Live

rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट Direct Link, अभी करें चेक

Vijay Pratap Singh
Apr 1, 2026, 10:29 IST

rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026, RBSE 12th Result 2026, Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं का रिजल्ट 2026, 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी कर दिया है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र Jagran Josh पोर्टल पर भी अपना RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है, जिसका डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करें
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करें

HIGHLIGHTS

  • Rajasthan 12th Result 2026 की Official Website-rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in का Server Down हो तो आप बिना समय गवाए जागरण जोश की वेबसाइट पर जाकर मार्क्स चेक कर सकते हैं।
  • Arts, Science, Commerce तीनों स्ट्रीमों के नतीजे एक साथ राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और RBSE के अधिकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किएं।।
  • 12th Class Result 2026 RBSE में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% अंक लाने अनिवार्य है।

Check RBSE 12th Science Result 2026

Check RBSE 12th Commerce Result 2026

Check RBSE 12th Arts Result 2026

rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026, RBSE 12th Result 2026, Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) अजमेर ने 12वीं का रिजल्ट 2026, 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र अपने रोल नंबर से साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल कुल 96.23% छात्र पास हुए। साइंस में 5 छात्रों ने 99.80% के साथ टॉप किया, आर्ट्स में 3 छात्रों को 99.60% और कॉमर्स में एक छात्रा ने 99.20% अंक हासिल किए। आर्ट्स का रिजल्ट 97.54%, कॉमर्स 98.50% और साइंस 97.52% रहा।

रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, RBSE प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इस दौरान टॉपर्स, स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट, पास प्रतिशत और कम्पार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।

छात्र जल्दी RBSE 12th रिजल्ट 2026 देखने के लिए Jagran Josh पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 DigiLocker और SMS के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। बीएसईआर कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में लगभग करीब 9,10,009 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि पूरे प्रदेश में 6,170 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम आयोजित किए गए थे। जिनका अब रिजल्ट जारी हो रहा है। पिछले साल राजस्थान इंटर कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 99.07% था, आर्ट्स में 97.78% और साइंस में 94.43% रहा।

RBSE 12th Result 2026- राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी—जैसे बोर्ड का नाम, रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय, आधिकारिक वेबसाइट और अन्य महत्वपूर्ण विवरण—आप नीचे दी गई टेबल में आसानी से देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम

Board of Secondary Education Rajasthan (BSER), अजमेर

परीक्षा का नाम

RBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026

राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 Date

31 मार्च 2026

आरबीएसई 12th रिजल्ट 2026 Time

सुबह 10 बजे (जारी)

स्ट्रीम

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स

रिजल्ट देखने का तरीका

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in 

Rajasthan Class 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:-

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर "RBSE Senior Secondary (12th) Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अभ्यर्थी अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  4. रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। 

  5. अंत में रिजल्ट का प्रिंट कर लें।

RBSE 12th Result 2026 Name-wise And Father Name से चेक करें

आरबीएसई 12th रिजल्ट 2026 आमतौर पर नाम और पिता के नाम से नहीं देखा जा सकता। रिजल्ट चेक करने का सबसे सुरक्षित तरीका रोल नंबर है, जो छात्रों के admit card में मिलता है। यदि admit card खो गया है, तो छात्र अपने स्कूल से रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। बिना रोल नंबर रिजल्ट देखना संभव नहीं है।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 के बारे में पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज को सेव करें और रिफ्रेश करें-

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 1, 2026, 09:09 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद क्या?

    • कॉलेज एडमिशन: अपनी स्ट्रीम (Arts, Commerce, Science) के अनुसार ग्रेजुएशन कोर्स में आवेदन करें।

    • कॉम्पिटिटिव एग्जाम: JEE, NEET, CUET, NDA जैसी परीक्षाओं की तैयारी या आवेदन करें।

    • रिवैल्यूएशन/रीचेकिंग: अगर अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करें।

    • कम्पार्टमेंट एग्जाम: अगर किसी विषय में फेल हुए हैं, तो सप्लीमेंट्री परीक्षा दें।

    • स्किल कोर्स: अपने इंटरेस्ट के अनुसार शॉर्ट-टर्म या प्रोफेशनल कोर्स (जैसे कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग) करें।

  • Apr 1, 2026, 08:04 IST

    RBSE 12th Result 2026 Live: शिक्षामंत्री ने छात्रों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शिक्षामंत्री श्री मदन दिलावर ने जारी किया। शिक्षा विभाग ने पहली बार मार्च के महीने में ही 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। 12वीं के सभी संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया। शिक्षामंत्री ने परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई व उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

