PUSU Election 2026: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज हुई जारी, राज तक हो सकते है रिजल्ट घोषित

Akshara Verma
Last Updated: Feb 28, 2026, 13:12 IST

PUSU Election 2026: पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज सुबह 8:30 बजे से जारी हो गई है, जो दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। मतदान खत्म होने के बाद देर शाम या रात तक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।

PUSU Election 2026
PUSU Election 2026

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) चुनाव 2026 के लिए आज शनिवार (28 फरवरी) लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में सुबह से ही हलचल तेज है। साथ ही, छात्र अपने भविष्य के नेताओं को चुनने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

PUSU Election 2026: वोट का समय और प्रक्रिया

पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों और संकायों में मतदान की प्रक्रिया आज, 28 फरवरी 2026 को कड़ी सुरक्षा के साथ शुरू हो गई है। 

  • वोटिंग शुरू: सुबह 8:30 बजे
  • वोटिंग खत्म: दोपहर 2:30 बजे
  • स्थान: पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, बीएन कॉलेज और अन्य संबंधित विभाग।

वोटिंग से जुड़े जरूरी निर्देश 

छात्रों को वोटिंग करते समय अपने साथ वैध पहचान पत्र (ID Card) और नीला/काला पेन ले जाना अनिवार्य किया गया है। वोटिंग सेंटर्स पर मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह की मनाई की गई है।

कौन-कौन सी पदों के लिए हो रहा चुनाव? 

छात्र संघ चुनाव में सेंट्रल पैनल के 5 पदों और काउंसलर के 22 पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। सेंट्रल पैनल के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट बॉक्स रखे गए हैं, और मतदाताओं को उसी रंग के मतपत्र को संबंधित बैलेट बॉक्स में डालना होगा। हर वोटर को कुल छह बार अलग-अलग बैलेट बॉक्स में मतदान करना होगा।

कुल मतदाता और छात्राओं की भागीदारी

इस चुनाव में कुल 19,743 मतदाता शामिल हैं, जिनमें लगभग 12,000 छात्राएं हैं। साथ ही, यह आंकड़ा विश्वविद्यालय में छात्राओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है, जो चुनाव को अधिक महत्वपूर्ण बनाता है। इस बार मुख्य पैनल के 5 पदों के लिए कड़ा मुकाबला है। नीचे दी गई टेबल से जाने उम्मीदवारों की सख्यां के साथ-साथ मुकाबले के बारें में। 

पद का नाम छात्रों की संख्या मुख्य मुकाबला
अध्यक्ष  11 अभिषेक कुमार, आंचल कुमार, दिव्या कुमारी आदि
उपाध्यक्ष  08 सीधा मुकाबला
महासचिव  09 कड़ा संघर्ष
संयुक्त सचिव 06 त्रिकोणीय मुकाबला
कोषाध्यक्ष  07 सीधा मुकाबला

कब आएंगे नतीजे? 

चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद मतपेटियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, वोटों की गिनती आज शाम से ही शुरू हो जाएगी। साथ ही, चुनाव के रिजल्ट आज यानी 28 फरवरी 2026 की देर रात तक घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना पटना आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कॉलेज में होने की संभावना है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 28, 2026, 13:12 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News