इस समय खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। इस युद्ध की वजह से दुनियाभर में घरेलू गैस और कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है। हालांकि, इतिहास के पन्ने पलटकर देखें, तो हमें तीन सबसे बड़े युद्ध देखने को मिलते हैं, जिनमें द्वितीय विश्व युद्ध, प्रथम विश्व युद्ध और मंगोल आक्रमण शामिल है।
इन युद्धों ने देशों की सीमाओं में बदलाव करने के साथ राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी बड़ा बदलाव किया, जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ा। क्यों, कब, कहां और किसके बीच हुए थे ये युद्ध, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
कब और क्यों हुआ द्वितीय विश्व युद्ध(World War II)
द्वितीय विश्व युद्ध को सबसे बड़े युद्धों में गिना जाता है, जिसमे दुनिया के अमूमन सभी देश शामिल हुए थे।
कब से कब तक हुआ युद्धः 1939 से 1945 तक
कैसे शुरू हुआ था युद्धः द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत 1 सितंबर 1939 को हुई। यह उस समय हुआ, जब जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण कर दिया था। इसे देखते हुए ब्रिटेन और फ्रांस ने भी जर्मनी के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था। यह युद्ध जर्मनी, इटली और जापान जैसे धुरी राष्ट्र और ब्रिटेन, सोवियत संघ, अमेरकिा, फ्रांस और चीन जैसे मित्र देशों के बीच हुआ था।
क्या रहे परिणामः इस युद्ध में अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया था। वहीं, यहूदियां को मारा गया। इस युद्ध में मित्र देश जीते थे और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी।
क्यों और कब हुआ था प्रथम विश्व युद्ध
प्रथम विश्व युद्ध को महान युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
कब से कब तक हुआ युद्धः 1914 से 1918 तक
कैसे शुरू हुआ युद्धः प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण ऑस्ट्रिया-हंगरी के प्रिंस आर्कड्यूक फर्डिनेंड की सर्बिया में हुई हत्या को माना जाता है। इसमें एक तरफ केंद्रीय शक्तियों में जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी और ओटोमन साम्राज्य था, तो दूसरी तरफ मित्र देश फ्रांस ब्रिटेन, रूस, इटली और अमेरिका भी शामिल हुए थे। इस युद्ध में पहली बार टैंकों, जहाजों और जहरीली गैसों का इस्तेमाल हुआ था, जिससे युद्ध के परिणाम भयावह हो गए थे।
क्या रहे युद्ध के परिणामः इस युद्ध में जर्मनी की हार हुई थी और बाद में वर्साय की संधि हुई थी, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध की नींव तैयार हो गई थी।
कब और क्यों हुआ था मंगोल आक्रमण
मंगोल आक्रमण काफी लंबे समय तक चला था, जिसे इतिहास के सबसे बड़े आक्रमण में गिना जाता है।
कब से कब तक हुआ युद्धः 13वीं और 14वीं शताब्दी
कैसे हुआ था युद्धः उस समय चंगेज खान ने मंगोल कबीलों को एकजुट किया था और दुनिया को जीतने का फैसला किया। उस समय मंगोल घुड़सवार सेना और उनकी युद्ध नीतियों के आगे चीन और रूस के बड़े साम्रज्य भी झुक गए थे। इसका परिणाम यह हुआ कि मंगलो साम्राज्य प्रशांत महासागर से पूर्वी यूरोप तक अपनी जगह बना चुका था। हालांकि, इस हमले में करोड़ों लोग मारे गए थे।
क्या रहे परिणामः जिस सिल्क रोड के बारे में आज हम पढ़ते और सुनते हैं, उसे मंगोलों ने सुरक्षित बनाया, जिससे व्यापार बढ़ा।
पढ़ेंः भारत का यह शहर है सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता, संसद में पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी जानकारी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation