CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper By Experts for Board Exams 2026

Last Updated: Feb 28, 2026, 18:52 IST

CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper 2026 by experts is designed to help students prepare effectively as the exam is going to be held on 2 March 2026. Students can solve this paper to understand the latest pattern, improve time management, and boost confidence for better scores.

CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper 2026 By Experts
CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper 2026 By Experts

CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper 2026 becomes extremely important as the board exam is approaching on 2 March 2026 (Monday) from 10:30 AM to 1:30 PM. Students appearing for Hindi Course-B (Subject Code 085) should regularly solve the sample paper to strengthen their preparation in comprehension, grammar, literature, and writing sections.

As the exam date comes closer, practicing the expert-designed sample paper helps students understand the latest exam pattern, marking scheme, and frequently asked question types. It also improves time management, highlights weak areas, and builds confidence for the final examination. Regular practice ensures better accuracy and higher scores in the CBSE Board Exam 2026.

CBSE Class 10 Hindi B Exam 2026: Key Highlights

Students appearing for the CBSE Class 10 Hindi B Exam 2026 must be aware of the important exam details and structure. Check the key highlights below to understand the exam schedule, pattern, and marking scheme clearly.

Particulars

Details

Exam Name

CBSE Class 10 Hindi B Board Exam 2026

Conducting Body

Central Board of Secondary Education (CBSE)

Subject Code

085

Exam Date

2 March 2026 (Monday)

Exam Timing

10:30 AM – 1:30 PM

Total Marks

80 (Theory)

Paper Sections

अपठित बोध, व्याकरण, पाठ्यपुस्तक, रचनात्मक लेखन

Sample Paper Type

Expert-designed, based on latest CBSE pattern

CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper 2026 by Expert

Students can check the table below for the CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper 2026 by experts for better preparation:

प्रश्न संख्या

खंड – क (अपठित बोध )

अंक (14)

1.

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

 

कार्य करने की क्षमता को योग्यता कहते हैं। यह सभी जीवों में किसी-न-किसी रूप में अवश्य विद्यमान रहती है। यही व्यक्ति की कार्य क्षमता का प्रमाण होती है। विविध शैक्षिक संस्थानों के माध्यम से इस योग्यता का विस्तार किया जा सकता है। सामाजिक उत्थान और देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता होती है। इस हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक योजना का क्रियान्वयन आवश्यक है। शिक्षा व्यक्ति में गुणवत्ता का आवाहन कर योग्यता का निर्धारण करती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि उसे मजबूत आधार प्रदान करती है। बच्चे में इसके प्रकटीकरण का आरम्भ सर्वप्रथम माता-पिता को होता है। वही उसकी योग्यता परखकर तदनुसार उत्तरदायित्व सौंपने के लिए उत्साहित होते हैं। इससे कार्य के प्रति निष्ठा जागृत होती है और कार्य सिद्धि अवश्यंभावी हो जाती है। अन्यथा असफल होने पर जीवन में अवसाद का प्रवेश होता है, जिससे होने वाली सामाजिक एवं राष्ट्रीय क्षति का अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता।

महाराज दशरथ और रानी कैकेयी इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं। जहाँ महाराज दशरथ राम को अयोध्या का राज्य देना चाहते थे, वहीं कैकेयी राम एवं भरत दोनों की योग्यताओं को पहचानती थीं। उन्हें सम्यक ज्ञान था कि भरत में भी अयोध्या का राज्य संभालने की योग्यता है, किन्तु राम अधर्मी राक्षसों का संहार कर संपूर्ण जगत का मंगल कर सकते हैं। इसलिए दुनिया में होने वाली अपवादों की परवाह न करके भी भरत के लिए अयोध्या का राज्य तथा राम के लिए वनवास की योजना की।

अतः संतान को जन्म देना ही माता-पिता का कर्तव्य नहीं है। योग्य नागरिक बनाकर योग्यता अनुसार राष्ट्र-निर्माण में नियोजित करना उससे बड़ा दायित्व है।

 

क . 

व्यक्ति की कार्यक्षमता का प्रमाण होता है –

(i) शक्ति

(ii) योग्यता

(iii) शिक्षा

(iv) कौशल

 

ख.

