India Post GDS 3rd Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार स्टेज वाइज मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर से डाउनलोड कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट ने 27 अप्रैल, 2026 तक दूसरी मेरिट सूची के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (DV) प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिसके बाद अब तीसरी सूची जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में नही आया है वे अब तीसरी मेरिट लिस्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
GDS 3rd Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से स्टेट वाइज इंडिया पोस्ट GDS 3rd मेरिट लिस्ट 2026 पी़डीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज GDS Online Engagement Shortlisted Candidates पर क्लिक कर अपने राज्य का चयन करें।
-
अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जहां 3rd मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
-
अब पीडीएफ प्रारूप में मेरिट लिस्ट ओपन हो जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम सहित अन्य जानकारी चेक करें।
-
अगर पीडीएफ में आपका नाम है तो आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation