तस्वीर में मुर्गी ढूंढने में लोग हो रहे फेल, तेज नजर वाले ही 10 सेकेंड में दे सकते हैं जवाब

Last Updated: Apr 1, 2026, 17:53 IST

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक गांव की तस्वीर दी गई है। इस तस्वीर में एक मुर्गी भी छिपी हुई है, जिसे ढूंढने में 99 फीसदी लोग फेल हो गए हैं। क्या आप इसे सिर्फ 10 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं? यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion की अपनी इस सीरिज में हम आपके लिए एक नई तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर एक गांव की है, जिसमें एक मुर्गी भी है, लेकिन कई लोग उस मुर्गी को ढूंढने में फेल हो गए हैं। जिन लोगों ने मुर्गी को खोजा है, उन्होंने बहुत ही अधिक समय लिया है। हालांकि, क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 10 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है। आपका समय अब शुरू होता है।

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में एक विदेशी गांव दिखाया गया है। इसमें कुछ अस्तबल बने हुए हैं, जिनमें घोड़े नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ बच्चे खेल रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे एक ट्रैक्टर पर मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त, तस्वीर में अन्य पशु भी मौजूद हैं। इन पशुओं के बीच में ही एक मुर्गी भी मौजूद है, जिसे खोजने में लोग फेल हो रहे हैं। 

नजर और दिमाग का अभ्यास

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग और नजरों के बीच तालमेल बिठाने के लिए बेहतर अभ्यास माना जाता है। क्योंकि, इसमें तस्वीर दिमाग को भ्रमित करती है, लेकिन बेहतर नजर और दिमाग पर नियंत्रण के साथ बिना भ्रमित हुए इल्यूजन से बाहर निकलकर सही जवाब दिया जा सकता है। आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं और उनके दिमाग का टेस्ट कर सकते हैं।

क्या आपने अब मुर्गी को ढूंढ लिया है?

अब तक 10 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब मुर्गी को ढूंढ लिया होगा। यदि नहीं, तो कोई बात नहीं, आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 10 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपी हुई है मुर्गी

क्या आपने अब मुर्गी को ढूंढ लिया है? यदि आप अब भी मुर्गी नहीं ढूंढ सके हैं, तो कोई बात नहीं, हम आपको इसकी लोकेशन बता देते हैं। तस्वीर में नीचे की तरफ मुर्गी देखने को मिलेगी। हमने आपकी सुविधा के लिए मुर्गी को लाल रंग के घेरे में रखा है। अब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर उन्हें चैलेंज दे सकते हैं।

पढ़ेंः तस्वीर में तितली ढूंढने में लोगों ने मान ली हार, तेज नजर वाले ही 10 सेकेंड में देंगे जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 17:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News