उत्कृष्ट शैक्षिक योजना की आवश्यकता क्यों होती है ?

(i) संसाधन के विकास हेतु

(ii) शिक्षा के प्रसार हेतु

(iii) व्यक्तित्व निर्माण हेतु

(iv) योग्यता निर्धारण हेतु

ग.

निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए :

कथन : कैकेयी महाराज दशरथ से अधिक बुद्धिमान थी।
कारण : वह राम और भरत की योग्यताओं को अच्छी तरह जानती थी।

(i) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
(ii) कथन और कारण दोनों सही हैं।
(iii) कथन गलत है और कारण सही है।
(iv) कथन और कारण दोनों गलत हैं।

 

घ.

देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता क्यों होती है ?

 

च.

महाराज दशरथ और रानी कैकेयी के उदाहरण से आप क्या समझते हैं ?

 

2.

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

 

  हम केवल सीखने के लिए ही पुस्तकों का साथ नहीं खोजते, आनंद के लिए भी हम उनके पास जाते हैं । जान-बूझ कर ही मैंने आनंद कहा है न कि मनोरंजन क्योंकि दोनों पृथक-पृथक हैं । कुछ लोग मनोरंजन के लिए भी पढ़ते हैं । ये लोग पढ़ते हैं ऐसी कथा और कहानियां जो आज हैं और कल नहीं । जो आज नई हैं और कल बासी पड़ जाती हैं । सच्चा साहित्य आनंद देता है, ऐसा आनंद जिसे समझना कठिन है और साहित्य यह आनंद पहुँचाता है अपने सत्य और सौन्दर्य द्वारा । वस्तुतः अध्ययन का अभिप्राय है स्वयं पढ़ना । अध्ययन पुस्तक का भी हो सकता है और अपने आस-पास के जीवन का भी । इसी प्रकार एक निरक्षर व्यक्ति भी देख-सुनकर, मिल-जुलकर, देश-भ्रमण करके, लोगों की सेवा करके, परिस्थितियों के धक्के खाकर, कभी कुछ सीखकर दुनिया का अध्ययन कर सकता है । निश्चय ही यह जीवन का व्यावहारिक अध्ययन है । इसमें भी आनंद आता है और इससे भी कबीर जैसा मनुष्य ज्ञानवान बन सकता है । किन्तु यह महंगा सौदा है । पुस्तकों का अध्ययन जीवन के अध्ययन से कहीं अधिक सरल होता है क्योंकि जिन हजारों व्यक्तियों ने जीवन का सचमुच साक्षात अध्ययन किया है, उन सबका अद्भुत ज्ञान हमें एक ही स्थान पर मिल जाता है ।  फिर भला उनके अध्ययन में हमें हज़ार गुना आनंद क्यों न आएगा । 

         अध्ययन का वास्तविक आनंद तभी आता है जब पढ़ने के साथ-साथ विचार करना भी चलता है ।  केवल रटने से कोई लाभ नहीं । अध्ययन द्वारा हमें विषय की गहराई में जाना चाहिए और उसके मूलभाव को समझने का प्रयत्न करना चाहिए ।  उसे व्यवहार की कसौटी पर तोलना चाहिए और उसमें जो कुछ उपयोगी हो उसे जीवन में ग्रहण करना चाहिए।

 

क . 

‘सच्चे साहित्य की विशेषताओं में शामिल नहीं है ?

क. यह आनंद देता है ।

ख. इसके आनंद को समझना सरल है ।

ग. इसके आनंद को समझना सरल नहीं है ।

घ. इसे स्वयं पढ़ना होता है ।

1

ख.

निरक्षर व्यक्ति किस प्रकार अध्ययन कर सकता है ?

ग.

मनोरंजन के लिए लोग पुस्तकें पढ़ते हैं- कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-

  1. जो हमेशा रहती हैं ।

  2. जिन्हें बार-बार पढ़ने की इच्छा होती है  

  3. जो आज हैं, कल नहीं हैं ।

  4. जिनमें कथाएँ नहीं होती हैं ।

विकल्प –

क. कथन (i) सही है| 

ख. कथन (ii) सही है|

ग. कथन (iii) सही है|

घ. कथन (ii)और (iii) सही हैं|

1

घ.

