SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Last Updated: Feb 16, 2026, 19:25 IST

SBI CBO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीबीओं पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 है। 

SBI CBO Recruitment 2026:
SBI CBO Recruitment 2026:

SBI CBO Recruitment 2026:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ट ऑफिसर की रिक्त पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 2050 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 29 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। अंतिम तिथि के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

SBI CBO Recruitment 2026: हाइलाइट्स

एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को  ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। अपात्र उम्मीदवारों के आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। सर्किल बेस्ड ऑफिसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 

पद का नाम 

सर्किल बेस्ड ऑफिसर

पदों की संख्या 

2050 

आवेदन करने की तिथि 

29 जनवरी 2026 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

25 फरवरी 2026 

न्यूनतम आयु 

21 वर्ष 

अधिकतम आयु 

30 वर्ष 

शैक्षणिक योग्यता 

स्नातक डिग्री 

आवेदन करने का लिंक 

क्लिक करें 

आवेदन की फीस 

750/- 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sbi.bank.in

SBI CBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले SBI के करियर पोर्टल पर जाएं। 

  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें। अब ऑनलाइन आवेदन भरें। 

  • एजुकेशन से जुड़े दस्तावेज, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन की पेमेंट करें। (यदि लागू हो)  

  •  एप्लिकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट डाउनलोड करके भविष्य के लिए अपने पास रख लें। 

SBI CBO Recruitment 2026  की चयन प्रक्रिया 

एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों के लिए चयन चार चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। इसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट शामिल होगा। यह टेस्ट कुल 170 अंकों का होगा दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन किया जाएगा। तीसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। यह कुल 50 अंकों का होगा। चौथे चरण में स्थानीय भाषा का टेस्ट लिया जाएगा। 

नोट - एसबीआई में सर्किल बेस्ट ऑफिसर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और फीस सहित अन्य महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारी के लिए आप एसबीआई सीबीओ 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News