Live

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं के परिणाम, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

Farhan Khan
Mar 20, 2026, 20:10 IST

RBSE 10th Result 2026 LIVE: आरबीएसई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। उम्मीद है कि यह परिणाम 25 मार्च के आसपास घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर दर्ज करके आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क करें।

RBSE Class10th Result 2026
RBSE Class10th Result 2026

HIGHLIGHTS

  • BSER Result 2026: राजस्थान बोर्ड 25 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर सकता है।
  • Rajasthan Result 10th 2026: 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी
  • RBSE Result: कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 25 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बोर्ड पहले ही आंसर की जारी कर चुका है, जिसके जरिए छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं। किसी प्रश्न पर आपत्ति होने पर निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी दिया गया था।

RBSE 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

Check:- राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

RBSE 10th Result 2026 - हाइलाइट्स 

आरबीएसबई 20 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा के परिणाम 2026 जारी करेगा। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)  

परीक्षा का नाम 

10वीं 

परीक्षा आयोजित होने की तिथि

12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

25 मार्च 2026 (संभावित) 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rajeduboard.rajasthan.gov.in 

RBSE 10th Result 2026 चेक करने का ऑनलाइन लिंक 

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और रोल कोड की अनिवार्यता होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों कोे उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 10वीं की कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद नीचे चेक करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

Check:- राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 

Rajasthan Board 10th Result 2026 चेक कैसे करें ? 

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • आरबीएसई 10th रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: Bihar Board 10th, 12th Result 2026 Live
LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 20, 2026, 19:31 IST

    RBSE 10th Result: कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

    इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 10,68,078 छात्र शामिल हुए। वहीं 12वीं में 9,09,087, प्रवेशिका में 7,811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4,122 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉपियों की जांच के लिए करीब 30,915 शिक्षकों को लगाया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया बड़े स्तर पर पूरी की गई।

  • Mar 20, 2026, 16:40 IST

    10th class result check online: क्या रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) करने की अनुमति है?

    जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड शिकायतें दर्ज करने के लिए एक विंडो खोलेगा। विस्तृत प्रक्रिया और आवेदन की जानकारी परिणाम के साथ ही घोषित की जाएगी।

  • Mar 20, 2026, 15:54 IST

    RBSE 10th Result: rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर से डाउनलोड करें 10वीं की मार्कशीट

    राजस्थान बोर्ड (RBSE) 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर PDF मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Mar 20, 2026, 15:15 IST

    Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डाउन

  • Mar 20, 2026, 14:08 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं (इंटर) रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    ताजा अपडेट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह यानि 25 मार्च को जारी कर सकता है। रिजल्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

  • Mar 20, 2026, 13:59 IST

    Rajasthan 10th Result 2026: राजस्थान 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?

    Rajasthan Board 10th Result 2026: जिन छात्रों को एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं मिलते, उनके लिए राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई–अगस्त में होती है, ताकि छात्र बिना एक साल गंवाए अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट भी कुछ ही हफ्तों में जारी कर दिया जाता है।

  • Mar 20, 2026, 13:56 IST

    RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन बातों का रखें ध्यान

    राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण साइट स्लो या डाउन हो सकती है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें। ध्यान दें कि ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट अस्थायी होती है, जबकि मूल (हार्ड कॉपी) मार्कशीट बाद में स्कूल से प्राप्त होगी।

  • Mar 20, 2026, 13:39 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: हाइलाइट्स

    विवरण 

    जानकारी 

    बोर्ड का नाम 

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)  

    परीक्षा का नाम 

    10वीं 

    परीक्षा आयोजित होने की तिथि

    12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026

    रिजल्ट जारी होने की तिथि 

    20 मार्च 2026 

    ऑफिशियल वेबसाइट 

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 

  • Mar 20, 2026, 13:39 IST

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट 25 मार्च 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है, हालांकि बोर्ड जल्द ही इसकी आधिकारिक तारीख घोषित करेगा।

    इस साल करीब 10 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Mar 20, 2026, 13:09 IST

    Rajasthan Board 10th Result: पिछले साल लड़कियों का प्रदर्शन

    पिछले साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में 5,10,007 लड़कियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 4,79,799 लड़कियां सफल रहीं। डिवीजनों के अनुसार वितरण इस प्रकार था:

    • प्रथम श्रेणी (First Division): 2,77,229

    • द्वितीय श्रेणी (Second Division): 1,71,329

    • तृतीय श्रेणी (Third Division): 31,169

    • बिना श्रेणी के उत्तीर्ण (Pass): 72

    इसके अलावा, 14,295 लड़कियों को सप्लीमेंट्री श्रेणी में रखा गया। कुल मिलाकर लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08% रहा, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।

  • Mar 20, 2026, 13:07 IST

    Rajasthan Board 2026 Class 10th Result: पिछले वर्ष का ज़िलावार प्रदर्शन

    पिछले साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में टॉप 10 जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया।

    • सीकर: 97.56% के साथ सबसे आगे

    • झुंझुनू: 97.53%

    • नागौर: 97.26%

    • डिडवाना-कुचामन: 97.23%

    • कोटपूतली-बहरोड़: 96.15%

    • डूंगरपुर: 95.73%

    • राजसमंद: 95.33%

    • जोधपुर: 95.25%

    • बाड़मेर: 95.21%

    • जालोर: 95.11%

  • Mar 20, 2026, 13:00 IST

    राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: आरबीएसई 2024 का परिणाम कैसा रहा?

    2024 में RBSE कक्षा 10 की परीक्षा में 93.03% छात्र पास हुए। इस परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 10,39,895 छात्र ने परीक्षा में भाग लिया और 9,67,392 छात्र पास हुए।

    • फर्स्ट डिवीज़न: 5,45,653 छात्र

    • सेकंड डिवीज़न: 3,49,873 छात्र

    • थर्ड डिवीज़न: 71,422 छात्र

    • पास डिवीज़न: 444 छात्र

    • कंपार्टमेंट/सप्लीमेंट्री: लगभग 27,797 छात्र

  • Mar 20, 2026, 12:54 IST

    Rajasthan Board 10th Result: RBSE 10वीं का परिणाम का ग्रेडिंग प्रणाली

    छात्र नीचे RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का ग्रेडिंग सिस्टम देख सकते हैं:

    • A1 ग्रेड: 91–100 अंक

    • A2 ग्रेड: 81–90 अंक

    • B1 ग्रेड: 71–80 अंक

    • B2 ग्रेड: 61–70 अंक

    • C ग्रेड: 41–60 अंक

    • D ग्रेड: 33–40 अंक

  • Mar 20, 2026, 12:42 IST

    Rajasthan Board 10th Result: रोल नंबर से 10th का रिजल्ट कैसे देखें?

    छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो करके RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 अपने रोल नंबर से चेक कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    3. आपकी फोन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    4. Submit/View बटन पर क्लिक करें।

    5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें और भविष्य में प्रिंटआउट निकाल लें।

  • Mar 20, 2026, 12:34 IST

    RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी का रिजल्ट कौन जारी करेगा?

    राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा RBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें शिक्षा मंत्री के साथ-साथ बोर्ड अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद रिजल्ट की आधिकारिक लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Mar 20, 2026, 12:30 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: SMS के ज़रिए RBSE 10वीं का रिज़ल्ट 2026 कैसे प्राप्त करें?

    SMS के ज़रिए छात्र RBSE 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का तरीका नीचे दिया गया है।

    • सबसे पहले छात्र अपने मोबाइल फ़ोन पर SMS ऐप खोलें।
    • फिर नया मैसेज में RESULT(space)RAJ10(space) ROLL NUMBER टाइप करें।
    • इसे 56263/ 5676750 पर भेजें।
    • RBSE 10वीं का 2026 का रिज़ल्ट आपके नंबर पर भेज दिया जाएगा।
  • Mar 20, 2026, 12:04 IST

    10th class result 2026 rbse: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होगा लिंक

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं क्लास का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए सिर्फ रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करके डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेगा।

  • Mar 20, 2026, 11:09 IST

    RBSE 10th क्लास का रिजल्ट कब आएगा?

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Mar 20, 2026, 09:07 IST

    class 10th result 2026: सर्वर स्लो होने पर घबराएं नहीं

    जब रिजल्ट जारी किया जाता है, तो सभी छात्र एक साथ लॉग इन करते हैं। इसके चलते सर्वर स्लो होने के चांस बने रहते हैं। ऐसे में आपको घबराना नहीं है। थोड़ा इंतजार करें। फिर से लॉग इन करें। आपका रिजल्ट नजर आ जाएगा। 

  • Mar 20, 2026, 08:31 IST

    राजस्थान 10वीं का रिजल्ट: जारी होने के बाद क्या करें?

    राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अंकों के आधार पर अपनी स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। 11वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए आगे की रणनीति बना सकते हैं।   

  • Mar 20, 2026, 08:20 IST

    राजस्थान 10वीं का रिजल्ट: स्कूल के नोटिस से भी मिलेगी जानकारी

    राजस्थान बोर्ड द्वारा जब 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाता है, तो आप इसकी जानकारी न केवल ऑनलाइन और ऑफलाइन के जरिए प्राप्त कर सकते है, बल्कि स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी रिजल्ट की जानकारी मिल सकती है। 

  • Mar 20, 2026, 08:01 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: करियर काउंसलिंग से संपर्क करें

    जब 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाता है, तो इसके चलते छात्र करियर को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं। सांइस लेनी चाहिए या कॉर्मस लेनी चाहिए या फिर आर्ट्स? इसके लिए करियर काउंसलिंग से संपर्क किया जा सकता है। 

  • Mar 20, 2026, 07:46 IST

    RBSE 10th Result 2026 Updates: अंकों के साथ होता है ग्रेड

    जब राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है, तो रिजल्ट में अंकों के साथ ग्रेड भी लगे होते हैं, ताकि छात्रों को अंक समझने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें। 

  • Mar 20, 2026, 07:37 IST

    RBSE 10th Result 2026 Updates: रिजल्ट चेक करने का लिंक मिलेगा यहां

    राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही यहां रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक, पास प्रतिशत और टॉपर्स सहित अन्य जरूरी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

  • Mar 19, 2026, 23:24 IST

    RBSE 10th Result 2026: परीक्षा प्राधिकरण

    अजमेर स्थित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने 10वीं की परीक्षा को सफलतापूर्वक संचालित किया। परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित कराई गई। 


  • Mar 19, 2026, 23:19 IST

    RBSE 10th Result 2026: छात्रों के पास होने का प्रतिशत

    राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में 2025 में 93.60 प्रतिशत, 2024 में 93.04 प्रतिशत, 2023 में 90.49 प्रतिशत, 2022 में 82.89 प्रतिशत, 2021 में 99.56 प्रतिशत, 2020 में 80.63 प्रतिशत, 2019 में 79.9 प्रतिशत और 2018 में 79.86 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 


  • Mar 19, 2026, 23:15 IST

    RBSE 10th Result 2026: पिछले साल कितने छात्र पास हुए थे?

    पिछले साल राजस्थान बोर्ड में कक्षा 10वीं में कुल 10,60,751 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से  10,39,895 छात्र परीक्षा में बैठे थे और 9,67,392 छात्र पास हुए थे। 


  • Mar 19, 2026, 23:11 IST

    RBSE 10th Result 2026: परीक्षा कितने केंद्रों पर आयोजित की गई?

    राजस्थान बोर्ड द्वारा पूरे राज्य में कुल 6,195 केंद्रों पर 10वीं की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 175 प्रश्न पत्रों का आयोजन किया गया। अब बस केवल रिजल्ट का इंतजार बाकी है, जिसकी जल्द आने की प्रबल संभावना है। 


  • Mar 19, 2026, 18:54 IST

    RBSE 10th Result 2026: अंकों के हिसाब से स्ट्रीम चुनें

    10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के अनुसार स्ट्रीम चुन सकते हैं। इनमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स शामिल है। 


  • Mar 19, 2026, 18:31 IST

    RBSE 10th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

    हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान बोर्ड अपना रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 


  • Mar 19, 2026, 18:03 IST

    Rajasthan Board 10th Result: मार्कशीट में निहित जानकारी

    राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को इसमें अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, सभी विषयों में प्राप्त अंक और पास या फेल आदि जानकारी देखने की सलाह दी जाती है। 


  • Mar 19, 2026, 17:46 IST

    Rajasthan Board 10th Result: अभी तक क्या अपडेट है?

    राजस्थान बोर्ड 10वीं के फाइनल मार्क्स पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले रिजल्ट की फाइनल चेकिंग का प्रॉसेस भी पूरा किया जा रहा है और 23 मार्च 2026 को रिजल्ट जारी होनी की उम्मीद है।   


  • Mar 19, 2026, 17:37 IST

    Rajasthan Board 10th Result :10वीं का रिजल्ट पहले घोषित होगा

    राजस्थान बोर्ड इस बार पहले 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। बाद में 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह फैसला राजस्थान सरकार की ओर से लिया गया, ताकि छात्र नए सत्र 1 अप्रैल से ही अपनी 11वीं की पढ़ाई शुरु कर पाए।

  • Mar 19, 2026, 17:06 IST

    Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान में स्कूल कब से खुलेंगे?

    1 अप्रैल को स्कूल खुलने के बाद कक्षाएं 15 मई तक चलेंगी। राजस्थान के स्कूलों में 16 मई से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टियाँ रहेंगी। स्कूलों का संचालन फिर से 21 जून से शुरू होगा।


  • Mar 19, 2026, 16:15 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: 23 मार्च को रिजल्ट जारी होने की उम्मीद

    राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किए जाने की उम्मीद है।  

  • Mar 19, 2026, 16:05 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अंक

    छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। थ्योरी के पेपर में 80 अंकों में से कम से कम 26 अंक लाने होंगे। प्रैक्टिकल में 20 अंकों में से: छात्रों को कम से कम 6 अंक प्राप्त करने होंगे।


  • Mar 19, 2026, 15:48 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: अंक से संतुष्ट न होने की स्थिति में क्या करें?

    राजस्थान बोर्ड द्वारा रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं होंगे। ऐसे छात्रों के लिए उत्तरपुस्तिका की समीक्षा का विकल्प खुला है। इसके लिए बोर्ड 10 से 15 दिन के अंदर आवेदन पोर्टल एक्टिव कर देगा। 


  • Mar 19, 2026, 15:35 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: पूरक परीक्षा का विकल्प

    अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में 33 प्रतिश अंक नहीं पाता है, तो उस छात्र के सामने पूरक परीक्षा का विकल्प खुला है, ताकि उसका साल खराब होने से बच सकें। बोर्ड ने यह फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर लिया है। 


  • Mar 19, 2026, 15:35 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट जारी करने की उम्मीद

    राजस्थान बोर्ड इस साल 10वीं कक्षा के 100 छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। यह फैसला राज्य सरकार के स्तर पर लिया गया है, जिससे मेधावी छात्रों को पहचान मिल सके। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता था। 


  • Mar 19, 2026, 13:30 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: कल दोपहर 2 बजे तक आ सकता है रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट 20 मार्च 2026 अर्थात् कल दोपहर 2.00 बजे तक आ सकते हैं। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी इससे संबंधित प्रेस कांफ्रेस कर सकते हैं। छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए पहले से ही रोल नंबर तैयार करक रखें।  

  • Mar 19, 2026, 12:36 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी करने में अव्वल

    अगर हम पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स पर नजर डालें, तो राजस्थान बोर्ड न केवल समय पर रिजल्ट जारी करने में अव्वल रहा है, बल्कि छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन में भी लगातार सुधार देखने को मिला है। पल-पल की अपडेट के लिए छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 


  • Mar 19, 2026, 11:58 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का लिंक

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं की कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा। छात्र रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। 


  • Mar 19, 2026, 11:58 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का लिंक

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं की कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा। छात्र रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। 

  • Mar 19, 2026, 11:53 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: आंसरी की हो चुकी है जारी

    आरबीएसई की ओर से आंसर की पहले जारी की जा चुकी है। आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं। किसी भी उत्तर में आपत्ति होने पर उम्मीदवार बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  • Mar 19, 2026, 11:07 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: चेक कैसे करें ?

