Live

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 [LIVE]: indiapostgdsonline.gov.in पर India Post GDS Result Link जल्द, ऐसे डाउनलोड करें ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट PDF

Vijay Pratap Singh
Feb 28, 2026, 08:23 IST

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे जारी होने के बाद पहली मेरिट लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 सर्कल वाइज उपलब्ध होगी, जिससे अभ्यर्थी अपने राज्य के अनुसार सूची देख पाएंगे। 

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026

HIGHLIGHTS

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा।
  • जीडीएस रिजल्ट सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर होंगे।
  • अभ्यर्थी अपने राज्य के अनुसार इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

India Post GDS Result 2026 PDF Download, Sarkari Result: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट के रूप में जारी होगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल होंगे।

पहली मेरिट लिस्ट आने के बाद India Post की वेबसाइट-indiapostgdsonline.gov.in से PDF डाउनलोड कर सकते हो। अगर पहली लिस्ट में नाम नहीं है, तो टेंशन मत लो—अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करो, क्योंकि विभाग एक-एक करके कई लिस्ट जारी करता है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 से जुड़ी लाइव और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस पेज को सेव (बुकमार्क) करें और समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें।

यहां देखें: REET Mains Answer Key 2026 OUT

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Feb 28, 2026, 08:23 IST

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026: रिजल्ट के बाद क्या?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज़ जांच) शामिल होगी।

    उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज़ जैसे 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि तय तारीख और स्थान पर लेकर जाना होगा।

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही फाइनल चयन किया जाएगा।

  • Feb 27, 2026, 16:43 IST

    India Post GDS Result 1st Merit List: जीडीएस कट ऑफ को तय करने वाले फैक्टर

    • वैकेंसी की कुल संख्या – जिस सर्कल में पद ज्यादा होंगे, कट ऑफ कम रहने की संभावना।
    • आवेदकों की संख्या – ज्यादा आवेदन = ज्यादा कंपटीशन = कट ऑफ बढ़ सकता है।
    • 10वीं के मार्क्स का प्रदर्शन – हाई मार्क्स वालों का चयन पहले, इससे कट ऑफ ऊपर जा सकता है।
    • आरक्षण नियम (SC/ST/OBC/EWS/PwBD) – हर कैटेगरी का अलग कट ऑफ लागू होता है।
    • टाई-ब्रेकिंग नियम – बराबर मार्क्स पर उम्र ज्यादा होने को प्राथमिकता मिल सकती है।
    • सर्कल की मेरिट स्थिति – अलग-अलग राज्यों में मेरिट अलग होती है।
    • कंपटीशन का स्तर – ज्यादा योग्य उम्मीदवार = कट ऑफ हाई रहने की संभावना।
    • सरकारी नियमों में बदलाव – रिजर्वेशन और सिलेक्शन नियम कट ऑफ पर असर डाल सकते हैं।

    NOTE: सही और सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

  • Feb 27, 2026, 16:39 IST

    India Post GDS Result 2026 Date — कब जारी होगा Merit List PDF?

    India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है। यह रिजल्ट मेरिट-लिस्ट PDF के रूप में प्रकाशित किया जाएगा, क्योंकि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती—चयन पूरी तरह 10वीं बोर्ड के अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार होता है। अपडेट के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है। यह मेरिट लिस्ट राज्य/सर्कल-वाइज PDF के रूप में उपलब्ध होगी, और जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

  • Feb 27, 2026, 15:05 IST

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

    India Post GDS (ग्रामीण डाक सेवक) भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होती है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाती। चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

    1. 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट – उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के अनुसार तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होता है।

    2. राज्य/सर्कल वाइज मेरिट लिस्ट जारी – अलग-अलग राज्यों के लिए अलग मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

    3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) – मेरिट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाता है।

    4. अंतिम चयन – दस्तावेज सही पाए जाने पर अंतिम नियुक्ति दी जाती है।

  • Feb 27, 2026, 14:54 IST

    India Post GDS Cut Off 2026: जीडीएस कट ऑफ

    कट-ऑफ वह न्यूनतम 10वीं कक्षा का प्रतिशत होता है, जिसके आधार पर उम्मीदवार का नाम मेरिट लिस्ट में आता है। यह राज्य और श्रेणी (कैटेगरी) के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। 2025 के रुझानों के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट में सामान्य वर्ग का कट-ऑफ लगभग 84% से 94% के बीच रहा था।

    श्रेणीसंभावित कट-ऑफ (%)
    UR (सामान्य) 90% – 98%
    OBC 85% – 93%
    SC 80% – 88%
    ST 75% – 85%
    EWS 87% – 93%
    PwBD 75% – 85%
  • Feb 27, 2026, 14:49 IST

    इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट: स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

    राज्य/सर्कल – रिक्तियां

    • Andhra Pradesh: 1060 पद

    • Assam: 639 पद

    • Bihar: 1344 पद

    • Chhattisgarh: 1155 पद

    • Delhi: 38 पद

    • Gujarat: 1782 पद

    • Haryana: 270 पद

    • Himachal Pradesh: 520 पद

    • Jammu and Kashmir: 267 पद

    • Jharkhand: 908 पद

    • Karnataka: 1022 पद

    • Kerala: 1691 पद

    • Madhya Pradesh: 2102 पद

    • Maharashtra: 3553 पद

    • North Eastern: 1019 पद

    • Odisha: 1191 पद

    • Punjab: 261 पद

    • Rajasthan: 634 पद

    • Tamil Nadu: 2009 पद

    • Telangana: 608 पद

    • Uttar Pradesh: 3169 पद

    • Uttarakhand: 436 पद

    • West Bengal: 2963 पद

    कुल रिक्तियां: 28,636 पद

  • Feb 27, 2026, 14:46 IST

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड

    • Andhra Pradesh: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Assam: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Bihar: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Chhattisgarh: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Delhi: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Gujarat: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Haryana: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Himachal Pradesh: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Jammu and Kashmir: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Jharkhand: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Karnataka: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Kerala: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Madhya Pradesh: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Maharashtra: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Odisha: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Punjab: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Rajasthan: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Tamil Nadu: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Telangana: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Uttar Pradesh: पीडीएफ लिंक जल्द

    • Uttarakhand: पीडीएफ लिंक जल्द

    • West Bengal: पीडीएफ लिंक जल्द

  • Feb 27, 2026, 14:44 IST

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

    • संगठन: इंडिया पोस्ट
    • पद का नाम: ग्रामीण डाक सेवक (BPM, ABPM, डाक सेवक)
    • भर्ती का आधार: 10वीं कक्षा के अंक
    • GDS मेरिट लिस्ट 2026: राज्यवार (State-wise)
    • India Post GDS रिजल्ट डेट (पहली मेरिट लिस्ट): 28 फरवरी 2026 (संभावित)
    • आधिकारिक वेबसाइट: India Post GDS Online – indiapostgdsonline.gov.in
    • चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन
  • Feb 27, 2026, 12:30 IST

    India Post GDS Result 2026: सर्कल-वाइज जीडीएस मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड लिंक कहां मिलेगा?

    India Post GDS Result 2026 की सर्कल-वाइज मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट India Post के पोर्टल India Post GDS Online पर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Feb 27, 2026, 12:00 IST

    India Post GDS 1st Merit List 2026: मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

    जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं –

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

    2. होम पेज पर Candidate’s Corner में जाकर Online Engagement पर क्लिक करें।

    3. अब अपना राज्य चुनें और मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।

    4. स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं।

  • Feb 27, 2026, 11:34 IST

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    भारत पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ताजा अपडेट के मुताबिक, रिजल्ट 28 फरवरी को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और अपडेट के लिए इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि India Post के ग्रामीण डाक सेवक पदों पर चयन बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा। योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News