नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने All India Sainik Schools Entrance Examination (AISSEE) 2026 के रिजल्ट कल यानी 27 फरवरी 2026 को घोषित कर दिए गए हैं। 18 जनवरी 2026 को आयोजित हुए इस एग्जाम का स्कोरकार्ड अब ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। ये रिजल्ट कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के हैं।
AISSEE 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। स्कोरकार्ड को सीधा डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे से डायरेक्ट लिंक पाएं।
AISSEE रिजल्ट 2026 - यहां क्लिक करें
कक्षा 6 की एग्जाम में उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण छात्रों की लिस्ट - यहाँ क्लिक करें
कक्षा 9 की एग्जाम में उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण छात्रों की लिस्ट - यहाँ क्लिक करें
रिजल्ट की मुख्य बातें
NTA ने कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने-अपने स्कोरकार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | AISSEE 2026 |
| आयोजक | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| रिजल्ट की डेट | 27 फरवरी 2026 |
| कक्षाएं | कक्षा 6 और कक्षा 9 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | exams.nta.nic.in |
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "AISSEE 2026 Scorecard" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (या पासवर्ड) फिल करें।
- सिक्योरिटी पिन डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- फिर, अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।
आगे का कार्यक्रम
रिजल्ट आने के बाद अब अगली प्रक्रिया मेडिकल टेस्ट और काउंसलिंग की होगी।
- ई-काउंसलिंग पंजीकरण: मार्च 2026
- मेडिकल परीक्षा: मार्च/अप्रैल 2026
- फाइनल मेरिट लिस्ट: अप्रैल 2026
यहां भी पढ़े: PUSU Election 2026: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज हुई जारी, राज तक हो सकते है रिजल्ट घोषित

Comments
All Comments (0)
Join the conversation