     

    राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

    • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

    • RBSE 10th result 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

    • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। 

    • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

    • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।

  • Mar 19, 2026, 10:41 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: फेल होने पर दोबारा परीक्षा देनी होगी

    अगर कोई छात्र 10वीं की परीक्षा में फेल हो जाता है, तो उसे अगले साल दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है। इस साल सप्लीमेंट्री का मौका नहीं मिलेगा


  • Mar 19, 2026, 10:36 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: आगे की प्लानिंग शुरू कर दें

    10वीं का रिजल्ट आते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें और आगे की प्लानिंग शुरू कर दें। 

  • Mar 19, 2026, 10:32 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें रिजल्ट

    अगर वेबसाइट काफी स्लो चल रही है, तो ऐसे में आप अपना रोल नंबर लिखकर बोर्ड के दिए गए नंबर पर मैसेज कर दें। कुछ ही देर में रिजल्ट का मैसेज आपके फोन पर आ जाएगा।  

  • Mar 19, 2026, 10:29 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: साल में दो बार होगी बोर्ड की परीक्षा

    राजस्थान बोर्ड के अनुसार, 10वीं में मई-जून के समय बोर्ड एग्जाम का दूसरा सेशन लागू होगा, जिसमें स्टूडेंट्स को अपने मार्क्स सुधारने का मौका मिलेगा। 


  • Mar 19, 2026, 08:31 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

    राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रोें को रोल नंबर सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।  

  • Mar 19, 2026, 08:28 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए?

    राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में तकरीबन 10 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिसका रिजल्ट 20 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। 


  • Mar 18, 2026, 22:39 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: 11वीं कक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन

    10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इस एग्जाम में पास होने वाले छात्र कक्षा 11वीं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको इसमें देरी नहीं करनी चाहिए।  


  • Mar 18, 2026, 22:23 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: ऑनलाइन मिलेगी प्रोविजनल मार्कशीट

    कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट प्राप्त हो सकती है। त्रुटि होने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

  • Mar 18, 2026, 22:19 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: स्कूल से मिलेगी ऑरिजनल मार्कशीट

    राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्रों को मार्कशीट उनके स्कूल से मिलेगी। इसके लिए वे स्कूल में अपने टीचर से संपर्क कर मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। 

  • Mar 18, 2026, 19:11 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक

    20 मार्च 2026 को राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद लिंक भी एक्टिव हो जाएगा। इससे आप आराम से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।  


  • Mar 18, 2026, 17:53 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने की वेबसाइट

    10वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • Mar 18, 2026, 17:50 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: गजेंद्र सिंह राठौड़ ने की प्रेस कॉन्फ्रेस

    राजस्थान बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 तक आ सकता है। 

  • Mar 18, 2026, 17:50 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट का प्रतिशत

    राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत आमतौर पर 90 फीसदी से ऊपर ही रहता है। साल 2025 में राजस्थान कक्षा 10 पास करने वाले कुछ विद्यार्थियों का प्रतिशत 93.60 रहा था। 


  • Mar 18, 2026, 17:21 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स की लिस्ट नहीं की जारी

    पिछले साल बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी और सिर्फ पास प्रतिशत व रिजल्ट बताया था। 


  • Mar 18, 2026, 17:18 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: पंजीकरण जरूरी है

    रिजल्ट जारी होने के समय अक्सर अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, लेकिन पंजीकरण करने के बाद आप बिना किसी परेशानी के समय पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

  • Mar 18, 2026, 17:18 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रोल नंबर पहले से तैयार रखें

    छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।


  • Mar 18, 2026, 17:18 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम हुआ संपन्न

    इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न कराया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना न रहे और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी। 


  • Mar 18, 2026, 16:59 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: पास होने का प्रतिशत

    पिछले साल 2025 में RBSE 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मई को जारी हुआ था, जिसमें कुल 93.60% छात्र पास हुए थे। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा।

  • Mar 18, 2026, 16:58 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: कॉपियों की जांच हो चुकी है पूरी

    बोर्ड सचिव के मुताबिक, कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 20 मार्च 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

  • Mar 18, 2026, 16:58 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए अंक

    राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है। कुल अंकों (एग्रीगेट) में भी न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए। 


  • Mar 18, 2026, 16:47 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: कितने शिक्षकों ने कॉपी चेक की?

    कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 35,000 शिक्षकों को सौंपा गया है। 

  • Mar 18, 2026, 16:31 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से देखें

    राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट बहुत ध्यान से देखें। इस दौरान अपना रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि और अंकों की जांच कर लें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क करें।

  • Mar 18, 2026, 16:27 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिटल मार्कशीट

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आसानी से RBSE 10वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Mar 18, 2026, 16:26 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: अपडेट रहें

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें। 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News