  • Mar 31, 2026, 18:10 IST

    RBSE 12th Result 2026 Live: 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा, जिसके लिए प्रवेशोत्सव चल रहा है।इस पहल का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक शिक्षा का लाभ पहुंचाना है। सत्र जल्दी शुरू होने से बच्चों को गर्मी की छुट्टियों से पहले ही किताबें मिल जाएंगी, जिससे वे छुट्टियों में पढ़ाई कर सकेंगे। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।

  • Mar 31, 2026, 15:49 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: RBSE आर्ट्स के नतीजों के आंकड़ें

    पंजीकृत छात्र: 5,91,023

    परीक्षा में शामिल छात्र: 5,83,201

    प्रथम श्रेणी में पास छात्र: 1,56,818

    प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं: 2,27,252

    छात्राओं का पास प्रतिशत: 96.68 प्रतिशत

    छात्रों का पास प्रतिशत: 98.29 प्रतिशत

    कुल पास प्रतिशत: 97.54 प्रतिशत

  • Mar 31, 2026, 14:02 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT: राजस्थान CM भजनलाल शर्मा ने पास विद्यार्थियों को दी बधाई

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं! यह सफलता आपकी अटूट लगन, कड़े परिश्रम और अनुशासन का प्रतिफल है। जिन विद्यार्थियों को मनमुताबिक परिणाम नहीं मिले, वे कतई निराश न हों। परीक्षा का परिणाम आपकी योग्यता का अंतिम पैमाना नहीं है। अपनी कमियों को पहचानें और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करें। प्रभु श्री राम से आप सभी के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करता हूं।

  • Mar 31, 2026, 13:48 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

    यदि आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो बोर्ड की तय समय सीमा के भीतर bseronline.com पर ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड आपकी कॉपियों की दोबारा जांच करेगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित रिजल्ट जारी करेगा। आवेदन समय सीमा से पहले अपने स्कूल के माध्यम से या सीधे बोर्ड की वेबसाइट पर करें।

  • Mar 31, 2026, 12:38 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने मारी बाज़ी

    साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट:

    • छात्र: 92.64%
    • छात्राएं: 96.42%

    कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट:

    • छात्र: 98.66%
    • छात्राएं: 99.51%

    आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट:

    • छात्र: 95.80%
    • छात्राएं: 98.95%
  • Mar 31, 2026, 12:34 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स: टॉप 10 जिले कौन-कौन से रहे?

    राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स – टॉप 10 जिले

    • राजसमंद – 98.70%
    • चित्तौड़गढ़ – 98.61%
    • डीडवाना-कुचामन – 98.58%
    • सिरोही – 98.52%
    • पाली – 98.47%
    • फलोदी – 98.43%
    • जालोर – 98.41%
    • नागौर – 98.38%
    • कोटपुतली-बहरोड़ – 98.38%
    • ब्यावर – 98.21%

    राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस – टॉप 10 जिले

    • डीडवाना – 99.43%
    • बाड़मेर – 99.08%
    • जोधपुर – 98.94%
    • राजसमंद – 98.87%
    • सीकर – 98.85%
    • बांसवाड़ा – 98.68%
    • झुंझुनूं – 98.59%
    • सिरोही – 98.55%
    • डूंगरपुर – 98.54%
    • नागौर – 98.47%

    राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स – टॉप 10 जिले

    • बांसवाड़ा – 100%
    • दौसा – 100%
    • करौली – 100%
    • बलोतरा – 100%
    • डीग – 100%
    • कोटपुतली – 100%
    • सालुम्बर – 100%
    • सिरोही – 99.69%
    • हनुमानगढ़ – 99.59%
    • टोंक – 99.52%
  • Mar 31, 2026, 11:15 IST

    12th class result 2026 rbse name wise: RBSE 12वीं की मार्कशीट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rajeduboard.rajasthan.gov.in
    • होमपेज पर, “RBSE 12th Result 2026” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें
    • दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर डालें
    • “Submit” बटन पर क्लिक करें
    • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
    • मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों को जांच लें
    • PDF सेव करने के लिए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें
    • भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें
  • Mar 31, 2026, 11:07 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर बनी दीपिका

    राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में इस साल दीपिका ने 99.8% अंक लाकर टॉप किया। उन्होंने यह शानदार सफलता सेल्फ स्टडी के जरिए हासिल की। दीपिका का सपना आईएएस अधिकारी बनना है और उनकी मेहनत और लगन इसे हासिल करने की राह में एक बड़ा कदम साबित हुई है।

