TS EAMCET 2026: AP स्ट्रीम की रिस्पॉन्स शीट जारी, यहां से डाउनलोड करें Answer Key

Last Updated: May 11, 2026, 19:38 IST

TG EAPCET 2026 एग्जाम के दिन छात्रों द्वारा दिए गए आंसर को रिकॉर्ड किया जाता है। एग्जाम समाप्त होने के बाद TS EAMCET रिस्पॉन्स शीट पर अपलोड किया जाता है। 

TS EAMCET 2026: AP स्ट्रीम की रिस्पॉन्स शीट जारी, यहां से डाउनलोड करें Answer Key
TS EAMCET 2026: AP स्ट्रीम की रिस्पॉन्स शीट जारी, यहां से डाउनलोड करें Answer Key

TS EAMCET 2026: तेलंगाना काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TGCHE) ने TS EAPCET 2026 के एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी हो गई है। Agriculture & Pharmacy (AP Stream) के लिए रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल तौर पर 11 मई 2026 को जारी कर दी गई है।

वहीं, इंजीनियरिंग (E Stream) के छात्रों के लिए रिस्पॉन्स शीट 12 मई 2026 को जारी की जाएगी। छात्र अब यह देख सकते हैं कि उन्होंने एग्जाम के दौरान किन ऑप्शन को चुना था। साथ ही, सही आंसर क्या हैं।

TS EAMCET 2026 की महत्वपूर्ण डेट्स और जानकारी

TS EAPCET स्ट्रीम की रिस्पॉन्स शीट से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

Agriculture & Pharmacy एग्जाम 

4 और 5 मई 2026

Engineering (E) स्ट्रीम एग्जाम 

9 से 11 मई 2026

AP स्ट्रीम रिस्पॉन्स शीट जारी

11 मई 2026

Engineering स्ट्रीम रिस्पॉन्स शीट

12 मई 2026

ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट 

13 मई 2026 (AP स्ट्रीम के लिए)

ऑफिशियल वेबसाइट

eapcet.tgche.ac.in

TS EAMCET 2026 PDF - यहां क्लिक करें 

रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र TS EAPCET रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट eapcet.tgche.ac.in पर लॉग ऑन करें।
  2. होमपेज पर "Download Response Sheet (AP/E Stream)" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि फिल करें। 
  4. 'Get Response Sheet' पर क्लिक करते ही आपकी शीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे PDF के रूप में सेव कर लें।

Marking Scheme: स्कोर की गणना कैसे करें? 

रिस्पॉन्स शीट की मदद से आप रिजल्ट से पहले ही अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं:

  • प्रत्येक सही आंसर: +1 अंक
  • गलत आंसर: 0 आंसर (कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है)
  • अनअटेंप्टेड आंसर: 0 अंक

आंसर-की पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?

आंसर-शीट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके ऑब्जेक्शन को फिल कर सकते हैं।  

  • पोर्टल: ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर 'Key Objections' लिंक का उपयोग करें।
  • प्रमाण: आपको अपने दावे के समर्थन में वैध दस्तावेज या संदर्भ (Reference) अपलोड करना होगा।
  • समय सीमा: AP स्ट्रीम के छात्र 13 मई 2026 तक अपनी ऑब्जेक्शन भेज सकते हैं। इंजीनियरिंग छात्रों के लिए यह विंडो 12 से 14 मई 2026 तक खुली रहेगी।

यहां भी पढ़े: JNV LEST Class 11 Result 2026: जेएनवी लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 11वीं के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 19:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News