भारत का यह शहर है सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता, संसद में पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी जानकारी

Last Updated: Apr 1, 2026, 12:44 IST

दुनिया में इस समय घेरलू कुकिंग गैस यानि कि LPG का संकट बना हुआ है। इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने संसद में भारत के सबसे बड़े LPG उपभोक्ता वाले शहरों के बारे में जानकारी दी है। इन शहरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। 

सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता शहर
सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता शहर

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से दुनियाभर में LPG संकट गहरा गया है। ऐसे में बीते दिनों भारत में भी LPG संकट को लेकर खबरें देखने को मिली थीं। इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने संसद में भारत के सबसे बड़े LPG उपभोक्ता वाले शहरों के बारे में संसद में जानकारी साझा की है।

इस लिस्ट में चंडीगढ़ और दिल्ली टॉप शहरों में हैं, जहां राष्ट्रीय औसत से भी अधिक गैस सिलिंडर का उपयोग हो रहा है। यहां प्रधानमंत्री उज्जवला योजना(PMUY) के तहत सिलिंडर का उपयोग करने वाले लाभार्थियों की संख्या भी अधिक है। किस शहर में कितना होता है गैस सिलिंडर का उपयोग, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

दिल्ली और चंडीगढ़ में कितना होता है सिलिंडर का उपयोग

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दिल्ली में साल 2025-26 में 7.4 सिलिंडर उपयोग किए गए हैं। वहीं, चंडीगढ़ में 7.2 सिलिंडर उपयोग किए गए हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर का औसत आंकड़ा 4.8 है। 

नॉन PMUY के तहत यह शहर है अव्वल

मंत्रालय के मतुाबिक, नॉन प्रधानमंत्री उजव्वला योजना के लाभार्थियों के तहत वित्तीय वर्ष 2026 में चंडीगढ़ में 9.6 सिलिंडर उपयोग किए गए हैं, जबकि दिल्ली में 9.2 सिलिंडर उपयोग किए गए हैं। वहीं, भारत का राष्ट्रीय औसत 6.8 है।  यह आंकड़े अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक के हैं। 

LPG उपयोग में यह राज्य भी रहे अव्वल 

एलपीजी उपयोग में राष्ट्रीय स्तर के औसत से अधिक इन राज्यों का LPG उपयोग भी ज्यादा रहा है। ये राज्य इस प्रकार हैंः

-हरियाणा

-पंजाब

-उत्तर प्रदेश

-राजस्थान

-गुजरात

-कर्नाटक

-उत्तराखंड

इन राज्यों में कम हुआ है LPG उपयोग

भारत में कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां LPG उपयोग राष्ट्रीय स्तर से कम रहा है। इनमें निम्नलिखित राज्य शामिल हैंः

-छत्तसीगढ़

-झारखंड

-मध्य प्रदेश

-पूर्वोत्तर के कुछ राज्य शामिल

60 फीसदी LPG आयात करता है भारत 

भारत अपनी जरूरत का LPG का 60 फीसदी हिस्सा आयात करता है। इसमें भी भारत 90 फीसदी हिस्सा पश्चिमी एशिया से आयात करता है। वर्तमान में भारत में 31 करोड़ LPG उपभोक्ता हैं, जिनमें से 10.6 करोड़ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 1, 2026, 12:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News