  • Mar 31, 2026, 11:06 IST

    RBSE 12th result 2026 by name: नव्या और नरपत 99.62 प्रतिशत अंक के साथ सबसे आगे

    राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में इस साल नव्या और नरपत ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की। दोनों ने 99.62% अंक लाकर टॉप किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने इस स्ट्रीम के सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर दिखाया है।

  • Mar 31, 2026, 10:35 IST

    RBSE 12th result 2026 roll number: राजस्थान बोर्ड 12वीं का स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

    • आर्ट्स: 97.54%
    • कॉमर्स: 93.64%
    • साइंस: 97.52%
  • Mar 31, 2026, 10:29 IST

    RBSE 12th science result 2026 Live: 12वीं साइंस रिजल्ट में भी छात्राओं की जलवा

    RBSE 12th science result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में इस बार लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। साइंस में कुल 2,87,068 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2,85,299 ने परीक्षा दी।

    साइंस का कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा, जिसमें छात्रों का 97.02% और छात्राओं का 98.34% पास हुआ। फर्स्ट डिवीजन में 1,46,644 छात्र और 98,836 छात्राएं सफल रहीं।

  • Mar 31, 2026, 10:28 IST

    rajeduboard rajasthan gov in 12th Arts result OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स लड़कियों ने मारी बाजी

    rajeduboard rajasthan gov in 12th Arts result OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में इस साल लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। आर्ट्स में कुल 5,91,023 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 5,83,201 छात्रों ने परीक्षा दी। रिजल्ट 97.54% रहा।

    लड़कों का पास प्रतिशत 96.68% और लड़कियों का 98.29% रहा। फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाले छात्र: 1,56,818 लड़के और 2,27,252 लड़कियां रही।

  • Mar 31, 2026, 10:15 IST

    12वीं का रिजल्ट: इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्ट्रेट ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट किया घोषित

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ प्रकाशित किया है।

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर के कलेक्ट्रेट ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया, जबकि अजमेर बोर्ड सभागार में बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी।

    12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं। इस साल कुल 9,10,009 छात्र पंजीकृत थे।

  • Mar 31, 2026, 10:13 IST

    rajduboard.rajasthan.gov.in 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे पिछले साल की तुलना में कम रहे

    rajduboard.rajasthan.gov.in 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे जारी किया। इस साल का पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा। 2026 में आर्ट्स का 97.54%, कॉमर्स का 98.50% और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा।

  • Mar 31, 2026, 10:12 IST

    12th class result 2026 rbse link: आरबीएसई 12वीं विज्ञान स्ट्रीम में 97.52 फीसदी पास

    12th Class Result 2026 RBSE Link: आरबीएसई 12वीं विज्ञान स्ट्रीम में इस साल 97.52% छात्र पास हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

    इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में कुल 2,87,068 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2,81,299 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रथम श्रेणी में 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं पास हुईं।

    आंकड़ों के अनुसार, छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% रहा, जबकि छात्राओं ने 98.34% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर विज्ञान वर्ग का पास प्रतिशत 97.52% रहा।


  • Mar 31, 2026, 10:09 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in result: साइंस-96.23 फीसदी, कॉमर्स-93.64, आर्ट्स-97.54

    राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज सुबह 10 बजे Rajasthan Board 12th Result 2026 की घोषणा कर दी है। रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र रोल नंबर डालकर अपनी स्ट्रीम (साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स) का रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

    इस बार (2026) के रिजल्ट में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.23%, कॉमर्स स्ट्रीम का 93.64% और आर्ट्स स्ट्रीम का 97.54% रहा है। रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम और अन्य जरूरी डिटेल भी जारी किए जाएंगे।

  • Mar 31, 2026, 09:59 IST

    rajresults.nic.in 2026 12th class: फटाफट राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक

    rajresults.nic.in 2026 12th Class: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट फटाफट चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं:

    • rajresults.nic.in
    • rajeduboard.rajasthan.gov.in

    रोल नंबर डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2026, 09:51 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in result: साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट यहां देखें

    rajeduboard.rajasthan.gov.in Result 2026: छात्र यहाँ अपनी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। बस वेबसाइट पर जाएं, रोल नंबर और आवश्यक विवरण भरें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।

  • Mar 31, 2026, 09:46 IST

    RBSE 12th result 2026 Link: rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर Direct Link

    RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक: छात्र अपना रिजल्ट सीधे इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर एक्टिव होगा:

    • rajeduboard.rajasthan.gov.in
    • rajresults.nic.in

    इन लिंक पर रोल नंबर डालकर राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट तुरंत देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

  • Mar 31, 2026, 09:43 IST

    rajeduboard rajasthan gov in 12th result 2026: जारी होने वाला है 12वीं का रिजल्ट

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। छात्र जल्द ही अपनी मार्कशीट और पासिंग स्टेटस देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2026, 09:41 IST

    Jagran josh result: छात्र रोल नंबर तैयार रखें

    Jagran Josh Result: छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें ताकि रिजल्ट जल्दी और आसानी से चेक किया जा सके।

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

  • Mar 31, 2026, 09:39 IST

    rajeduboard rajasthan gov in 12th result 2026: पिछले वर्ष के आंकड़े

    • कुल पंजीकृत परीक्षार्थी: 8,93,616

    • विज्ञान संकाय पंजीकृत: 2,73,984

    • वाणिज्य संकाय पंजीकृत: 28,250

    • कला संकाय पंजीकृत: 5,87,475

    • विज्ञान पास प्रतिशत: 98.43%

    • कला पास प्रतिशत: 97.78%

    • वाणिज्य पास प्रतिशत: 99.07%

  • Mar 31, 2026, 09:37 IST

    rajresults.nic.in result 2026: आधिकारिक वेबसाइट डाउन, कुछ देर होगा लिंक एक्टिव

    rajresults.nic.in Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट अभी डाउन है। रिजल्ट लिंक कुछ ही देर में एक्टिव होगा। छात्र थोड़ी देर बाद वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2026, 09:34 IST

    bser result: डिजिलॉकर पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

    bser result: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker से आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए results.digilocker.gov.in
    पर मोबाइल या आधार से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद ‘Issued Documents’ में राजस्थान बोर्ड चुनें, Class XII पर क्लिक करें और रोल नंबर, स्कूल कोड व जन्मतिथि दर्ज करें। मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखेंगे, जिन्हें PDF में डाउनलोड या ऐप में सेव किया जा सकता है।

  • Mar 31, 2026, 09:33 IST

    rajeduboard rajasthan gov in 12th result 2026 Updates: रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट्स

    india result 12th 2026: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कुछ देर में एक विशेष ऑनलाइन सत्र के जरिए रिजल्ट पोर्टल को लाइव करेंगे। इस दौरान बोर्ड मुख्यालय अजमेर से बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही शिक्षा मंत्री राज्य की ओवरऑल पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन का डेटा भी साझा करेंगे।

  • Mar 31, 2026, 09:30 IST

    आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026: 30 मिनट में जारी होगा परिणाम

    Rajasthan Board India Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट 30 मिनट में जारी होने वाला है। छात्र अपना एडमिट कार्ड निकाल कर रख लें।

  • Mar 31, 2026, 09:17 IST

    BSER 12th Result Live: राजस्थान वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट कैसे चेक करें?

    Rajasthan Board india result 12th: राजस्थान वरिष्ठ उपाध्याय (RBSE 12वीं) का रिजल्ट चेक करने के लिए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

    • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: rajeduboard.rajasthan.gov.in
    • होम पेज पर “Senior Secondary / 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
    • Submit / दिखाएँ बटन पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर आपका Rajasthan Senior Secondary Result 2026 दिखाई देगा।
    • इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
  • Mar 31, 2026, 09:15 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

    नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। अब 12वीं के नतीजे आने के बाद इस सत्र के सभी परिणाम पूरी तरह घोषित हो जाएंगे। राजस्थान की सभी कक्षाओं – कक्षा 1 से 9वीं और 11वीं – के रिजल्ट पहले ही आ चुके हैं।

  • Mar 31, 2026, 09:11 IST

    RBSE 12th Result 2026 Live: पास छात्रों के लिए करियर ऑप्शन

    कक्षा 10 के बाद, छात्रों के लिए भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण समय होता है। जो छात्र साइंस स्ट्रीम (मैथ या बायोलॉजी) चुनते हैं, उनके लिए यह सही समय है कि वे अपने करियर गोल्स पर ध्यान देना शुरू करें। कई महत्वाकांक्षी छात्र कक्षा 11 से ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देते हैं, जैसे:

    JEE (Joint Entrance Examination): उन छात्रों के लिए जो IITs और NITs जैसी टॉप इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश चाहते हैं।

    NEET (National Eligibility cum Entrance Test): उन छात्रों के लिए जो मेडिकल या डेंटल साइंसेज में करियर बनाना चाहते हैं।

    यदि आप इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं और एक सही स्टडी स्ट्रेटेजी बनाना चाहते हैं, तो आप ALLEN करियर इंस्टिट्यूट की वेबसाइट देख सकते हैं। यहाँ आपको JEE और NEET की पूरी तैयारी का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड मिलेगा, जिससे आप सही दिशा में तैयारी शुरू कर सकते हैं।

    यहां क्लिक करें- ALLEN Career Institute

  • Mar 31, 2026, 09:09 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

    राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 चेक करने के लिए RBSE (Rajasthan Board of Secondary Education) की ऑफिशियल वेबसाइट है:rajeduboard.rajasthan.gov.in। छात्र यहाँ जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट सीधे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2026, 09:03 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026 Live: 1 घंटा में जारी होगा रिजल्ट

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026: 1 घंटे में आरबीएसई 12वीं रिजल्ट  2026 खत्म होने वाला इंतजार! आज सुबह 10 बजे राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे एक साथ लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे। 

  • Mar 31, 2026, 09:00 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 Live: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मिलेगा Direct Link

    राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 अब Online मोड में घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट सीधे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in
    पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

  • Mar 31, 2026, 08:52 IST

    RBSE 12th Result Live: राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2026 भी आज होगा घोषित

    RBSE 12th Result 2026 के साथ ही राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय (Varishtha Upadhyay) का रिजल्ट भी आज 31 मार्च 2026 जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे। 

  • Mar 31, 2026, 08:48 IST

    आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 Live: पास छात्र SSC CHSL, Railway Group D की कर सकते हैं तैयारी

    RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में पास होने के बाद छात्र अपने करियर की अगली तैयारी शुरू कर सकते हैं। जो छात्र सरकारी नौकरी की ओर जाना चाहते हैं, वे SSC CHSL और Railway Group D जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। ये परीक्षाएं 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छे अवसर प्रदान करती हैं। सही रणनीति और नियमित पढ़ाई से छात्र इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं और अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।

  • Mar 31, 2026, 08:46 IST

    राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 Live: फेल होने पर NIOS बना आसान विकल्प,

    अगर आप दो से ज्यादा विषयों में फेल हो गए हैं या कंपार्टमेंट में भी पास नहीं हो पाए, तो NIOS (National Institute of Open Schooling) आपके लिए अच्छा विकल्प है। यहां आप अपनी पसंद के विषय चुन सकते हैं और अपनी सुविधा से परीक्षा दे सकते हैं। NIOS की 12वीं की डिग्री सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के साथ आगे की पढ़ाई के लिए भी मान्य है। इसमें घर से पढ़ाई करना आसान होता है। एडमिशन के लिए nios.ac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2026, 08:40 IST

    Rajasthan Board 12th Class Result 2026 Live: क्या टॉपर्स को मिलेगा इनाम?

    राजस्थान बोर्ड इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। राजस्थान बोर्ड 12वीं जिलों के टॉपर्स के नाम आज शाम तक सामने आ सकते हैं। मेरिट में आने वाले छात्रों के लिए सरकार फ्री लैपटॉप और स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं देने की घोषणा भी कर सकती है।

  • Mar 31, 2026, 08:38 IST

    RBSE 12th Class Result 2026 LIVE: राजस्थान सीनियर सेकेंडरी की मार्कशीट कौन जारी करेगा?

    RBSE 12th Class Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट 2026, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर द्वारा जारी की जाएगी।

  • Mar 31, 2026, 08:36 IST

    RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 LIVE: पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूँ?

    अगर आप अपने राजस्थान बोर्ड 12वीं के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो तय समय के भीतर bseronline.com पर ऑनलाइन री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। RBSE आपकी कॉपियों की दोबारा जांच करेगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया रिजल्ट जारी करेगा। समय सीमा खत्म होने से पहले स्कूल या सीधे पोर्टल से आवेदन जरूर करें।

  • Mar 31, 2026, 08:32 IST

    Rajasthan Board 2026 result updates: स्कोरकार्ड पर दी गई डिटेल्स

    Rajasthan Board india result 12th: RBSE कक्षा 12 रिजल्ट 2026 में छात्रों को निम्न जानकारी देखने को मिलेगी:

