Bihar Board 10th 12th Result 2026 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड समय पर परिणाम घोषित करने की तैयारी में है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Bihar Board Result 2026 मार्च के अगले सप्ताह में जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपनी Bihar Board Marksheet 2026 आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड ने Bihar Board Inter Result 2026 और Bihar Board Matric Result 2026 को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन लगभग पूरा हो चुका है और मार्क्स कंपाइलेशन का काम भी खत्म हो गया है। ऐसे में 12वीं का रिजल्ट मार्च के तीसरे सप्ताह में और 10वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है। रिजल्ट के साथ ही Bihar Board Toppers List 2026, पास प्रतिशत और अन्य जरूरी आंकड़े भी जारी किए जाएंगे, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
Bihar Board 10th 12th Result 2026 कब आएगा?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 25 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद ही बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) के नतीजे घोषित करेगा, जो 23 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Bihar Board Matric Inter Result 2026: लगभग 28 लाख छात्रों का घोषित होगा रिजल्ट
इस साल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षाओं में 28 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट अपलोड करने का काम अंतिम चरण में है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। जानकारी के अनुसार, इंटर परीक्षा में करीब 12.92 लाख और 10वीं (मैट्रिक) में 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। ऐसे में अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद छात्र आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation