उत्तर प्रदेश के वे तीन जिले, जिनका बार-बार बदला है नाम

Last Updated: Mar 20, 2026, 18:30 IST

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, लेकिन इनमें तीन जिले ऐसे हैं, जिनके इतिहास में नाम बदल दिए गए। हालांकि, प्रशासनिक व अन्य कारणों की वजह से सरकार को दोबारा इनका मूल नाम रखना पड़ा। कौन-से हैं ये जिले, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

यूपी सामान्य ज्ञान
यूपी सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है, जिसमें कुल 75 जिले हैं। हालांकि, यहां कुछ जिले ऐसे हैं, जिनका इतिहास में कई बार नाम बदला गया है।

इनमें हापुड़, कासगंज और अमरोहा है। इन जिलों के नाम पहले बदल दिए गए, लेकिन बाद में कुछ कारणों की वजह से इनके मूल नाम को दोबारा से रख दिया गया। कब और कैसे बदले थे ये नाम, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

हापुड़ के नाम को लेकर चली रस्साकशी

हापुड़ को साल 2011 में तत्कालीन मायावती सरकार ने गाजियाबाद से अलग कर नया जिला बनाया था। उस समय इसका नाम पंचशील नगर रखा गया था। हालांकि, साल 2012 में अखिलेश यादव की सरकार आई और जिले का नाम बदलकर हापुड़ कर दिया गया।

साल 2021 के बाद से कई संगठनों द्वारा हापुड़ का नाम बदलकर अटल नगर करने की मांग की जा रही है। हालांकि, अभी भी हापुड़ का आधिकारिक नाम हापुड़ ही है। आपको बता दें कि हापुड़ उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह शहर स्टील और पापड़ के लिए जाना जाता है।

कासगंज

कासगंज जिले को साल 2008 में एटा से अलग कर एक जिला बनाया गया था। उस समय इसका नाम कांशीराम नगर रखा गया था। लेकिन, साल 2012 में इसका नाम बदलकर फिर से कासगंज कर दिया गया। साल 2021-22 में जिला पंचायत ने सर्वसम्मति के साथ इस जिले का नाम बदलकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया था।

अमरोहा का भी बदला गया है नाम 

साल 1997 में अमरोहा जिले को मुरादाबाद से अलग कर बनाया गया था। उस समय इसका नाम ज्योतिबा फुले नगर रखा गया था, लेकिन साल 2012 में इसका नाम बदलकर वापस अमरोह कर दिया गया।

इन जिलों और रेलवे स्टेशन के स्थायी तौर पर बदल गए नाम 

उत्तर प्रदेश में कई जिले और रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जिनके नाम स्थायी तौर पर बदल गए हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

पुराना नाम

नया नाम

वर्ष

इलाहाबाद

प्रयागराज

2018

फैजाबाद

अयोध्या

2018

मुगल सराय स्टेशन

पं दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन

2018

झांसी रेलवे स्टेशन

वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन

2021

प्रतापगढ़ जंक्शन

बेल्हा देवी धाम

2023

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 18:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News