RBI Assistant Vacancy 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट के कुल 650 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भारत के विभिन्न राज्यों से मांगे गए हैं। बैंक में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। संबंधित भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। एससी, एसटी को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 मार्च से पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं।
RBI Assistant Vacancy 2026 Notification
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट के 650 पदों को भरने की घोषणा की है, जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर और लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम राज्यों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
RBI Assistant Vacancy 2026: हाइलाइट्स
बैंक की ओर से आवश्यकतानुसार रिक्तियों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती बैंक का नाम | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) |
| पद का नाम | असिस्टेंट |
| पदों की संख्या | 650 |
| ऑनलाइन आवेदन तिथि | 16 फरवरी से 8 मार्च, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम |
| आयु सीमा | 20 से 28 साल के बीच |
| शैक्षणिक योग्यता | बैचलर डिग्री |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.rbi.org.in |
RBI Assistant Vacancy 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 8 मार्च से पहले पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है।
| RBI असिस्टेंट भर्ती ऑनलाइन आवेदन लिंक |
RBI Assistant Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
आरआरबी असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री, जिसमें एससी, एसटी और पीडबल्यूबीडी वर्ग को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसी के साथ वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए। जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा में दक्षता होनी चाहिए।
RBI Assistant Age Limit: आयु सीमा
संबंधित भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है। लेकिन, जिन उम्मीदवारों का जन्म 2 फरवरी 1998 और 1 फरवरी, 2006 के बीच होना चाहिए। अन्य वर्ग को कितनी छूट दी जाएगी इसका विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।
| वर्ग | आयु सीम में छूट |
| एससी, एसटी | 5 साल की छूट |
| ओबीसी | 3 साल की छूट |
| पीडब्ल्यूबीडी | 10 से 15 साल की छूट |
| पूर्व सैनिक | सेवा नियमों के अनुसार छूट |
| विधवा, तलाकशुदा महिलाएं (श्रेणी के आधार पर) | 35 से 40 साल की छूट |
| कार्य अनुभव वाले कर्मचारी | अधिकतम 3 साल की छूट |
RBI Assistant Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, RBI Assistant Recruitment 2026 Panel Year 2025 पर क्लिक करें।
-
अब अपने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
फॉर्म भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण दर्ज करें।
-
अब फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
-
एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें।
Check: CG TET Result 2026 Soon
Comments
All Comments (0)
Join the conversation