Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026: चडीगढ़ प्रशासन क्लर्क और स्टेनों सहित अन्य 257 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Apr 1, 2026, 18:20 IST

Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026: चडीगढ़ प्रशासन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लर्क और स्टेनों सहित अन्य 257 पदों के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अप्रैल 2026 से शरु होंगे। 

Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026
Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026

Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026: चडीगढ़ प्रशासन, कार्मिक विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.chandigarh.gov.in पर ग्रुप-सी, नॉन गजट कैडर के 234 क्लर्क और 23 स्टेनो-टाइपिस्ट पदों के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। विस्तृत नोटिफिकेशन भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल से शुरू होंगे। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

चडीगढ़ प्रशासन में क्लर्क और स्टेनों सहित अन्य 257 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन में निहित भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

चडीगढ़ प्रशासन, कार्मिक विभाग

पदों का नाम 

क्लर्क और स्टेनों सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

257 

शॉर्ट नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

06 अप्रैल 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल परीक्षा 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.chandigarh.gov.in

Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

चडीगढ़ प्रशासन में निहित क्लर्क और स्टेनों सहित अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता मानदंड को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों के पास पदों से संबंधित न्यूनतम योग्यता होना अनिवार्य है। इनमें मैट्रिक, ग्रेजुएशन और टाइपिंग स्पीड आदि शामिल है। उम्मीदवारों को कैटेगरी के हिसाब में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।  

Chandigarh Administration Clerk Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

चडीगढ़ प्रशासन में क्लर्क और स्टेनों सहित अन्य 257 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले चडीगढ़ प्रशासन की ऑफिशियल वेबसाइट www.chandigarh.gov.in पर जाएं। 

  • Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 18:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News