Bihar Board 10th 12th Compartment Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम का आयोजन 6 मई से 11 मई 2026 तक किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। BSEB जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
BSEB 10th 12th Compartment Result 2026 कब आएगा?
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट मई 2026 के अंतिम सप्ताह तक हो सकता है। रिजल्ट आने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रोल नंबर का उपयोग करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
कब हुआ BSEB बिहार बोर्ड 10th, 12th कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम 2026?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर का कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम 6 मई से 11 मई तक हुआ। इस परीक्षा में उन छात्रों ने भाग लिया जिनके एक या एक से अधिक विषय में नंबर कम आए है या फेल हो गए है। अब वे रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Bihar Board 10th 12th Compartment Exam 2026 Result कैसे चेक करें?
एक बार जारी होने के बाद, छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
-
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर BSEB 10th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड डाल कर सबमिट करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।