UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ईपीएफओ असिस्टेंट कमिश्नर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक से करें Apply

Last Updated: Aug 22, 2026, 16:40 IST

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ईपीएफओ में 80 असिस्टेंट कमिश्नर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 22 अगस्त 2026 को जारी कर किया गया था। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर ईपीएफओ में 80 असिस्टेंट कमिश्नर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

यूपीएससी में ईपीएफओ में 80 असिस्टेंट कमिश्नर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

UPSC EPFO APFC Notification 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यूपीएससी में ईपीएफओ में असिस्टेंट कमिश्नर के रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।  

यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक   

क्लिक करें 

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 - हाइलाइट्स

यूपीएससी में असिस्टेंट कमिश्नर पदों के चयन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और दूसरे चरण में पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाएगा।  सलेक्शन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

विभाग का नाम 

ईपीएफओ

पद का नाम 

असिस्टेंट कमिश्नर 

रिक्त पदों की संख्या 

80 

विज्ञापन संख्या 

52/2026 

नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

22 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

11 सितंबर 2026

चयन प्रक्रिया 

प्रारंभिक परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.upsc.gov.in

UPSC EPFO APFC Notification 2026 Eligibility Criteria 

यूपीएससी में असिस्टेंट कमिश्नर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंपनी लॉ, श्रम कानून या लोक प्रशासन में डिप्लोमा होना चाहिए। पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है। 

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपीएससी में असिस्टेंट कमिश्नर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और करियर सेक्शन देखें। 

  • अब Current Openings पर क्लिक करें। 

  • आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 नजर आ जाएगा। 

  • Apply Now पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 22, 2026, 16:40 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News