय बना हुआ है।

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल के लिए अब राह बेहद कठिन हो चुकी है। इन टीमों को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। साथ ही उन्हें दूसरी टीमों के मैच पर भी निर्भर रहना होगा।

MI और LSG का सफर हुआ खत्म

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की हार के बाद टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। 10 मैचों में सिर्फ 6 अंक होने के कारण अब उनके लिए वापसी संभव नहीं रह गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की हार ने भी उनके अभियान का अंत कर दिया।

PM मोदी ने देश-वासियों से की कौन-सी 7 प्रमुख अपीलें, जिसकी खूब हो रही चर्चा

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 12, 2026, 16:03 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News