Rajasthan Computer Instructor Exam 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की पहली शिफ्ट समाप्त, दोपहर 3 बजे से शुरू होगी दूसरी शिफ्ट यहां देखें लाइव अपडेट्स

Last Updated: Aug 22, 2026, 15:05 IST

Rajasthan Computer Instructor Exam 2026: आरएसएसबी द्वारा आज यानी 22 अगस्त 2026 को राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जा रहा है। परीक्षा की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से होगी। आप नीचे लेख में परीक्षा से जुड़ी लाइव अपडेट्स देख सकते हैं। 

Rajasthan Computer Instructor Exam 2026
Rajasthan Computer Instructor Exam 2026

Rajasthan Computer Instructor Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज यानी 22 अगस्त 2026 को राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जा रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक हुई। अब दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। दो शिफ्ट्स में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, कंप्यूटर और मेंटल एबिलिटी का पेपर आयोजित किया जाना है। आरएसएसबी बोर्ड इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 395 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

RSSB Computer Instructor Exam 2026 Live in English

RSSB Computer Instructor Exam 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 यानी दो दिन आयोजित की जाएगी। दोनों ही दिन 2 शिफ्ट में परीक्षा होगी। पहले दिन बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा और दूसरे दिन सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 से दोपहर 12.00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। बाकी डिटेल्स के लिए आप टेबल देख सकत हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 

रिक्त पदों की संख्या 

395 

परीक्षा का नाम 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा

परीक्षा की तिथि 

22 अगस्त और 23 अगस्त 2026

परीक्षा की शिफ्ट और टाइमिंग 

पहली शिफ्ट - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट - दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Computer Instructor Exam 2026: परीक्षा शुरू होने में 10 मिनट बाकी 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की दूसरी शिफ्ट शुरू होने में महज 15 मिनट बाकी है। यह शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अब खुद को मेंटली तैयार रखें और बिल्कुल भी स्ट्रेस न लें। 

लाइव अपडेट - 22 अगस्त 2026,  दोपहर 2.50 बजे   

RSSB Computer Instructor Exam 2026: परीक्षा शुरू हो चुकी है 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की दूसरी शिफ्ट शुरू हो चुकी है। यह शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आसान प्रश्नों को जल्दी सॉल्व करें।  

लाइव अपडेट - 22 अगस्त 2026,  दोपहर 3.03 बजे   

RSSB  Computer Instructor Exam 2026 Pattern 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के पैटर्न के बारे में बात करें, तो इसमें कुल 2 पेपर शामिल होते हैं। यह परीक्षा कुल 100 नंबर के लिए आयोजित की जाती है और इसमें प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होता है। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होती है और इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

पेपर 

विषय 

प्रश्नों की संख्या

अंक

जनरल नॉलेज, रीजनिंग और गणित 

100

100

कंप्यूटर और मेंटल एबिलिटी 

100

100

 

कुल  

100

100

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 22, 2026, 14:53 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News