Haryana Police SPO Vacancy 2026: हरियाणा स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें Apply

Last Updated: Aug 22, 2026, 11:57 IST

Haryana Police SPO Vacancy 2026: हरियाणा पुलिस ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 400 रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त से 27 अगस्त तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 

Haryana Police SPO Vacancy 2026
Haryana Police SPO Vacancy 2026

Haryana Police SPO Vacancy 2026: हरियाणा पुलिस ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत टेली कम्युनिकेशन के कुल 400 रिक्त पदों को भरा जाना है।  पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त से 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।    

Haryana Police SPO Vacancy 2026 आवेदन फॉर्म

हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को डाक पोस्ट के जरिए अपने एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित अन्य दस्तावेज पुलिस लाइन्स टेलीकम्युनिकेशन, सेक्टर-25, मोगीनंद गांव, पंचकूला, हरियाणा पते पर भेज दें। 

Haryana Police SPO Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा, जो कि 24 अगस्त से 27 अगस्त के बीच हरियाणा के अलग-अलग जगहों पर आयोेजित की जाएगी। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण 

जानकारी 

कोर्ट का नाम 

हरियाणा पुलिस

पद का नाम 

हरियाणा स्पेशल पुलिस ऑफिसर 

रिक्त पदों की संख्या 

400 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

24 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

27 अगस्त 2026

चयन प्रक्रिया 

इंटरव्यू   

ऑफिशियल वेबसाइट 

haryanapolice.gov.in

Haryana Police SPO Vacancy 2026 Eligibility Criteria

हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

Haryana Police SPO Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले हरियाणा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट haryanapolice.gov.in पर जाएं। होम पेज पर जाएं और करियर सेक्शन देखें।

  • अब हरियाणा स्पेशल पुलिस ऑफिसर भर्ती आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। 

  • आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें। 

  • आवेदन फॉर्म के साथ एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। 

  • पुलिस लाइन्स टेलीकम्युनिकेशन, सेक्टर-25, मोगीनंद गांव, पंचकूला, हरियाणा पते पर भेज दें।

ये भी पढ़ें: KVS NVS Result 2026 Tier 2: केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 22, 2026, 11:57 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News