पुस्तकों के अध्ययन को लेखक ने जीवन के अध्ययन से बेहतर कैसे माना है ?

च.

कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए –

कथन (A)- अध्ययन का वास्तविक कारण पढ़ने के साथ विचार करना है ।

कारण (R)- यदि पढ़ने के बाद हमारे विचार न पनपे या निर्मित हो तो पठन का लाभ नहीं ।

क. कथन (A) गलत है, किन्तु कारण (R) सही है ।

ख. कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं ।

ग. कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है ।

घ. कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं  है ।

1

 

खंड – ख  (व्यावहारिक व्याकरण  )

16 

3

पदबंधों पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

1×4=4  

 

(क) सर्वनाम पदबंध का प्रयोग करते हुए एक वाक्य बनाइए।

(ख) यह लड़का हमेशा कोई न कोई शरारत करता रहता है। रेखांकित का पदबंध बताइए?

(ग) क्रिया विशेषण पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए?

(घ) तलवार को सीधें धरती फटती ही जा रही थी – वाक्य में रेखांकित पदबंध की पहचान कीजिए।

(ङ) पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक खड़ा था – पंक्ति में प्रयुक्त विशेषण पदबंध को चुनकर लिखिए?

 

4

निर्देशानुसार ‘अलंकार’ पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों की रेखांकित काव्य पंक्तियों में अलंकार पहचान कर  लिखिए :

1×4=4  

क.

चरन धरत चिंता करत, चितवत चहुँ ओर 

सुबरन को ढूँढत फिरत, कवि, व्यभिचारी,चोर । 

1

ख.

पद्मावती सब सखी बुलाई, मनु फुलवारी सबै चली आई ।

1

ग.

आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार ।

राजा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार ।

1

घ.

कहीं साँस लेते हो, घर-घर भर देते हो ।

उड़ने को नभ में तुम,  पर-पर कर देते हो ।

1

च.

देखि सुदामा की दीन-दशा करुणा करके करुणानिधि रोए ।

पानी परात कौ हाथ छुआँ नहीं नैनन के जल सौं पग धोए ।

1

5

निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

1×4=4  

 

क. ‘माया ऑफिस नहीं गई । वह बीमार है ।’ इसका संयुक्त वाक्य होगा ।

ख. वह निर्धन है । वह ईमानदार है । - सरल वाक्य में बदलिए ।

ग. मजदूरों ने काम किया । वे घर चले गए ।  मिश्र वाक्य में बदलिए ?

घ. माया ऑफिस नहीं गई क्योंकि वह बीमार है । आश्रित उपवाक्य पहचान कर उसका नाम लिखिए ।

च. जो परिश्रम करेगा, वही सफल होगा ।  रेखांकित अंश  में कौन सा उपवाक्य है ?

 

6

निर्देशानुसार ‘वाच्य’ पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

1×4=4  

 

क. प्रत्येक घायल को पचास हजार रुपये दिए जाएँगे । (वाच्य भेद लिखिए )

ख. ‘लड़कियों द्वारा जाया जा रहा है’ । (वाच्य भेद लिखिए )

ग. ‘पंकज ने पहली बार रोटी बनाई ।’ –कर्मवाच्य में बदलिए।

घ. ‘चलो, अब घर चलें ।‘ (वाच्य भेद लिखिए )

च. दादा जी  से अब घूमने नहीं जाया जा सकेगा । कर्तवाच्य में बदलिए।

 
 

खंड – ग  (पाठ्यपुस्तक एवं पूरक पुस्तिका  )

30 

7

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

(क) ‘बाइबिल’ को किस प्रकार का ग्रंथ माना जाता है?
(i) पावन
(ii) धार्मिक
(iii) नीति
(iv) न्याय

(ख) ‘अरब ने उनको नूह के लक़ब से याद किया है।’ इस पंक्ति में ‘लक़ब’ का क्या अर्थ है?
(i) नाम
(ii) पदवी
(iii) पैगंबर
(iv) ग्रंथ

(ग) ‘पैगंबर’ से आप क्या समझते हैं?
(i) धर्मगुरु
(ii) धर्मसेवी
(iii) धार्मिक
(iv) धर्मप्रवर्तक

(घ) लश्कर के नाम से क्यों याद करते हैं?
(i) प्रभुत्व करने के कारण
(ii) गलती का अहसास करने के कारण
(iii) अफसोस में रोते रहने के कारण
(iv) कुत्तों से नफरत करने के कारण

(ङ) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए :

कथन – न मैं अपनी मर्जी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इंसान हो।
कारण – सबको बनाने वाला एक मात्र ईश्वर है।

विकल्प –
(i) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
(ii) कथन तथा कारण दोनों सही हैं।
(iii) कथन गलत है तथा कारण सही है।
(iv) कथन सही है तथा कारण गलत है।

1×5=5   

8

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहु-विकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए-

1×5=5   

 

छू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूल 

बाँस था कि बबूल ?

तुम मुझे पाए नहीं पहचान ?

देखते ही रहोगे अनिमेष ?

थक गए हो ?

आँख लूँ मैं फेर ?

क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार ?

यदि तुम्हारी माँ ने माध्यम बनी होती आज 

मैं न सकता देख 

मैं न पाता जान 

तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान 

 

क.

कवि को बच्चे का स्पर्श कैसा लगा?

क. बाँस के फूल की तरह                           

ख. बबूल के फूलों की तरह 

ग. शेफालिका के फूलों की तरह                      

घ. रुखा 

1

ख.

कवि और शिशु के परिचय का माध्यम कौन बना?

क. शिशु की माँ                                                  ख. कवि 

ग. अन्य लोग                                               घ. सभी सही 

1

ग.

कवि के स्पर्श से बच्चे पर क्या प्रतिक्रिया हुई?

क. बच्चा सो गया               

ख. बच्चा खुश हो गया 

ग. बच्चा उसे पहचान गया        

घ. बच्चा बिना पलकें झुपकाएं लगातार देखता रहा 

1

घ.

दन्तुरित मुसकान से कवि का क्या आशय है-

क. बच्चे का लगातार मुसकुराना                 

ख. छोटे-छोटे दाँतों वाली मुसकान 

ग. बच्चे का पहली बार मुसकुराना                

घ. सभी सही ।

1

च.

शिशु की आँखें क्यों थक गई हैं?

क. माँ को लगातार देखने के कारण            

ख. छत को लगातार देखने के कारण 

ग. अपने पिता को लगातार देखने के कारण     

घ. नींद अधूरी रहने के कारण

1

9

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,
पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश।
मेखलाकार पर्वत अपार
अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़,
अवलोक रहा है बार-बार
नीचे जल में निज महाकार,

जिसके चरणों में पला ताल
दर्पण-सा फैला है विशाल।

(क) काव्यांश में किस ऋतु की बात की गई है?
(i) वर्षा
(ii) ग्रीष्म
(iii) शरद
(iv) शीत

(ख) तालाब की तुलना दर्पण से क्यों की गई है?

 (i) विशाल होने से
(ii) छुपे होने से
(iii) साफ और स्थिर होने से
(iv) पारदर्शी होने से

(ग) प्रकृति के स्वरूप में पल-पल परिवर्तन क्यों हो रहा है?
(i) बादल के कारण
(ii) वर्षा के कारण
(iii) धूप के कारण
(iv) वर्षा ऋतु के कारण

(घ) पर्वत बार-बार अपने को क्यों देख रहा है?
(i) सुंदर होने से
(ii) फूल खिलने से
(iii) अहंकार के कारण
(iv) उत्साहित होने से

(ङ) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए :

कथन : पर्वत अपने रूप पर मुग्ध हो रहा है।
कारण : नीचे जमे जल में स्वरूप दिखाई दे रहा है।

विकल्प –
(i) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
(ii) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
(iii) कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
(iv) कथन सही है, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।

5×1=5

10

निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए :

(क) मीरा कृष्ण का चाकर क्यों बनना चाहती है?

