PM Kisan Yojana 22nd Kist: आज इतने बजे पीएम मोदी ट्रांसफर करेंगे 22वीं किस्त, इंस्टालमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

Last Updated: Mar 13, 2026, 11:12 IST

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। किसान भाई pmkisan.gov.in पर जाकर e-KYC, लाभार्थी सूची और किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM-Kisan 22nd instalment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे गुवाहाटी, असम से PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त जारी करने जा रहे है, जो इस साल की पहली क़िस्त होगी। इस किस्त के तहत लगभग 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब ₹18,640 करोड़ भेजे जाएंगे।

PM Kisan 22nd Installment: PM किसान योजना के पैसे आए या नहीं? ऐसे चेक करें बैलेंस

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आज जारी हो रही है, किसान भाई अपने मोबाइल से अपने खाते का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं

इसके बाद Know Your Status पर क्लिक करें, और चेक करें स्टेटस

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक किसानों को ₹4.09 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है और 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा ₹4.27 लाख करोड़ से अधिक हो जाएगा।

देश में कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्री के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में देश में कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खाद्यान्न उत्पादन 2014 में लगभग 252 मिलियन टन था, जो 2025 में बढ़कर करीब 357 मिलियन टन हो गया है।

केंद्रीय कृषि ने यह भी बताया कि बागवानी (हॉर्टिकल्चर) उत्पादन 277 मिलियन टन से बढ़कर लगभग 369 मिलियन टन तक पहुंच गया है। वहीं फल और सब्जियों के उत्पादन व उत्पादकता में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

PM-KISAN की 22वीं किस्त का स्टेटस

13 मार्च 2026 को यह किस्त जारी हो रही है , लेकिन अभी किसानों के खातों में ट्रांसफर नहीं हुई है। किस्त पाने के लिए किसानों को ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • e-KYC पूरा होना जरूरी

  • आधार नंबर बैंक खाते से लिंक

  • भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

  1. PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर pmkisan.gov.in जाएं. 

  2. होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन खोलें।

  3. Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।

  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

  5. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

  6. Get Data पर क्लिक करने के बाद किस्त का स्टेटस, पिछली भुगतान तिथि और अन्य जानकारी दिखाई देगी।

किसान भाई लाभार्थी सूची कैसे देखें

स्टेप:1 वेबसाइट के Farmers Corner में जाएं।

स्टेप:2 Beneficiary List विकल्प चुनें।

स्टेप: 3 राज्य, जिला, तहसील/सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनें।

स्टेप:4 इसके बाद आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी। 

किसानों के लिए AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म

सरकार ने किसानों की मदद के लिए AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म “भारत विस्तार” का पहला फेज भी शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसान अपनी भाषा में फोन कॉल के माध्यम से भी खेती से जुड़े सवालों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

देशभर में अनिवार्य वस्तु अधिनियम लागू, किन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता, देखें यहां

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जायेगा अगला T20 वर्ल्ड कप? देखें होस्ट कंट्री और टीम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 12, 2026, 13:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News