Sangeeta Raghav SDM Story: संगीत राघव हरियाणा के गुरुग्राम के शांति नगर की रहने वाली हैं। उनके पिता इंडियन नेवी से रिटायर्ड है, जबकि उनकी माता हाउस वाइफ है। संगीता राघव फिलहाल लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी (विशेष कार्यकारी) के पद पर कार्यरत है।
संगीता राघव को किया गया सम्मानित
संगीता राघव को पश्चिमी भारतीय वायु सेना कमान द्वारा ऑन-द-स्पॉट प्रशंसा पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह सम्मान असाधारण सर्मपण, साहस और सहयोग की भावना के लिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिया गया था।
संगीता राघव 2018 में बनीं SDM
संगीता राघव उत्तर प्रदेश की तहसील रामपुर मनिहारन और नुकड़ की SDM रह चुकी है। साल 2017 में उन्होंने यूपीपीसीएस की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं। 2018 में उन्होंने फिर से परीक्षा दी और वह सफल हो गई। रैंक 2 के साथ वह SDM बन गई।
संगीता राघव की पढ़ाई
संगीता राघव ने गुरूग्राम से ही स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन करने के बाद दिल्ली की इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह नेपाल और हिमाचल प्रदेश चली गई।
वर्ल्ड बैंक में किया काम
नेपाल और हिमाचल प्रदेश में संगीता ने वर्ल्ड बैंक और साउथ एशियन इंस्टीट्यूट के प्रोजेक्ट के लिए काम किया। पर वहां उनका कुछ खास मन नहीं लगा क्योंकि देश सेवा का जुनून दिल में जो पनप रहा था। इस दौरान यूपीपीसीएस की तैयारी करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: रिटायर बैंक मैनेजर की बेटी बनीं IAS , UPSC में 64 रैंक हासिल कर बनाया नया मुकाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation