Sainik School Result Topper List 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में साहिल और अनुराधा बने टॉपर, देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट

Akshara Verma
Last Updated: Feb 28, 2026, 16:46 IST

Sainik School Result Topper List 2026: सैनिक स्कूल कक्षा 9 एंट्रेंस एग्जाम में टॉपर की लिस्ट जारी करी। उत्तर प्रदेश के साहिल कुमार सिंह 388 अंकों के साथ पहले स्थान पर टॉपर बनें। वही, महाराष्ट्र की अनुराधा अमोल बुधावंत ने 296 अंको के साथ टॉपर बनी।

Sainik School Result Topper List
Sainik School Result Topper List

Sainik School Result Topper List: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के रिजल्ट्स ने इस साल नया इतिहास रच दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में देश भर के हजारों बच्चों के बीच साहिल और अनुराधा ने टॉपर की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार 9वीं और 6वीं दोनों ही कक्षा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

कक्षा 9 के एघ्जाम में उत्तर प्रदेश के साहिल कुमार सिंह ने एग्जाम में 400 में से 388 अंक लेकर ऑल इंडिया रैंक 1 पर कब्जा कर लिया है। वहीं, कक्षा 6 में महाराष्ट्र की अनुराधा अमोल बुधावंत ने 300 में से 296 अंक हासिल करके टॉपर लिस्ट में अपना नाम बनाया। 

AISSEE 2026: टॉपर्स की चमकती लिस्ट

इस साल कक्षा 6 और कक्षा 9 दोनों में ही छात्रों ने कितना अच्छा प्रर्दशन किया है। दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट देखने के लिए नीचे देखें। 

कक्षा 6 के मुख्य टॉपर्स

अखिल भारतीय रैंक (AIRANK) छात्रों का नाम राज्य (मूल निवास) कुल अंक(300 में से) कैटेगरी
1 अनुराधा अमोल बुधावंत (ANURADHA AMOL BUDHAWANT) महाराष्ट्र 296 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
2 कुंवर राजवीर सिंह (KUNWAR RAJVEER SINGH) मध्य प्रदेश 294 रक्षा कर्मी/पूर्व सैनिक (Defence)
3 हंस राज (HANSH RAJ) बिहार 294 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)
4 प्रशांत (PRASHANT) बिहार 292 सामान्य (General)
5 हार्दिक सैन (HARDIK SAIN) राजस्थान 292 अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC-NCL)

कक्षा 9 के मुख्य टॉपर्स

रैंक नाम राज्य (Domicile) कुल अंक (400 में से) कैटेगरी
1 साहिल कुमार सिंह उत्तर प्रदेश 388 रक्षा कर्मी/भूतपूर्व सैनिक
2 गौरनम हरियाणा 388 सामान्य
3 हरितेज मिश्रा उत्तर प्रदेश 388 सामान्य
4 नक्षत्र बिष्ट उत्तराखंड 386 सामान्य
5 अनुजीता राठौड़ हरियाणा 386 सामान्य

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

रिजल्ट घोषित होने के बाद अब प्रक्रिया और भी रोमांचक होने वाली है। केवल मेरिट लिस्ट में नाम आना ही अंतिम चयन नहीं है।

1. ई-काउंसलिंग 

मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले छात्रों को अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के सैनिक स्कूलों का चयन करना होगा। सीटों का एलोटमेंट उनकी रैंक और स्कूल की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

2. मेडिकल टेस्ट 

काउंसलिंग के बाद चयनित छात्रों को एक कड़े मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।

3. दस्तावेजों का सत्यापन 

अंतिम चरण में छात्रों के जन्म प्रमाण पत्र, और कैटेगरी सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी।

यहां भी पढ़े: AISSEE Result 2026 Declared: NTA ने जारी किया सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 28, 2026, 16:43 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News