Live

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: RBSE 12वीं रिजल्ट की डेट जल्द होगी जारी; कैसे देखे रिजल्ट, यहां से पाएं जानकारी

Akshara Verma
Mar 20, 2026, 19:19 IST

RBSE 12th Result 2026 LIVE: RBSE 12वीं 2026 का रिजल्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद की जा रही है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करके रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE 12th Result 2026 LIVE Updates
RBSE 12th Result 2026 LIVE Updates

HIGHLIGHTS


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। RBSE बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं के बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित किए गए थे,  जिसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने भाग लिया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर 12वीं 2026 के रिजल्ट जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही है। RBSE की ओर से 12वीं की आंसर की पहले जारी की जा चुकी है।  

RBSE 12th Result 2026 LIVE चेक करने का ऑनलाइन लिंक 

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, छात्र रिजल्ट से जुड़ी नई अपडेट्स के लिए वेबसाइट्स को चेक करते रहे।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

RBSE बोर्ड में शामिल हुए 12वीं के छात्र रिजल्ट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।  

इवेंट्स 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान

एग्जाम का नाम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं

एग्जाम  मोड

ऑफलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in 

12वीं एग्जाम सेशन 

2025-26

RBSE 12वीं का रिजल्ट 

अप्रैल से मई में कभी भी

रिजल्ट मोड 

ऑनलाइन

 राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

राजस्थान बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट जारी करेगा। तब तक, छात्र नीचे RBSE बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट देख सकते हैं। 

एग्जाम 

डेट 

RBSE कक्षा 12 रिजल्ट 2026 डेट 

मई 2026

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कैसे देखें?

राजस्थान बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी करेगा। छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए रिजल्ट विंडो में लॉगिन करने के लिए अपनी डिटेल्स फिल करनी होगी। RBSE रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर RBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3: रोल नंबर डालें और सबमिट करें। 

स्टेप 4: फिर, 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5: मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें।

यहां भी पढ़े: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 20, 2026, 19:19 IST

    पिछले साल का पास प्रतिशत

    राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट पिछले कुछ सालों में काफी शानदार रहा है। यहां पिछले साल के पास प्रतिशत पर एक नजर डालें। 

    • कॉमर्स: 99.07%
    • साइंस: 94.43%
    • आर्ट्स: 97.70%

    इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।


  • Mar 20, 2026, 17:15 IST

    Rajasthan Board 12th Result: रोल नंबर से 12th का रिजल्ट कैसे देखें?

    छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो करके RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 अपने रोल नंबर से चेक कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    2. होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
    3. आपकी फोन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
    4. Submit/View बटन पर क्लिक करें।
    5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें और भविष्य में प्रिंटआउट निकाल लें।
  • Mar 20, 2026, 16:13 IST

    Expected Date

    मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड सबसे पहले साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर सकता है, जिसके तुरंत बाद आर्ट्स के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    • संभावित तारीख: 28 मार्च 2026 के आसपास।

    • समय: आमतौर पर रिजल्ट दोपहर 12:15 या 2:00 बजे के बीच घोषित किया जाता है।

  • Mar 20, 2026, 14:44 IST

    RBSE 12th Result 2026: मुख्य हाइलाइट्स

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं के एग्जाम में इस साल लगभग 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए है। बोर्ड अब मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतिम चरण में है।

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER)

    एग्जाम का नाम

    सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026

    एग्जाम की डेट्स 

    12 फरवरी से 11 मार्च 2026

    रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स 

    मार्च के अंतिम सप्ताह (लगभग 28 मार्च 2026)

    ऑफिशियल वेबसाइट

    rajeduboard.rajasthan.gov.in

    रिजल्ट का मोड

    ऑनलाइन (रोल नंबर द्वारा)

  • Mar 20, 2026, 13:24 IST

    राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट कहां चेक करें?

    इन वेबसाइट्स पर रखें नजर (Official Links)

    रिजल्ट के समय भारी ट्रैफिक की वजह से साइट क्रैश हो सकती है, इसलिए इन बैकअप लिंक्स को नोट कर लें:

    1. rajeduboard.rajasthan.gov.in 

    2. rajresults.nic.in 

  • Mar 20, 2026, 13:12 IST

    RBSE 12th Result 2026 LIVE: छात्र अपडेट रहें।

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें।


  • Mar 20, 2026, 13:00 IST

    RBSE 12वीं के एग्जाम कब हुए थे?

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा इस साल कक्षा 12वीं के एग्जाम 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित किए गए थे।


Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News