CBSE Board Exam 2026: CBSE 12वीं के बोर्ड 17 फरवरी से शुरू, चेक करें सभी गाइडलाइंस

Akshara Verma
Last Updated: Feb 16, 2026, 18:18 IST

CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड 12वीं के एग्जाम कल, मंगलवार 17 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड ने छात्रों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए है। सभी अपडेट्स को जानने के लिए नीचे देखें।

CBSE Board 12th Exam 2026
CBSE Board 12th Exam 2026

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कल यानी 17 फरवरी 2026 को 12वीं के बोर्ड एग्जाम शुरू हो रहे है। इस साल दोनों क्लास के करीब 46 लाख छात्रों ने बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। इन सभी छात्रों के लिए एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले ड्रेस कोड, एंट्री रूल आदि समेत एग्जाम से संबंधित दिशा-निर्देशों के बारे में जानना आवश्यक है। 

CBSE एग्जाम ड्रेस कोड क्या है?

CBSE ने 12वीं के साथ-साथ 10वीं के बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे रेगुलर मोड वाले छात्रों को एग्जाम के लिए स्कूल ड्रेस में जाने का नियम बनाया है। जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए साधारण शर्ट, टी-शर्ट और साधारण पैंट, ट्राउजर पहनना अलाउड है। 

CBSE 12वीं बोर्ड एग्जाम 2026 की डेटशीट 

कक्षा 12वीं के एग्जाम मुख्य रूप से सुबह की शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय को एक बार फिर से जांच लें। साथ ही, छात्र नीचे दी गई टेबल से पूरी डेटशीट जान लें। 

डेट  सब्जेक्ट  टाइम 
17 फरवरी 2026 भौतिक विज्ञान 10:30 AM – 01:30 PM
21 फरवरी 2026 अंग्रेजी  10:30 AM – 01:30 PM
24 फरवरी 2026 रसायन विज्ञान  10:30 AM – 01:30 PM
28 फरवरी 2026 गणित / जीव विज्ञान 10:30 AM – 01:30 PM
04 मार्च 2026 अर्थशास्त्र  10:30 AM – 01:30 PM
10 मार्च 2026 बिजनेस स्टडीज / इतिहास 10:30 AM – 01:30 PM

एग्जाम सेंटर के लिए सख्त गाइडलाइंस 

CBSE ने इस बार 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

  • प्रवेश का समय: परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। कोशिश करें कि आप 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुँच जाएँ।
  • ड्रेस कोड: नियमित छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में ही आएँ। प्राइवेट छात्र हल्के रंग के साधारण कपड़े पहन सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड: बिना ओरिजिनल एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित है। इस पर छात्र और अभिभावक दोनों के हस्ताक्षर होने चाहिए।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: स्मार्टवॉच, मोबाइल, ब्लूटूथ हेडफोन, डिजिटल डायरी और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री ले जाना सख्त मना है।

उत्तर-पुस्तिका भरने के टिप्स

12वीं के छात्रों के लिए आंसरों की प्रस्तुति (Presentation) बहुत मायने रखती है।

  • 15 मिनट का रीडिंग टाइम: प्रश्नपत्र पढ़ते समय उन प्रश्नों को मार्क कर लें जो आपको सबसे अच्छे से आते हैं।
  • स्पष्ट लिखावट: हेडिंग्स के लिए काले पेन और उत्तरों के लिए नीले पेन का प्रयोग करें। मुख्य बिंदुओं को अंडरलाइन जरूर करें।
  • शब्द सीमा: आसंरो को CBSE द्वारा निर्धारित शब्द सीमा के भीतर ही लिखें ताकि समय की कमी न हो।
  • डायग्राम: जहां आवश्यक हो, पेंसिल से साफ-सुथरे चित्र जरूर बनाएं।



Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News