दुनिया का इकलौता देश, जहां आधी रात में भी दिखता है सूरज
दुनिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है, जिसे 'आधी रात के सूरज का देश' भी कहा जाता है। इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया में आपने अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, इनमें एक देश ऐसा भी है, जहां आधी रात में भी सूरज को देखा जा सकता है। यही वजह है कि इस देश को 'आधी रात के सूरज का देश' कहा जाता है। क्योंकि, यहां कई दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता है। यहां रात में भी सूरज को आसमान में चमकता हुआ देखा जा सकता है। इस लेख में हम इस देश के बारे में विस्तार से जानेंगे।
किस देश को कहते हैं 'आधी रात के सूरज का देश'
नॉर्वे को 'आधी रात के सूरज का देश' (Land of the Midnight Sun) कहा जाता है, क्योंकि इसके उत्तरी हिस्से में मई के मध्य से जुलाई के अंत तक यानि करीब 76 दिनों तक सूरज कभी अस्त नहीं होता है। यहां रात के 12 बजे यानी आधी रात को भी आसमान में सूरज चमकता हुआ दिखाई देता है।
घटना के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण
यह बात हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इस झुकाव के कारण जब पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है, तो साल के कुछ महीनों में इसका उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर पूरी तरह से झुका रहता है। वहीं, नॉर्वे का एक बड़ा हिस्सा 66.5 डिग्री उत्तर यानी आर्कटिक सर्किल के अंदर स्थित है।
मई से जुलाई के दौरान Summer Solstice के आसपास पृथ्वी के झुकाव की वजह से आर्कटिक सर्किल का पूरा इलाका सूर्य की रोशनी के सामने लगातार बना रहता है। इन महीनों में पृथ्वी के घूमने के बावजूद यह क्षेत्र कभी भी अंधेरे वाले हिस्से में नहीं जाता। यहां सूर्य आकाश में घूमता हुआ तो दिखाई देता है, लेकिन वह कभी भी Horizon के नीचे नहीं डूबता। इसी वजह से शाम ढलने के बजाय आधी रात को भी हल्की शाम या दिन जैसा उजाला बना रहता है।
नॉर्वे में कब दिखता है यह नजारा
नॉर्वे में उत्तरी शहर जैसे स्वालबार्ड, ट्रोम्सो, हार्मरफेस्ट और नॉर्थ केप में इस तरह का नजारा देखा जा सकता है। आपको बता दें कि स्वालबार्ड में यह स्थिति सबसे लंबी होती है, जहां 20 अप्रैल से 22 अगस्त तक सूरज लगातार चमकता रहता है।
लोग घरों में इस्तेमाल करते हैं ब्लाइंड्स
सूरज की रोशनी से लोगों के सोने और जागने की दिनचर्या प्रभावित होती है। ऐसे में लोग अपने घरों में खिड़कियों पर ब्लाइंड्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वे रात के समय आराम से सो सके।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.