(ख) कंपनी बाग में रही तोप डालियों से क्या कहती है?

(ग) कवि कैफ़ी आज़मी ने ‘जिन्दगी’ के समय में मौत के क्षण को अधिक महत्वपूर्ण क्यों माना है?

(घ) ‘आत्मत्राण’ कविता एक अलग भाव की कविता है, कैसे?

2×4=8     

11

निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए-

2×3=6    

1

कविता ‘अट नहीं रही है’ में कवि ने प्रकृति की व्यापकता का वर्णन किन रूपों में किया है?

2

2

परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए?

2

3

संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन- किन क्षेत्रों में दिखाई देते है?

2

4

आत्मकथ्य सुनाने के संदर्भ में ‘अभी समय भी नहीं है’ कवि ऐसा क्यों कहता है?

 
 

खंड – घ (रचनात्मक लेखन)

20 

12

आपके विद्यालय में वन-महोत्सव किस प्रकार मनाया गया इस संबंध में अपने पिताजी को पत्र लिखिए ।

अथवा

अपने मोहल्ले में पार्क बनवाने हेतु नगर निगम के उपायुक्त महोदय को प्रार्थना पत्र लिखिए ।

5×1=5 

13

“दैनिक मंगल” समाचार पत्र के संपादक का पद रिक्त है । इसके लिए आप अपना एक संक्षिप्त स्ववृत तैयार कीजिए ।

अथवा

स्टेट बैंक ऑफ़ सेविंग में आपका बचत खाता है । बैंक प्रबंधक को ईमेल लिखिए और नई चैक बुक मंगवाइए ।

5×1=5

14

वार्षिकोत्सव के अवसर पर आपकी कक्षा द्वारा अभिनीत होने वाले एक हिंदी नाटक में अभिनय करने के लिए विज्ञापन का आलेख लगभग 60 शब्दों में प्रस्तुत कीजिए ।

अथवा

अपने छोटे भाई को केंद्रीय विद्यालय संगठन की 53वी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता - शतरंज बालक वर्ग में चयनित होने पर बधाई सन्देश लिखिए । 

4×1=4 

15

निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए-


क. जीवन का कठिन दौर और मानसिक मजबूती 

संकेत बिंदु :-

  • मानसिक दृढ़ता से मुश्किल हालातों का सामना संभव 

  • कठिन हालातों से दो-दो हाथ करने की शक्ति 

  • अनेक संघर्षशील व्यक्तियों के उदाहरण 

  • मानसिक दृढ़ता का संकल्प

ख. प्रकृति और मानव का अनूठा संबंध

संकेत बिंदु :-

  • मनुष्य प्रकृति से कोसों दूर

  • प्रकृति और मनुष्य का पुरातन संबंध

  • प्रकृति के संसर्ग का महत्व

  • प्रकृति का निमंत्रण 

ग. ऋतुओं का अनूठा देश भारत 

संकेत बिंदु :-

  • ऋतुएँ प्रकृति की अद्भुत देन 

  • छह ऋतुएँ 

  • ऋतुओं का सौंदर्य 

  • ऋतुओं का महत्व 

  • ऋतु-चक्र : एक उपहार 

6×1=6

CBSE Class 10 Hindi B Exam 2026

CBSE Class 10 Hindi B Exam 2026 will be conducted on 2 March 2026 (Monday) from 10:30 AM to 1:30 PM. The subject code for Hindi Course-B is 085. Students should reach the exam centre on time and carry their admit card and required stationery. Proper revision and time management will help in scoring well in the board exam.

Check: CBSE Class 10th Datesheet 2026

CBSE Class 10 Hindi A Sample Paper 2026 by Expert

Aayesha Sharma is a Content Writer at Jagran Josh, specializing in the School Category. She holds a degree in Journalism and Mass Communication from the Institute of Management Studies, Ghaziabad. With 2 years of experience in education writing. She has strong experience in the education sector and covers CBSE, State Boards, and NEET exams, especially during important times like results and exam updates, helping students and parents stay informed with clear and reliable information. For any queries, you can reach her at aayesha.sharma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 28, 2026, 18:52 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News