होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जो दुनिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जो वैश्विक ऊर्जा व्यापार में केंद्रीय भूमिका निभाता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अरब सागर में स्थित है, यह तेल और गैस के परिवहन का प्रमुख रास्ता है और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जाता है।
क्या है इसकी भौगोलिक स्थिति
होर्मुज स्ट्रेट, फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और अरब सागर तथा हिंद महासागर तक पहुँच का एकमात्र समुद्री मार्ग प्रदान करता है। इसके उत्तर में ईरान और दक्षिण में संयुक्त अरब अमीरात तथा ओमान स्थित हैं।
कितनी है लंबाई और चौड़ाई
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज की लंबाई लगभग 167 किलोमीटर है। इसकी चौड़ाई 97 किलोमीटर से घटकर सबसे संकरे स्थान पर 33–39 किलोमीटर तक रह जाती है। जहाजों के लिए निर्धारित मार्ग बहुत संकीर्ण होते हैं।
किस सागर में स्थित है स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अरब सागर में स्थित है, इसे दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री चोकपॉइंट माना जाता है. यह उत्तर में ईरान और दक्षिण में ओमान (मुसंदम प्रायद्वीप) तथा संयुक्त अरब अमीरात के बीच स्थित है। यह फारस की खाड़ी से खुले समुद्र तक जाने का एकमात्र समुद्री रास्ता है।
क्या है इसका रणनीतिक महत्व
दुनिया के कुल समुद्री तेल व्यापार का लगभग 20–25% और एलएनजी का लगभग 20% इसी मार्ग से गुजरता है। इसलिए यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव
कतर, कुवैत और बहरीन जैसे देश पूरी तरह इस मार्ग पर निर्भर हैं। यदि यहाँ किसी प्रकार की रुकावट आती है, तो इससे वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आ सकती है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हो सकता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation