KVS NVS Result 2026 OUT: केवीएस एनवीएस टियर 1 रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट, कट ऑफ PDF

Last Updated: Feb 28, 2026, 15:07 IST

KVS NVS Result 2026 OUT: टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों पदों के लिए KVS और NVS टियर-1 रिजल्ट 2026 पीडीएफ में ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कटऑफ देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया की जानकारी अलग से दी जाएगी।

KVS NVS Result 2026 OUT
KVS NVS Result 2026 OUT

KVS NVS Teaching & Non-Teaching Result 2026 OUT: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके रिजल्ट पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। जो कैंडिडेट Tier 1 पास कर चुके हैं, उन्हें अगले स्टेज (Tier 2/Skill Test/Interview) के बारे में अलग से बताया जाएगा।

KVS NVS Result 2026 Tier 1 Download Link

KVS NVS रिजल्ट 2026 का डाउनलोड लिंक अब टीचिंग और नॉन-टीचिंग सभी पदों के लिए एक्टिव हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। PGT, TGT और PRT पदों के लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS NVS Result 2026 PDF Link 

केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

KVS NVS एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो TGT, PGT और PRT पदों के लिए कुल 15,762 रिक्तियां भरने के लिए आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे KVS और NVS रिजल्ट 2026 से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे देख सकते हैं।

  • भर्ती बोर्ड का नाम: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)

  • संस्था का नाम: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

  • पद: विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद

  • कुल रिक्त पद: 15,762 (KVS – 9,921 और NVS – 5,841)

  • रिजल्ट तिथि: 28 फरवरी 2026

  • परीक्षा तिथि: 10 और 11 जनवरी 2026

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: लगभग 9.6 लाख

  • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: लगभग 8.5 लाख

  • चयन प्रक्रिया:

    • टियर 1: ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा (पेन-पेपर मोड)

    • टियर 2: ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव परीक्षा

    • स्किल टेस्ट/इंटरव्यू (पद के अनुसार)

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.cbse.gov.in, www.kvsangathan.nic.in, www.navodaya.gov.in

KVS NVS कट ऑफ 2026 [अनुमानित]

KVS और NVS 2026 के अनुमानित कटऑफ अंक पिछले वर्षों के ट्रेंड, परीक्षा के कठिनाई स्तर और परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर तय किए जाते हैं। हर साल प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है, इसलिए इस बार कटऑफ अधिक रहने की संभावना है। आधिकारिक फाइनल कटऑफ जल्द ही जारी किया जाएगा।

पद का नामसामान्य (UR)ओबीसी (NCL)ईडब्ल्यूएसएससीएसटी
केवीएस PRT (प्राइमरी टीचर) 128 – 135 120 – 127 120 – 127 115 – 120 90 – 100
TGT गणित 138 – 142 130 – 133 128 – 135 115 – 120 105 – 110
TGT साइंस 125 – 130 118 – 122 118 – 121 110 – 115 100 – 105
TGT सोशल स्टडीज 130 – 135 120 – 125 120 – 125 115 – 121 110 – 115
TGT इंग्लिश 125 – 130 115 – 120 115 – 118 110 – 114 100 – 106
TGT हिंदी 135 – 140 130 – 134 125 – 130 125 – 129 114 – 118
PGT कंप्यूटर साइंस 147 – 149 137 – 139 132 – 136 130 – 132 118 – 121
PGT कॉमर्स 140 – 145 134 – 138 135 – 140 125 – 130 114 – 116
PGT हिंदी 140 – 143 135 – 137 132 – 136 128 – 132 125 – 130
नॉन-टीचिंग (JSA/MTS) 105 – 110 90 – 95 90 – 94 85 – 88 80 – 85

केवीएस एनवीएस टियर 1 रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके KVS NVS रिजल्ट 2026 की पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. KVS या NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Result” लिंक पर क्लिक करें।

  3. संबंधित पोस्ट का रिजल्ट पीडीएफ खोलें।

  4. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।

  5. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 पर दी गई जानकारी

Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) रिजल्ट 2026 में आमतौर पर निम्न जानकारी दी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नबंर

  • पद का नाम (PGT/TGT/PRT/नॉन-टीचिंग)

  • श्रेणी (UR/OBC/SC/ST/EWS)

  • प्राप्त अंक

  • कटऑफ अंक

  • योग्यता स्थिति (पास/नॉट क्वालिफाइड)

  • अगले चरण की जानकारी (यदि लागू हो)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Feb 28, 2026, 14:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News