India Post GDS 3rd DV Process 2026: सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू, देखें डिटेल्स

Last Updated: May 12, 2026, 14:53 IST

India Post GDS 3rd DV Process 2026: इंडिया पोस्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के साथ ही इंडिया पोस्ट ने पास उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बारे में सभी जानकारी जैसे अंतिम तिथि आवश्यक निर्देश इस लेख में देखें।

India Post GDS 3rd DV Process 2026
India Post GDS 3rd DV Process 2026

India Post GDS 3rd DV Process 2026:  इंडिया पोस्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट सर्कल वाइज अपलोड कर दी है। मेरिट लिस्ट के साथ ही सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2026 भी शुरू कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर 3rd मेरिट लिस्ट में उल्लिखित है, वे अपने सभी मूल दस्तावेज के साथ निर्धारित किए गए केंद्र पर जाकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा  कर सकते हैं। 

कब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 11 मई से शुरू कर दी गई है और उम्मीदवार 26 मई 206 तक अपने  डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी उम्मीदवार का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नही किया जाएगा।

3rd मेरिट में जिनका नाम नही आया वे क्या करें?

इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम नहीं आया है। उन्हें निराश होने की आवश्यता नहीं है। वे चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं। चौथी मेरिट भी जल्द जारी की जाएगी। इसके लिए आपको इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in विजिट करनी चाहिए।  

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट/मार्कशीट, पहचान पत्र, डॉक्यूमेंट्स की Self-Attested Copy, जाति प्रमाण पत्र, EWS प्रमाण पत्र, मेडिकल सर्टिफिकेट, निवास/आदिवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सहित आवश्यक दस्तावेज दिखाना अनिवार्य है। अपात्र होने की स्थिति में उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। डीवी प्रक्रिया में शामिल ना होने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन अस्वीकार्य माना जाएगा। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्टे के माध्यम से कुल 28,636 पद भरना चाहता है। इनमें सामान्य वर्ग के 12,696 पद, ओबीसी के 5,694 पद, एससी के 3,942 पद, एसटी के 2,716 पद, ईडब्ल्यूएस के 2,719 पद और दिव्यांग उम्मीदवारों के कुल 869 पद आरक्षित हैं। जीडीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार वेतन दिया जाता है, जिसमें बीपीएम को 12,000-29,380 रुपये प्रति माह तक और एमबीपीएम/डाक सेवक को 10,000-24,470 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाती है।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 12, 2026, 14:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News