NDA NA Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 12 अप्रैल, 2026 को भारत भर के कई केंद्रों पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2026 आयोजित करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यूपीएससी पोर्टल से अपना E - Admit कार्ड उपलब्ध होते ही डाउनलोड करना होगा। इस सत्र के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
NDA NA Admit Card 2026: हाइलाइट्स
ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर अंतिम परिणाम घोषित होने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है। एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को तभी प्रवेश दिया जाएगा जब वे प्रिंट किया हुआ ई-एडमिट कार्ड और एडमिट कार्ड पर उल्लिखित वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करेंगे।
| संगठन | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| एग्जाम का नाम | NDA & NA (I) 2026 |
| नोटिफिकेशन | 3/2026-NDA-I |
| कोर्स | NDA 157th & NA 119th Course |
| एग्जाम डेट | 12 अप्रैल, 2026 |
NDA NA Admit Card 2026: नोटिस
एग्जाम सेंटर में प्रवेश प्रत्येक सत्र के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा। एग्जाम सेंटर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करना वर्जित है। जिन उम्मीदवारों ने अपना नाम बदला है, उन्हें सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र लाना होगा। प्रश्न पत्र पर आपत्तियां 13 अप्रैल, 2026 शाम 6 बजे तक जमा की जा सकती हैं।
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने ऑफिशियल नोटिस नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation