JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट की ऑफिशियल डेट की घोषणा कर दी है। इंजीनियरिंग की दुनिया में कदम रखने वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी 2026 को JEE Main 2026 Session 1 के रिजल्ट घोषित करने जा रही है। पहले यह रिजल्ट 12 फरवरी को आना था।
एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद ऑफिशियल पोर्टल nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in के माध्यम से रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्र पास होने के लिए निर्धारित कि गई कट-ऑफ के मार्क्स को भी देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। सेशन 1 के स्कोरकार्ड में मार्क्स, रैंक और परसेंटाइल शामिल होंगे। रैंकिंग के आधार पर, छात्र काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
देखें: जेईई मेन 2026 एग्जाम सेशन 1 की फाइनल आंसर-की
JEE Main Result 2026: जेईई मेन 2026 एग्जाम सेशन 1 की इंपोर्टेंट डेट्स
छात्र जेईई मेन 2026 एग्जाम सेशन 1 के रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। आइए जानते हैं सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स।
|
इवेंट |
डिटेल्स |
|
एग्जाम का नाम |
JEE Main 2026 |
|
कंडक्टिंग अथॉरिटी |
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
|
सेशन |
सेशन 1 |
|
जेईई मेन 2026 रिजल्ट डेट |
16 फरवरी, 2026 |
|
पहले से निर्धारित डेट |
12 फरवरी, 2026 |
|
ऑफिशियल वेबसाइट्स |
|
|
फाइनल आंसर-की |
रिजल्ट घोषित होने से पहले जारी |
|
रिकवाइड क्रेडेंशियल |
एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड |
|
एग्जाम मोड |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
|
कोर्स कवर्ड |
BE/BTech, BArch, BPlanning |
NTA JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट - यहां क्लिक करें
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026: ऑफिशियल नोटिस
NTA ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए जेईई मेन सेशन 1 के रिजल्ट डेट की घोषणा की। एजेंसी ने कहा कि सेशन 1 जेईई मेन का रिजल्ट 16 फरवरी, 2026 को घोषित किया जाएगा। ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए नीचे देखें।
Result Update : JEE (Main) Session 1#NTA #JEEMain2026 #ExamUpdates pic.twitter.com/iUWzDMAcE9
— National Testing Agency (@NTA_Exams) February 11, 2026

Comments
All Comments (0)
Join the conversation