    • परीक्षा बोर्ड का नाम
    • स्कूल का नाम और जिला कोड
    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • पिता का नाम
    • माता का नाम
    • जन्म तिथि (DOB)
    • चुने गए विषय
    • विषयवार प्राप्त अंक
    • कुल प्रतिशत
    • प्राप्त ग्रेड
    • रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)
  • Mar 31, 2026, 08:26 IST

    RBSE 12th रिजल्ट 2026: पिछले साल के स्ट्रीम वाइज टॉपर्स लिस्ट

    RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ बोर्ड उन छात्रों की जानकारी भी साझा करेगा जिन्होंने अपनी-अपनी स्ट्रीम में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। छात्र नीचे पिछले साल के इंटर के टॉपर्स देख सकते हैं:

    • आर्ट्स: अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला, प्रगति – 99.60%
    • कॉमर्स: कंगना – 99.20%
    • साइंस: प्रीति – 99.80%
  • Mar 31, 2026, 08:16 IST

    आरबीएसई क्लास 12 रिजल्ट 2026: आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हुई तो क्या करें?

    RBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अधिक ट्रैफिक के कारण rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in डाउनलोड हो सकती है। इसलिए तुरंत रिजल्ट पाने के लिए जागरण जोश की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करके और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

  • Mar 31, 2026, 08:11 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 Live: ‘नो मेरिट लिस्ट’ पॉलिसी बरकरार, जिला टॉपर्स होंगे हाइलाइट

    हालांकि राजस्थान बोर्ड आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की घोषणा नहीं करता, फिर भी जिलों के बीच नंबर वन बनने की होड़ रहती है। इस बार जयपुर, जोधपुर या कोटा में से कौन आगे रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने भी खूब मेहनत की है, जिसका असर राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में साफ दिख सकता है।

  • Mar 31, 2026, 08:07 IST

    आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026: अंको के अनुसार ग्रेडिंग सिस्टम

    RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिए बोर्ड की ग्रेडिंग सिस्टम इस प्रकार है। छात्र यहां अंक और ग्रेड के अनुसार जानकारी देख सकते हैं:

    • 91–100 – A1

    • 81–90 – A2

    • 71–80 – B1

    • 61–70 – B2

    • 51–60 – C1

    • 41–50 – C2

    • 33–40 – D4

    • 21–32 – E1

    • 00–20 – E2

  • Mar 31, 2026, 08:01 IST

    राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 Live: इस बार सिर्फ 19 दिन में RBSE जारी करेगा परिणाम

    सिर्फ 19 दिन में बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आना सच में बड़ी बात है। इस बार शिक्षा विभाग ने बहुत तेजी से काम किया है। इतनी जल्दी कॉपियों की जांच पूरी करके RBSE 12वीं का रिजल्ट आज 31 मार्च 2026 सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। यह दिखाता है कि इस बार काम काफी तेज और अच्छे तरीके से हुआ है।

    • 2018: परीक्षा 2 अप्रैल से, रिजल्ट मई में (साइंस/कॉमर्स 23 मई, आर्ट्स 1 जून) – 49 दिन
    • 2019: परीक्षा 2 अप्रैल से, रिजल्ट मई (साइंस/कॉमर्स 15 मई, आर्ट्स 22 मई) – 49 दिन
    • 2020: कोविड के कारण एग्जाम 30 जून तक, रिजल्ट जुलाई (साइंस 8, कॉमर्स 13, आर्ट्स 21) – 76 दिन
    • 2021: परीक्षा नहीं हुई, रिजल्ट 24 जुलाई – समय तय नहीं
    • 2022: परीक्षा 26 अप्रैल से, रिजल्ट जून (साइंस/कॉमर्स 1 जून, आर्ट्स 6 जून) – 28 दिन
    • 2023: परीक्षा 12 अप्रैल से, रिजल्ट 18 मई – 37 दिन
    • 2024: परीक्षा 4 अप्रैल से, रिजल्ट 20 मई – 46 दिन
    • 2025: परीक्षा 4 अप्रैल से, रिजल्ट 22 मई – 48 दिन
    • 2026: परीक्षा 11 मार्च को समाप्त- 19 दिन
  • Mar 31, 2026, 07:52 IST

    Rajasthan Board 12th रिजल्ट 2026: कब शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9:30 बजे शिक्षा मंत्री और बोर्ड अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) द्वारा सीनियर सेकेंडरी (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे, जबकि बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

  • Mar 31, 2026, 07:48 IST

    आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 LIVE: Scrutiny का Process क्या है?

    आरबीएसई 12वीं स्क्रूटिनी में उत्तर पुस्तिका की दोबारा चेक की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी सवालों को जांचा गया है, अंक सही तरीके से जोड़े गए हैं और कुल अंक ठीक से फ्रंट पेज पर दर्ज किए गए हैं।

  • Mar 31, 2026, 07:39 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 Live: स्कोरकार्ड चेक करने के लिए आवश्यक डिटेल्स

    RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए, छात्रों को रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर डालना होगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे।

  • Mar 31, 2026, 07:36 IST

    राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026: छात्र रोल नंबर रखें तैयार

    क्या आपने अपना रोल नंबर निकाल रखा है? आरबीएसई 12वीं रिजल्ट देखते समय आपको Roll Number और Date of Birth दर्ज करनी होगी। गलती से बचने के लिए अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड अपने पास रखें, ताकि कोई परेशानी न हो।

  • Mar 31, 2026, 07:31 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

    छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके RBSE 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट देख सकते हैं:

    •  सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    •  होमपेज पर “Rajasthan Board Senior Secondary Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
    •  अपनी स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce) के अनुसार लिंक चुनें।
    •  अब अपना रोल नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
    •  “Submit” बटन पर क्लिक करें।
    •  आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
    •  “Download” बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लें।
  • Mar 31, 2026, 07:28 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026 LIVE: कौन जारी करता है राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट?

    राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्ट्रीम वाइज टॉपर्स, पास प्रतिशत, स्ट्रीम वाइज टॉपर,  छात्रों और छात्राओं का प्रदर्शन, साथ ही कम्पार्टमेंट परीक्षा की जानकारी भी मीडिया और छात्रों के साथ साझा की जाएगी। 

  • Mar 31, 2026, 07:25 IST

    12th class result 2026 rbse: डिजिलॉकर पर भी मिलेगी आरबीएसई 12वीं की मार्कशीट

    RBSE 12th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker पर भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से DigiLocker में लॉगिन करना होगा। यहां से छात्र Digital Marksheet डाउनलोड कर सकते हैं, जो भविष्य में एडमिशन और अन्य कामों के लिए उपयोगी होगी।

  • Mar 31, 2026, 07:14 IST

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारRBSE 12th Class Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने किया ट्वीट

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम द्वारा जारी किया जाएगा।
    सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल परिणाम तथा सफल-मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष।

  • Mar 31, 2026, 07:10 IST

    RBSE 12th Class Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

    RBSE क्लास 12 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में, साथ ही कुल मिलाकर, कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलेगा।

  • Mar 31, 2026, 07:08 IST

    RBSE 12th Result 2026 LIVE: 10 बजे आएगा परिणाम, रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां

    RBSE 12th Result 2026 आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकेंगे।छात्र रोल नंबर अपने पास निकाल कर रख लें। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्र तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Mar 31, 2026, 07:05 IST

    RBSE 12th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे 12वी के नतीजों की घोषणा, वेबसाइट पर रखें नजर

    राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सुबह 10 बजे ऑनलाइन 12वीं के रिजल्ट जारी करेंगे और आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक लाइव करेंगे। इस दौरान अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। रिजल्ट जारी होते ही राज्य का कुल पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन, टॉपर लिस्ट की जानकारी भी साझा की जाएगी।

  • Mar 31, 2026, 07:03 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम्स के नतीजे घोषित किए जाएंगे?

    साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम्स के रिजल्ट आज 31 मार्च को एक साथ जारी किए जाएंगे, ताकि सभी छात्र एक ही समय पर अपना स्कोरकार्ड देख सकें।

  • Mar 31, 2026, 06:59 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: फेल छात्रों को स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री का मिलेगा मौका

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: अगर किसी छात्र को अपने नबंर कम कम लगते हैं, तो चिंता न करें। RBSE बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 24 घंटे के भीतर री-चेकिंग (Scrutiny) के लिए आवेदन का विंडो खोल देगा। वहीं, एक या दो विषय में असफल छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जा सकता है।

  • Mar 31, 2026, 06:56 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: परीक्षा कब आयोजित की गईं?

    RBSE बोर्ड ने 11 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच कक्षा 12 की परीक्षा पूरी कीं। अब आज 31 मार्च को उनका रिजल्ट जारी होने वाला है। 

  • Mar 31, 2026, 06:47 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: मैं एक या दो विषयों में फेल हो गया हूँ — मुझे क्या करना चाहिए?

    यदि आप एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, तो आप RBSE कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में बैठने के पात्र हैं, जिसके जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर पुनर्मूल्यांकन (जांच) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

  • Mar 31, 2026, 06:24 IST

    RBSE 12th Result 2026 Live: क्या इस साल भी 12वीं का पास प्रतिशत 98 फीसदी से ऊपर जाएगा?

    साल 2025 में क्लास 12वीं  आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70%, साइंस स्ट्रीम का 94.43% और कॉमर्स स्ट्रीम का 99.07% रहा। वहीं, कुल मिलाकर पास प्रतिशत 98.43% रहा, जिसमें पिछले साल 98.07% लड़कों और 99.02% लड़कियों ने परीक्षा पास की थी। 

  • Mar 31, 2026, 05:57 IST

    Rajasthan Board 12th Class Result 2026 LIVE: 12वीं रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

    छात्र नीचे दिए इन आधिकारिक वेबसाइटों में से किसी भी एक पर जाकर अपना RBSE कक्षा 12 का परिणाम चेक कर सकते हैं:

    • rajresults.nic.in

    • rajeduboard.rajasthan.gov.in

    • jagranjosh.com/results

  • Mar 31, 2026, 05:56 IST

    Rajasthan Board RBSE 12th Class Result 2026 LIVE: एसएमएस से कैसे देखें 12वीं का रिजल्ट?

    छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नही है तो वे अपना RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 को SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए फॉर्मेट में मैसेज लिखें और नंबर 5676750 या 56263 पर भेज दें:

    • आर्ट्स स्ट्रीम: RJ12A <ROLL NUMBER>

    • साइंस स्ट्रीम: RJ12S <ROLL NUMBER>

    • कॉमर्स स्ट्रीम: RJ12C <ROLL NUMBER>

    इसके कुछ ही देर बाद, आपको एक SMS प्राप्त होगा जिसमें आपका परिणाम होगा।

  • Mar 31, 2026, 05:50 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट पर क्या विवरण उल्लिखित

    राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट पर रोल नंबर, नाम, पिता का नाम और माता का नाम, साथ ही स्कूल या परीक्षा केंद्र का नाम जैसी ज़रूरी जानकारी उल्लिखित होगी। इसमें विषय-वार अंक, प्रैक्टिकल परीक्षा के स्कोर, कुल अंक, कुल प्रतिशत और सहित रिजल्ट स्टेट्स और डिविजन भी दी होगी।

  • Mar 31, 2026, 05:49 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026: पिछले वर्षों का RBSE 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का पास प्रतिशत

    साल 2024 में विज्ञान स्ट्रीम में 97.73% छात्रों ने परीक्षा पास की थी। वहीं, पिछले साल 2025 में विज्ञान स्ट्रीम का पास प्रतिशत 94.43% रहा। परीक्षा के लिए कुल 2,73,915 उम्मीदवारों ने रजिस्च्रेशन कराया, जिनमें से 2,72,138 ने परीक्षा में भाग लिया और 2,67,864 सफल हुए। इनमें से लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% जबकि लड़कियों का 99.02% रहा। यह आंकड़े विज्ञान स्ट्रीम में लगातार अच्छे प्रदर्शन और लड़कियों की बेहतर सफलता दर को दर्शाते हैं।

  • Mar 31, 2026, 05:46 IST

    rajeduboard.rajasthan.gov.in 12th Result 2026: Rajasthan Board 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट 2026 आज 31 मार्च को सुबह 10 बजे घोषित होने वाला है। सामान्यतः बोर्ड हर साल मई में रिजल्ट जारी करता है, लेकिन इस साल नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने के कारण रिजल्ट मार्च 2026 में घोषित किया रहा है। रिजल्ट देखने के लिए छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in
    या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। रिजल्ट में स्ट्रीम वाइज टॉपर्स, पास प्रतिशत, छात्रों और छात्राओं का प्रदर्शन, और कम्पार्टमेंट की जानकारी शामिल होगी। ध्यान दें कि ऑनलाइन रिजल्ट केवल अस्थायी रिकॉर्ड है; असली मूल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी।

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक उम्मीद से कम आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 24 घंटे के अंदर री-चेकिंग (Scrutiny) का विकल्प खोल देगा। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026

राजस्थान बोर्ड 12th कॉमर्स रिजल्ट 2026

rajresults.nic.in 12th class Result 2026
Rajasthan 12th Result 2026
Rajasthan Class 12th Result 2026

RBSE to Host Admission Festival for Next Academic Session, Board to Provide Study Material and Other Benefits

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News