DBRAU Result 2026 OUT: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय UG, PG का रिजल्ट dbrau.ac.in पर घोषित, यहां करें चेक

Last Updated: Mar 20, 2026, 19:21 IST

DBRAU UG and PG Result 2026 OUT: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU), आगरा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dbrau.ac.in पर UG और PG कोर्स के सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपने रोल नंबर की मदद से DBRAU रिजल्ट 2026 आसानी से चेक कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए, आगरा यूनिवर्सिटी रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

DBRAU UG और PG परिणाम 2026 जारी हुआ।
DBRAU UG और PG परिणाम 2026 जारी हुआ।

DBRAU UG and PG Result 2026 OUT: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU), आगरा ने दिसंबर 2025 में आयोजित बैक पेपर, एक्स-स्टूडेंट और रेगुलर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। ये रिजल्ट BCA, MSc कंप्यूटर साइंस, BBA लॉजिस्टिक्स, MA ग्रामीण समाजशास्त्र एवं सामुदायिक विकास, MA ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं सहकारिता, BA, BCom, BSc, BCom वोकेशनल, MA AIHC, MA भूगोल, MA मनोविज्ञान, MCom, MSc रसायन विज्ञान, MSc भौतिक विज्ञान, MSc सांख्यिकी सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किए गए हैं। जिन छात्रों ने इन कोर्स की परीक्षाएं दी थीं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dbrau.ac.in पर जाकर अपना आगरा यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

DBRAU Result 2026 Download Link 

डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा (DBRAU) का रिजल्ट 2026 लिंक ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना BA, BSc, BCom, MA, MSc आदि कोर्स का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

DBRAU Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

DBRAU Result 2026 कैसे चेक करें? 

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय परिणाम 2026 देख सकते हैं। 

चरण 1: विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dbrau.ac.in पर जाएं।

चरण 2: नीचे स्क्रॉल करें और वहां उपलब्ध “Result” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: “Examinations” अनुभाग चुनें और फिर “2025-26” सत्र पर क्लिक करें।

चरण 4: एक नई विंडो खुलेगी।

चरण 5: सभी आवश्यक विवरण भरें और फिर “Search” पर क्लिक करें।

DBRAU Marksheet PDF पर उल्लिखित विवरण

DBRAU की मार्कशीट PDF में छात्र की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दी होती है। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से जरूर जांच लें।

  • छात्र का नाम (Student Name)

  • पिता का नाम (Father’s Name)

  • माता का नाम (कभी-कभी)

  • रोल नंबर (Roll Number)

  • एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number)

  • यूनिवर्सिटी का नाम (DBRAU, Agra)

  • कोर्स का नाम (BA / BSc / BCom / MA / MSc आदि)

  • सेमेस्टर / वर्ष (Semester/Year)

  • परीक्षा का नाम (Regular/Private)

  • परीक्षा सत्र (Exam Session – 2026 आदि)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 19:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News